Media Coverage

Punjab Kesari

08 March 2025

प्रेस नोट

07 मार्च 2025

उप-मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद परिवहन निगम के संगठनों ने प्रस्तावित हड़ताल वापिस ली

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की आज शिमला में हुई चर्चा के उपरांत संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापिस ले लिया है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल सरकार एवं परिवहन निगम प्रदेश के लाखों लोगों की सेवा के लिए समर्पित एवं वचनबद्ध है। राज्य पथ परिवहन निगम इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और इसकी बेहतरी के लिए निर्णायक प्रयास किए जा रहें है।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन एवं पेंशन हर महीने समय पर बिना विलम्ब से निरंतर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया है और हाल ही में ओवर टाइम अलाउंस के 5 करोड़ भी जारी किए गए हैं। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ भी जारी किए जाएगे।

English

HRTC Unions withdraw proposed strike following talk with Deputy CM

Following discussions with Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri in Shimla today, various unions of the Himachal Road Transport Corporation (HRTC) have decided to withdraw their proposed strike.
Mukesh Agnihotri said that the state government and the HRTC remain dedicated and committed to serve the people of the state. He said that the HRTC is celebrating its Golden Jubilee this year and decisive efforts are being made for overall improvement of the corporation and welfare of its employees.
He said the salaries and pensions of the HRTC employees and pensioners are being disbursed every month without any delay. The state government has extended the benefits of the old pension scheme to the employees of the corporation and recently released Rs. 5 crore for overtime allowances. He said that an additional Rs.10 crore for overtime allowances would be disbursed shortly to the corporation.
-0-

प्रेस नोट

महान संत का महाप्रयाण

हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई, अंतिम यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ऊना, 3 मार्च।

उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सरकार के अन्य प्रतिनिधि तथा डीसी जतिन लाल एवं एसपी राकेश सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने शोकोद्गार में कहा, ‘महाराज जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और मानवता की सेवा में समर्पित रहा। मृत्यु केवल देह का विसर्जन है, स्मृतियाँ अमर रहती हैं। कालचक्र की अटूट गति में एक दीप अस्त हुआ, किन्तु उनकी आभा युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। नश्वर संसार में उनकी अनुपस्थिति एक रिक्तता छोड़ गई है, जिसे समय भी भर नहीं पाएगा। महाराज जी से हुई मुलाकातें हमारे लिए अति स्मरणीय रहेंगी। हिमाचल सरकार ने उनकी मानव सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।’वहीं, परम पूज्य महाराज जी के बैकुंठ गमन पर बाबा रूद्रानंद जी महाराज डेरे में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था। मौसम की मनुहार में मानो देवताओं ने भी बारिश की फुहारों के साथ उनकी दिव्य देह का अभिषिंचन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने उनके पुण्य चरणों के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाराज जी के प्रधान शिष्य एवं उत्तराधिकारी आचार्य हेमानंद महाराज ने चिता को मुखाग्नि दी।बता दें, स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का 2 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ में देहावसान हुआ था। वे 98 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हिमाचल सरकार ने उनके सम्मान में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिनके अनुपालन में जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था करते हुए विधिवत रूप से राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि संपन्न कराई। वहीं, ऊना जिला प्रशासन ने महाराज जी के सम्मान में 3 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया था।इस दौरान विधायक सतपाल सत्ती, राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा समेत समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों और हजारों श्रद्धालुओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.0.

प्रेस नोट

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिलसरकार ने न किसी मंदिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार है- मुकेश अग्निहोत्री

मंडी, 2 मार्च। उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में देवी देवताओं के साथ निकली श्री राज माधो राय की पारंपरिक ‘मध्य जलेब’ शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य देवता श्री राज माधो  राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्य जलेब श्री राज माधो राय मंदिर से शुरू होकर पड्डल मैदान में संपन्न हुई। खिली धूप में हजारों की संख्या में लोग मध्यम जलेब में शामिल हुए। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के साथ आए देवलु पारंपरिक परिधान पहने अपने स्थानीय देवताओं के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बता दें, महोत्सव में पूरे क्षेत्र से 200 से अधिक देवी-देवता पधारे है।पड्डल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव हमारी आस्था का प्रतीक है। शिवरात्रि महोत्सव में इस देवभूमि में देवताओं का समागन पूरे भारत में हिमाचल को पहचान दिलाता है। मंडी शिवरात्रि हो या कुल्लू दशहरा और मिंजर यहां आयोजित होने वाले मेले हमारे प्रदेश की शान है। इन मेलों में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने इस अवसर पर इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संचालन में मंदिरों के चढ़ावे का पैसा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर में आस्था रखते हैं। मन्दिरों को पैसा उपलब्ध करवाते हैं। मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए सरकारी कोष से पैसा उपलब्ध करवाया जाता है। किसी मंदिर का पैसा सरकार ने न तो लिया है और नहीं भविष्य किसी मंदिर से पैसा लेने का कोई विचार है। कुछ लोगों की विकृत मानसिकता से यह गलत धारणा फैलाई जा रही है। मंदिरों रखरखाव, जीर्णोद्धार करके सर्किट तैयार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि की अंतरराष्ट्रीय पहचान कायम करने लिए विधायक चन्द्रशेखर और उपायुक्त सहित उनकी सारी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कि यहां पर आयोजित ब्यास आरती अब लंबे समय तक आयोजित की जाएगी और आने वाले समय में प्रयास किया जाएगा की यहां ब्यास आरती घाट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाइयों देने के हर प्रयास किए जाएंेगे।  उन्होंने कहा कि भाषा विभाग हिमाचल में जितने भी त्योहार होते हैं, उनकी तारीखों और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक लिस्ट तैयार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को इन त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समय उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेले में व्यय होने वाली कुछ राशि निर्धारित करके स्थानीय कलाकारों पर व्यय की जा रही है।  उन्होंने कहा कि शिमला में 2000 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडोह में स्थापित रोपबे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। कुल्लू में दो रोपबे स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों को इस ढंग से रोपवे से जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे।इससे पहले उन्होंने टारना में श्यामाकाली मन्दिर, अराध्य बड़ा देव कमरूनाग और भीमाकाली मन्दिर में भी पूजा अर्चना की।  इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चन्द्र शेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, एचपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, मेयर नगर निगम विरेन्द्र भट्ट, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नरेश चौहान, चेत राम ठाकुर, धर्मेन्द्र धामी, केशव नायक, डॉ चन्द्रशेखर, जगदीश रेडडी, विकास कपूर, राजेन्द्र मोहन, अलकनंदा हांडा, अनीश, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा, नगर निगम पार्षद उपस्थित रहे।

YouTube
YouTube
Instagram