16 March 2024







Mukesh Agnihotri
पालमपुर की सीवरेज पर व्यय होंगे 200 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू
पालमपुर, 15 मार्च :- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर की सीवरेज व्यवस्था पर ही करीब 200 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पालमपुर की सीवरेज समस्या का हल हो जायेगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह जानकारी शनिवार को पालमपुर में जलशक्ति विभाग की योजनाओं के निरीक्षण करने के उपरान्त पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बन्दला में निर्मित होने वाले जलशक्ति विश्राम गृह कार्य स्थल, छिड़ चौक में कूहलों के सौदर्यीकरण स्थल और आइमा में जलाशय के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी उनके साथ मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि पालमपुर में जलशक्ति विभाग के पौने 300 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि पालमपुर में सीवरेज की बहुत बड़ी योजना पर 131 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं और छूटे हुए शेष क्षेत्रों के लिये भी 71 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि छिड़ चौक में दाई दी कूहल, मियां फ़तेह चन्द और दीवान चन्द कूहल का भी जीर्णोद्धार कर झील तैयार की गई है और इनका आगे भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर महत्वपूर्ण स्थान है और इसके लिये योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यहां 17 करोड़ रुपये से पार्किंग बनाने जा रहे हैं ताकि यहाँ आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि पालमपुर में हेलीपोड सरकार की प्राथमिकताओं में है और इसके लिए 15 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल मेहनती और पालमपुर के विकास के लिये समर्पित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके विभागों से संबंधित विधायक की मांगों को पूरा करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू है और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डीसी बिलासपुर से उनकी बात हुई है और बंबर ठाकुर के गनमैन का ऑपरेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने उनके निवास पर भेंट की।
इस अवसर पर निगम के महापौर गोपाल नाग, पार्षद, त्रिलोक चन्द, एसडीएम नेत्रा मेती और जलशक्ति तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री
हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक
ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। घालूवाल में एक सादे आयोजन में लाभार्थियों को यह चेक प्रदान करते उन्होंने प्रदेश सरकार की गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के उत्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इसी संकल्प के तहत यह सहायता राशि वितरित की गई है।
उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार हर वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सतत विकास पथ पर अग्रसर हरोली
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनकल्याण की गति निरंतर आगे बढ़ रही है। क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जल आपूर्ति, सिंचाई परियोजनाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसके अलावा, हरोली को औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। गरीबों, किसानों और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि समग्र और समावेशी विकास को प्रोत्साहन मिल सके।
.0.

11 March 2025



10 March 2025
Dy CM lauds HRTC for winning four National Awards.
A delegation of the Himachal Road Transport Corporation (HRTC) led by Managing Director Nipun Jindal met Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri here today and apprised him about the four National Awards recently won by the HRTC at the National Public Transport Excellence Awards 2023-24 ceremony held in New Delhi.
The Deputy Chief Minister lauded the efforts of HRTC employees and said that their dedication and hard work have brought recognition to the corporation at the national level. He said that the HRTC was a life line of this hilly state and the employees were its backbone serving lakhs of people round-the-clock. The present state government was committed for welfare of HRTC employees and all possible efforts were being made to strengthen the corporation and enhance public transport services in the state.
Nipun Jindal apprised the Deputy Chief Minister that HRTC secured the first prize of Rs. 50,000 in the Tyre Performance Award category. Additionally, the corporation won second prize in the digital transactions award, vehicle utilization award, and employee productivity award, each carrying a prize of Rs. 25,000. He stated that, in total, HRTC received Rs. 1,25,000 as prize money which reflects the outstanding contributions to the public transport sector.
Senior officials of the corporation were also present on the occasion.-0-
उप-मुख्यमंत्री ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर परिवहन निगम को दी बधाई
हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार 2023-24 में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जीते गए चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में अवगत करवाया।
मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और कड़ी मेहनत से निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं जो दूर-दराज़ क्षेत्रों तक दिन-रात लाखों लोगों की सेवा में समर्पित हैं। वर्तमान राज्य सरकार निगम के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा निगम को मजबूत करने और प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
निपुण जिंदल ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने टायर प्रदर्शन पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है। अन्य श्रेणियों में निगम ने डिजिटल ट्रांजेक्शन पुरस्कार, वाहन उपयोगिता पुरस्कार तथा कर्मचारी उत्पादकता पुरस्कार में 25-25 हजार रुपये का दूसरा पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर निगम को 1,25,000 रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली, जो सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में निगम के उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।
इस अवसर पर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।-0-
