27 March 2025














Mukesh Agnihotri
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार तथा सामाजिक कार्य विभाग के विद्यार्थियों के एक समूह ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की। विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए विधानसभा आए थे।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने अपने पत्रकारिता के दिनों के अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार वह विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग किया करते थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने उनकी राजनीतिक यात्रा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण एवं सार्वजनिक मामलों की गहरी समझ प्रदान की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को निरंतर ऊंचा उठाने के प्रयास कर रही है।
उन्होंने सुख शिक्षा योजना और डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया, जिनके तहत विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त सरकार युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास भी कर रही है। उप-मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को परिश्रम करने और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशि कांत शर्मा तथा सामाजिक कार्य विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपमा भारती भी उपस्थित रहीं।
.0.
English
Students of HPU meet Deputy Chief Minister at Vidhan SabhaA group of students from the Journalism and Mass Communication and Social Work departments of Himachal Pradesh University met Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri at the Himachal Pradesh Vidhan Sabha today. The students were on their visit to observe the Assembly proceedings.While interacting with the students, the Deputy Chief Minister shared his experiences from his career as a journalist and recalled how he used to report on Vidhan Sabha proceedings. He said that being in journalism had greatly contributed to his political journey and equipped him with analytical skills and a deep understanding of public affairs.He said the state government was committed to strengthen the education sector by providing world-class facilities and continuously working to enhance academic standards. He also outlined key government initiatives aimed at supporting students, including the Sukh Shiksha Yojana and the Dr. Y.S. Parmar Vidyarthi Rin Yojana Scheme, under which financial assistance was provided for higher education abroad. He said that apart from this the government was making efforts to facilitate employment opportunities for youth overseas.He also encouraged the students to work hard and contribute meaningfully for the development of the nation.HOD of Department of Journalism and Mass Communication, HPU and Senior Journalist Dr. Shashi Kant Sharma, Associate Professor, Social Work Dr. Anupama Bharti was also present on the occasion.-0-



उप-मुख्यमंत्री से मिले एचआरटीसी के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल
हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और प्रदेश सरकार द्वारा निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडलों ने निगम के कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ रूपये जारी करने के लिए उप-मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया।
उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार निगम कर्मचारियों की समस्याओं को भली-भांति समझती है और उनके कल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। सरकार उनकी सभी जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व में उन्होंने ओवरटाईम भत्ते की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश सरकार ने हाल ही में ओवरटाइम भत्ते के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं तथा इसी महीने की शुरूआत में 5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिससे कुल भुगतान 15 करोड़ रुपये हो गया है। यह धनराशि कर्मचारियों के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है।
.0.


उप-मुख्यमंत्री ने बंबर ठाकुर के पीएसओ का कुशल-क्षेम जाना
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज AIMS बिलासपुर में उपचाराधीन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पीएसओ संजीव कुमार से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना।
उप-मुख्यमंत्री ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण व साहस के लिए संजीव कुमार की सराहना की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने संजीव कुमार की धर्मपत्नी से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनके इलाज में कोई कमी नहीं आने देगी।
उन्होंने AIMS बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी संजीव कुमार की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें उच्चतम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।



17 मार्च 2025
उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज आईजीएमसी, शिमला पहुंचकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना। बंबर ठाकुर 14 मार्च को बिलासपुर में गोली लगने से घायल हो गए थे। उप-मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इसके उपरांत श्री अग्निहोत्री ने आईजीएमसी की प्रधानाचार्य सीता ठाकुर के कार्यालय में अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया व हरदीप सिंह बावा भी उप-मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
English
Deputy Chief Minister inquires well-being of former MLA
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri visited IGMC, Shimla today to inquire about the health of former MLA Bambar Thakur. He was injured after being shot in Bilaspur on 14th March, 2025.
The Deputy Chief Minister wished him a speedy recovery.
Following this, Mukesh Agnihotri also visited the office of IGMC Principal Sita Thakur to review the healthcare facilities of the hospital.
Vidhan Sabha Deputy Speaker Vinay Kumar, MLA’s Ashish Butail, Bhawani Singh Pathania and Hardeep Singh Bawa were also present on the occasion.
