प्रेस नोट

13 October 2025

हिमाचल के विकास, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा वीरभद्र सिंह का सम्पूर्ण जीवनः मुकेश अग्निहोत्री

आधुनिक हिमाचल के निर्माता राजनीति के ऐसे खिलाड़ी थे जो अंतिम पारी तक रहे ‘नॉट आउट’

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर हिमाचल के विकास और स्वाभिमान की प्रतिमा स्थापित हुई है। वीरभद्र सिंह वह शख्सियत थे जिन्होंने आधुनिक हिमाचल को नई दिशा दी और जनभावनाओं को सशक्त बनाया।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के ऐसे खिलाड़ी थे जो अंतिम पारी तक ‘नॉट आउट’ रहे। वह एक सच्चे जननायक थे, जिनका जनता से भावनात्मक जुड़ाव था।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के विकास, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने इस समारोह में उपस्थित हो कर वीरभद्र सिंह को जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए श्री अग्निहोत्री ने कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं आज भी प्रदेश में चल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर शुरू की गई सस्ती राशन योजना, जिसमें दालें, चावल, गेहूं और नमक जैसी वस्तुएं दी जाती थीं, आज भी हिमाचल के हर घर को लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सोच थी कि हिमाचल का पर्यावरण सुरक्षित रहे। इसी सोच के तहत उन्होंने लकड़ी की पेटियों की जगह गत्ते की पेटियों के प्रयोग की शुरुआत की, जो आज भी जारी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अमूल्य रहा, जिसका अमर्त्य सेन जैसे विद्वानों ने भी अपनी पुस्तकों में उल्लेख किया है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1971 में इसी स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। उन्हें पता था कि यह राज्य वित्तीय रूप से सक्षम नहीं है, फिर भी उन्होंने हिमाचल के लोगों की सामाजिक और राजनीतिक आकांक्षाओं का सम्मान किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार ने राज्य की नींव रखी और वीरभद्र सिंह ने उस नींव पर आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया। अपने 50 वर्षों से अधिक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने 14 चुनाव जीते। उन्होंने 9 बार विधायक, 5 बार सांसद, 6 बार मुख्यमंत्री और 4 बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन वीरभद्र सिंह की स्मृति और उनके अद्वितीय योगदान को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को ही अमर कहा जा सकता है, जिनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद करें।
.0.

English

Virbhadra Singh was ‘the architect of modern Himachal’ : Deputy Chief Minister

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri, in his heartfelt address after the unveiling of the statue of the architect of modern Himachal – Shri Virbhadra Singh – at the historic Ridge Ground in Shimla today, said that a symbol of Himachal’s development and self-respect has been established at this historic site. Virbhadra Singh gave a new direction to modern Himachal and empowered public sentiment, said the Chief Minister.
The Deputy Chief Minister stated that Virbhadra Singh dedicated his entire life to the development, self-respect and social justice of Himachal and its people. He expressed heartfelt gratitude to Priyanka Gandhi and Sonia Gandhi for the honour they have bestowed upon Virbhadra Singh by attending the event.
Recalling the contributions of late Virbhadra Singh, Shri Agnihotri said that many of the schemes he initiated are still benefitting the people of the state. He said that the affordable ration scheme launched in the name of Rajiv Gandhi, which provides pulses, rice, wheat and salt, continues to benefit every household in Himachal.
He added that Virbhadra Singh had a vision to protect Himachal’s environment, and as a result he introduced the use of cardboard boxes instead of wooden crates for packaging of apples, a practice that continues even today. His contribution to the field of education was invaluable, noted even by scholars like Amartya Sen in their books.
The Deputy Chief Minister also recalled that in 1971, at this very location, the then Prime Minister Indira Gandhi granted full statehood to Himachal Pradesh. He said that even though Indira Gandhi knew the state was newly born and didn’t have enough resources then, she respected the social and political aspirations of the people of Himachal.
He further stated that the foundation of the state was laid by first Chief Minister Dr. Y.S. Parmar, whereas Virbhadra Singh built modern Himachal upon that foundation. In his political career spanning more than 50 years, Virbhadra Singh won 14 elections. He served as an MLA 9 times, as an MP 5 times, as Chief Minister 6 times, and as Himachal Pradesh Congress President 4 times.
Shri Agnihotri said that Virbhadra Singh was a political player who remained ‘not out’ until the last innings. He was a truly a people’s leader, who had a deep emotional connection with the public.
Concluding his address, the Deputy Chief Minister said that today is a day to pay tribute to the memory and unparalleled contributions of Virbhadra Singh. He said that only such leaders can be called immortal, whose legacy continues to live on in the hearts of the people even after they are gone forever.
-0-

Media Coverage

12 October 2025

प्रैस नोट

11 अक्टूबर 2025

उपमुख्यमंत्री ने हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की सौगात

75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री

हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना की भी तैयारी

हरोली–शिमला बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऊना, 11 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर को शुद्ध जल और हर खेत को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिले। उन्होंने शनिवार को हरोली उपमंडल के पालकवाह में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इससे पूर्व उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए जलशक्ति विभाग की 81 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास भी शामिल था।

उपमुख्यमंत्री ने पोलियां बीत में 2.36 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, लालूवाल में 1.78 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना तथा बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से लगभग 10 हजार की आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा प्राप्त होगी।

इसके उपरांत, श्री अग्निहोत्री ने पालकवाह में 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो की आधारशिला रखी। इस योजना के तहत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता वाले भंडारण टैंक तक पानी पहुंचाया जाएगा, जहाँ से लगभग 43 किलोमीटर मेन पाइपलाइन और 80 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली के माध्यम से पालकवाह, कर्मपुर, चंदपुर, नंगल खुर्द, नंगल कलां सहित बीत क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि फेज-एक के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से 18 नलकूपों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया गया था। सतत प्रयासों से कभी बंजर कहा जाने वाला बीत क्षेत्र आज नकदी फसलों का गढ़ बन चुका है।

हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना को मिली स्वीकृति

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए एमसीएडी कंपोनेंट के तहत 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसमें पूरे क्षेत्र को तीन क्लस्टर – टाहलीवाल, हरोली और खड्ड में विभाजित कर आधुनिक तकनीक से सिंचाई तंत्र का सशक्तीकरण किया जाएगा। इसके अलावा भभौर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना की भी तैयारी की जा रही है।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि वह पूर्ण विकसित हरोली के निर्माण के लिए वचनबद्ध हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, पानी और बिजली के क्षेत्र में हुए कार्यों ने हरोली को विकास का मॉडल क्षेत्र बना दिया है।

बल्क ड्रग पार्क को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली में निर्माणाधीन 2 हजार करोड़ की बल्क ड्रग पार्क परियोजना को केंद्र सरकार से पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और 300 करोड़ रुपये के टेंडर खोले जा चुके हैं। यह राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जो दवा निर्माण के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाएगी।

श्री अग्निहोत्री ने हरोली के विकास का विरोध करने वाले तत्वों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास अवरोधक मानसिकता रखने वाले लोग हर काम में नुक्ताचीनी करते हैं, लेकिन इससे विकास रुकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उनका हर कदम हरोली के सर्वांगीण विकास को समर्पित है।
स्थानीय नेताओं ने जताया आभार

कार्यक्रम में पालकवाह के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस नेता संदीप अग्निहोत्री ने विकास की सौगातों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। कैप्टन शक्ति चंद राणा ने बीत क्षेत्र में आए बदलाव को हरोली के इतिहास में जल क्रांति का युग बताया।

कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति विभाग द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें बीत क्षेत्र में आई ‘जल क्रांति’ और किसानों की आर्थिक समृद्धि को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, सतीश बिट्टू, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, प्रमोद कुमार, धर्म सिंह चौधरी, जसपाल जस्सा, मेहताब ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, एसडीएम विशाल शर्मा, जलशक्ति विभाग के सलाहकार एवं पूर्व ईएनसी एन.एम. सैनी, हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता रोहित दुबे, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हरोली–शिमला बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

इसके उपरांत, उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालकवाह कार्यक्रम स्थल से हरोली–ऊना–शिमला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक संचालित होगी।
बस हरोली से शाम 5 बजे तथा ऊना से 5:20 बजे रवाना होगी, जबकि शिमला से सुबह 4:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह नई बस सेवा न केवल हरोली और ऊना क्षेत्र के लोगों के लिए, बल्कि पंजाब, बिलासपुर और शिमला में कार्यरत कर्मचारियों, उद्यमियों एवं व्यवसायियों के लिए भी मील का पत्थर सिद्ध होगी। इससे शालाघाट से अर्की तक नया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और हरोली से शिमला की यात्रा अब मात्र 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

.०.

प्रेस नोट

हरोली को विकास की नई सौगात

उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

हरोली-ऊना-शिमला बस सेवा को भी दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना, 10 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकार्पित होने वाली चार पेयजल योजनाओं से क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा जबकि सिंचाई योजना से 1904 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पोलिया बीत में 2.36 करोड उठाऊ पेयजल योजना़, 10.30 बजे लालूवाल में 1.78 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना, 11 बजे नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और 11.30 बजे बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन करेंगे।
उसके उपरांत, श्री अग्निहोत्री दोपहर 12 बजे पालकवाह में करीब 75 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेस-दो की आधारशिला रखेंगे तथा पालकवाह में राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4ः50 बजे हरोली बस स्टैंड से नई बस सेवा हरोली-ऊना-शिमला को हरी झंडी दिखाएंगे।
यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी।
यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा, यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।
विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

-0-

प्रेस नोट

उप-मुख्यमंत्री ने की विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 20वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता
शिक्षा क्षेत्र में सुधार से टॉप फाइव में पहुंचा हिमाचल- मुकेश अग्निहोत्री 
कहा, शिक्षकों के 13 हजार पद भरेगी प्रदेश सरकार

बड़सू (मंडी), 3 अक्टूबर। उप-मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु में स्थित विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन  के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने इस संस्थान में नई इकाई का उद्घाटन व छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उप- मुख्यमंत्री ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सुपरिणाम है  कि हाल ही में हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य का गौरव मिला है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन से हिमाचल टॉप फाइव राज्यों में शामिल हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पहले 21वें स्थान पर था। प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के बाद देश के राज्यों में तीसरा स्थान हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान भी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध करवाएगा।

समारोह में  विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों करने वाले विद्यार्थियों को उप-मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार देने की घोषणा की। इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने कॉलेज कैंपस में पौधा रोपण भी किया। 

इस अवसर पर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं जीवन की उपलब्धियों को वीडियो के माध्यम से दिखाया और श्रद्धांजलि दी।

विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन गौरव मरवाह ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने समारोह में  विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, केशव नायक, हेमंत शर्मा, तरूण पाठक, चमन राही, अनिल शर्मा, अनुपमा शर्मा, जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ (परियोजना) धर्मेंद्र गिल, चीफ इंजीनियर मंडी उपेन्द्र वैद्य, एसडीएम स्मृतिका नेगी, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति मरवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
-0-

प्रेस नोट

बैजनाथ में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण

बैजनाथ, 3 अक्टूबर।
उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने आज बैजनाथ में जल शक्ति विभाग (JSV) के नवनिर्मित डिवीजनल कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 1.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह दो मंज़िला आधुनिक भवन विभागीय कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने तथा आमजन को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग को मज़बूत करने और जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र के लोगों को नए कार्यालय भवन से सीधा लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने  कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 245 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें 153 करोड़ की सिंचाई, 91 करोड़ की पेयजल तथा 68 करोड़ की सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी प्रकार  से धन की कमी सामने आएगी तो उसे पूरा किया जाएगा।

जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने बैजनाथ से राजगुंधा  वाया बीड़ बिलिंग बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि हाल ही में 1500 जल रक्षकों को पंप अटेंडेंट बनाया गया है और पैरा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार आउटसोर्स भर्ती के पक्ष में नहीं है और नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत ही कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में 327 बस कंडक्टरों की भर्ती आयोग के माध्यम से की गई है।

इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने उप मुख्यमंत्री का आभार जताया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गुलेरिया, एसडीएम संकल्प गौतम, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लोकार्पण के उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक किशोरी लाल के साथ बैजनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

YouTube
YouTube
Instagram