प्रैस नोट:-

06 May 2024

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में महिलाओं को ₹1500 मिलना शुरू हो गए हैं, शेष हिमाचल में फॉर्म भरे जा रहे हैं, चुनाव के संपन्न होते ही महिलाओं के खाते में ₹1500 डालेगी सरकार।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो यह पूछ रही थी कि ₹1500 कब मिलेंगे अब जब मिल रहे हैं तो चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर गई है, कि यह पैसे महिला को नहीं मिलने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा के नेता बताएं कि क्यों गए महिलाओं के विरोध में चुनाव आयोग के पास?

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने अपना पक्ष रखा है और फॉर्म भरे जा रहे हैं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम कांग्रेस ने किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा तो कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा रही है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा पर कड़े प्रहार किये वहीं विवेक शर्मा को जिताने की अपील जनता से की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा को आटे दाल का भाव पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि प्रत्याशी अपने नाम के काम पर वोट तक नहीं मांग पा रहे हैं, व जनता के बीच है कि वह किस प्रकार से कैसी-कैसी बातें करके किसके नाम पर वोट मांग रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें यह देखना है की जो लोग अपने काम पर, अपने विजन पर वोट नहीं मांग सकते वह क्या करेंगे ? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि छह उपचुनाव विधानसभा के हो रहे हैं यह आम चुनाव नहीं है ,यह 14 महीने के अंदर छह लोगों द्वारा व्यक्तिगत अपने स्वार्थ के लिए थोपा गया चुनाव है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने जनता पर 14 महीने में चुनाव थोपा है जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनसे पूछे 14 महीने में तो किताबें नहीं पढ़ी जाती विधानसभा की और यह जो पहली बार विधायक बने वह उठक–पठक में ही चले गए। जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता इनको सबक सिखाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया है, विकास करेगी और कांग्रेस की पहचान विकास है ,हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत है। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती के साथ करेंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। 10000 नौकरियां जल शक्ति विभाग में दी जा रही है ,350 नौकरियां परिवहन विभाग में दी जा रही हैं, व अन्या विभागों में नौकरियां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि कर्ज की मुक्ति हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिस प्रकार से भाजपा के नेता भाग गए केवल राजनीति करते रहे ।उन्होंने कहा कि अब जनता इनसे पूछेगी कि आखिर केंद्र को 11000 करोड रुपए के नुकसान के दस्तावेज भेजें गए हैं उसमें से हिमाचल को दिया क्या ?

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह चुनाव हिमाचल का चुनाव है हिमाचल की मजबूती का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को धर्म, संप्रदाय अन्य विषयों पर लड़ना चाहती है, लेकिन हिमाचल की जनता विकास पसंद है और विकास करने वाली कांग्रेस को वोट देगी।

Spread the love

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Instagram