Media Coverage

16 January 2025

प्रेस नोट

शिमला 15 जनवरी, 2025

उप-मुख्यमंत्री ने दिल्ली में चालकों-परिचालकों के लिए एचआरटीसी के नवनिर्मित विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहेात्री ने आज नई दिल्ली में डीटीसी के राजघाट डिपो-1 में चालकों एवं परिचालकों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवनिर्मित विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया।

यह विश्राम कक्ष लगभग 70 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस हॉल में 124 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं जिनमें ए.सी की सुविधा भी शामिल है।

हिमाचल पहला राज्य है जिसने दिल्ली में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों के लिए ठहरने की व्यवस्था की है। एचआरटीसी को छोड़कर किसी भी एसटीयू को दिल्ली में अपने स्टाफ के लिए इस प्रकार की व्यवस्था नहीं मिली है।उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और निगम के कर्मचारियों से बातचीत की।.0.

Media Coverage

12 January 2025

प्रेस नोट

मंडी 11 जनवरी, 2025

उप-मुख्यमंत्री ने विधायक के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गत देर सायं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव बहरी पहुंचे।काहन सिंह का लंबी बीमारी के उपरांत गत दिनों जिला मंडी के धर्मपुर में उनके पैतृक स्थान बहरी में 82 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था।उप-मुख्यमंत्री ने विधायक चंद्रशेखर, उनकी माता जयवंती देवी तथा शोकाकुल परिवारजनों को ढाढस बंधाया और इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।.0.

Media Coverage

Amar Ujala

11 January 2024

YouTube
YouTube
Instagram