उप-मुख्यमंत्री ने केवी मोहन कुमार की पुस्तक ‘जलराशि’ का किया विमोचन
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां केवी मोहन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘जलराशि’ का विमोचन किया। वह केरल स्थित साहित्यिक संस्था भाषा समन्वय वेदी केे सदस्य हैं। इस पुस्तक में 24 कहानियों का संकलन है और केरल की इन कहानियों को मलयालम से हिन्दी में रूपान्तरित किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आरसु के नेतृत्व में भाषा समन्वय वेदी संस्था के बीस सदस्यीय दल ने उप-मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट की। भाषा समन्वय वेदी एक सांस्कृतिक साहित्यिक संगठन है। यह संस्था भाषाओं के बीच सांस्कृतिक समन्वय, अनुवाद के माध्यम से भाषायी मैत्री को प्रोत्साहन, विश्व साहित्य और भारतीय साहित्य को बढ़ावा और युवा अनुवादकों को प्रोत्साहन प्रदान करती है। इस सस्था ने हिमाचल की कहानियों को पहाड़ी भाषा को हिन्दी और हिन्दी से मलयालम भाषा में भी रूपान्तरण किया है। उप-मुख्यमंत्री ने भाषा समन्वय बेदी संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से भाषायी संस्कृति का आदान-प्रदान सुनिश्चित होता है। संस्था द्वारा भाषाओं के बीच भाईचारा बढ़ाकर सांस्कृतिक स्तर पर सराहनीय प्रयास किए जा रहें हैं। हिमाचल प्रदेश की भाषा, संस्कृति और सभ्यता अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, मंडी की शिवरात्री, चम्बा के मिंजर मेले जैसे सांस्कृतिक आयोजनों से देश-विदेश की संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में मंदिर और शक्ति पीठों में श्रद्धालु अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हैं। .0.
मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत के बरनोग गांव के रहने वाले नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए किए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके अदम्य साहस और उनके अतुलनीय बलिदान को कभी नहीं भूला पाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
CM and Deputy CM mourn martyrdom of Naib Subedar Rakesh Kumar
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu and Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri expressed deep sorrow over the martyrdom of Naib Subedar Rakesh Kumar. He was a resident of Barnog village, Chhamyar Panchayat in Nachan Assembly Constituency of district Mandi. Naib Subedar Kumar lost his life in an encounter with terrorists at Kishtwar in Jammu and Kashmir. Chief Minister said the nation will forever honour the ultimate sacrifice of this brave soldier. He extended heartfelt condolences to the grieving family members and prayed for the peace of the departed soul. Deputy Chief Minister Agnihotri said that the nation and the state would always be indebted for the selfless and supreme sacrifice of this brave son. He prayed the almighty to bless peace to the departed soul and strength to the bereaved family members to bear this irreparable loss.
उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण
कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कॉलेज का नामकरण खड्ड गांव के महान सपूत प्रख्यात समाज सेवी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहन लाल दत्त के नाम पर करने की घोषणा की। 60 के दशक में गगरेट-चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक रहे स्व. मोहन लाल दत्त का समाज जीवन में योगदान आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित है। उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव के महान सपूत के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और कॉलेज के नामकरण के साथ उनकी याद को शाश्वत बनाने की बात कही। स्व. श्री दत्त साल 1962 में गगरेट के विधायक रहे थे, उस समय गगरेट-चिंतपूर्णी एक ही विधानसभा क्षेत्र था तथा यह क्षेत्र होशियारपुर के तहत आता था। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने खड्ड कॉलेज में अगले अकादमिक सत्र से साईंस, फिजिकल एजुकेशन और सगींत की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने अपने सम्बोधन कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड एक ग्रामीण परिवेश को कॉलेज है। ऐसे में यहां मांग के अनुरूप शैक्षणिक स्ट्रीम आरंभ की जाएंगी। वर्तमान में यहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में ढांचागत विकास के साथ सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां 8 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। बता दें, उप मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने अकादमिक तथा खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए। फुटबॉल और आलू के लिए है खड्ड की ख्याति उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव की फुटबॉल खेल और आलू की बंपर पैदावार के लिए पहचान है। उन्होंने इस बात की प्रसन्नता जताई कि गांव की बच्चियां फुटबाल खेल में देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। यह सबकेे लिए एक प्रेरणा है। आलू उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था श्री अग्निहोत्री ने कहा कि खड्ड क्षेत्र में आलू की बंपर पैदावार होती है। इस क्षेत्र के साथ साथ पूरे ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुरूप आगे कदम उठाए जाएंगे।
हरोली में शिक्षा क्षेत्र का क्रान्तिकारी दौर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का क्रान्तिकारी दौर देख रहा है। क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। शिक्षण संस्थानों में खेल मैदानों के सुधार और विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नही थे। लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं, एक केंद्रीय स्कूल है, वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं। हरोली में ट्रिपल आईटी ने देश में नाम बनाया है। इसके साथ ही हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पालकवाह में 25 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित कौशल विकास केंद्र युवाओं को कुशल बनाने की टकसाल बनेगा। हरोली के रोड़ा में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
हरोली में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपराध करके अब बच नहीं सकेगा। 2 करोड़ रुपये व्यय करके पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार, मुख्य मार्गों, महत्वपूर्ण स्थलों, चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थानों को भी सीसीटीवी से लेस किया जा रहा है। यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है।
12 करोड़ से टोबों की रिर्चाजिंग उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में अनेक प्राचीन टोबे (तालाब) हैं। उनके संरक्षण और सौंदर्यकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। इसे देखते हुए टोबों की रिर्चाचिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, 2-2 करोड़ से पूबोवाल और दुलैहड़ में टोबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चौक-चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने इनके रखरखाव में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा स्थानीय लोगों से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और समितियां गठित कर इनके रखरखाव की मजबूत व्यवस्था बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रशांत राय, कॉलेज स्टॉफ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। -0-
बीत क्षेत्र में किए जा रहे 250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं के काम – मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा
ऊना, 7 नवम्बर. उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली के जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय विशाल ईनामी दंगल (छिन्ज) का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया था। इस मौके श्री अग्निहोत्री ने हजारों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया । उन्होंने संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। बता दें, हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के सबसे बड़े दंगलों में से एक माना जाता है। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप जी महाराज जी द्वारा जारी रखा जा रहा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत 250 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें से 72 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही, बीत क्षेत्र में 62 करोड़ रुपये की एक अन्य जल योजना का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग के तहत 28 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से हो रहा है, जिनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं। प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संत बाबा अनूप महाराज जी ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर होशियारपुर संसदीय क्षेत्र के सासंद डॉ राज कुमार, जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रशांत राय, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।