प्रेस विज्ञप्ति

15 अगस्त 2024

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उन्होंने दौरान मुख्यातिथि ठीक प्रातः 11:02 बजे ध्वजारोहण किया।। इसके पश्चात, आकर्षक परेड और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा पुलिस बंद व होम गार्ड बैंड शामिल रहे।
इस मौके पर उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आज का ऐतिहासिक एंव गौरवमयी दिन हमें उन सब की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आजादी हासिल हुई है। इसलिए आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों एव नायकों को नमन करते है। देश की विकास यात्रा पर नजर डाले तो भारत एक बड़ी शक्ति बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश के वीर जवान अपने अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान के लिए देश भर में जाने जाते है। याद रहें कि प्रदेश का पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने हासिल किया था । कैप्टन धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा, और सूबेदार मेजर संजय कुमार ने अदुभत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया था।
इस वर्ष अभी तक प्रदेश के 18 जवान शहीद हो चुके है। सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार नबांग टकपा, सुबेदार हरीश कुमार, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार कुलदीप कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार श्याम राणा, नायक कर्ण जीत सिंह, नायक विजय कुमार, नायक दिलवर खान, लांस नायक जसवीर सिंह, लांस नायक तनजीन थीले, लांस नायक प्रवीन शर्मा, सिपाही प्रकाश चन्द, गनर रोहित, सिपाही हैप्पी, सिपाही मनीष कुमार, अग्निवीर कार्तिक चम्बयाल मातृ भूमि की रक्षा करते शहीद हुए हैं। हमने केन्द्र से आग्रह करते है कि देश के प्रति जज्बे को देखते हुए हिमालयन बटालियन खड़ी की जाए।
इस साल स्वतंत्रता दिवस के महान पर्व से पूर्व प्रदेश में आई आपदा के कारण भंयकर मंजर देखा गया है। प्रदेश की नदियां लगातार उफान पर है और बादल फटने की घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। राज्य में आई आपदा में इस मानसून में करीब एक हजार करोड़ रूपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा 200 लोग इस आपदा से अपनी जान गंवा चुके है। प्रदेश भर में 33 लोग अभी भी लापता है। शिमला के रामपुर से सटे समेज गांव में आई त्रासदी से 36 लोग काल का शिकार हुए हैं। अभी तक करीब 15 शवों को बरामद किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है और लापता लोगों को ढूंढने का सिलसिला युद्ध स्तर पर चला है। ऊना में हाल ही की बाढ़ में 14 लोगों ने अपनी जान गवाई और अद्यौगिक क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया।


उन्होंने कहा कि हम पूर्ण उम्मीद करते है कि संघीय ढांचे की मूल भावना का निवर्हन करते हुए केंद्र सरकार इस त्रासदी में आर्थिक मदद मुहैया करवाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय 95 हजार करोड़ रूपए के कर्जें में है। ऐसे संसाधन पैदा करने व खर्चें घटाने के लिए प्रदेश सरकार पूर्णरूप से वचनबद्ध है। इसी के चलते अनेकों कदम प्रदेश सरकार ने प्रदेश हित में उठाए है। इसके वावजूद प्रदेश सरकार अपनी सभी गांरटियों को पूरा करने की राजनीतिक इच्छा शक्ति रखती है।


उन्होंने कहा कि शिमला प्रदेश का दिल है। शिमला शहर में 1735 करोड़ रूपए की लागत से देश का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है जोकि करीब 14 किलोमीटर लंबा रोपवे होगा और अधिकांश शहर के हिस्सों को कवर करेगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में खासतौर पर मंदिरों के लिए रोपवे का जाल बिछाने की दिशा में प्रदेश सरकार प्रयासरत है। भविष्य में रोपवे के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।


शिमला के जाखू मंदिर में एस्केलेटर लगाया गया है। इस एस्केलेटर की कुल लंबाई 48 मीटर है जिसकी अनुमानित लागत राशि 7.33 करोड़ रूपए है। इस परियोजना को मार्च 2024 में जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसी तरह शिमला के विकासनगर में लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है। राज्य सरकार जनता के लिए विकासनगर से ब्रॉकहर्स्ट तक एलिवेटर और फुट ओवर ब्रिज की एक परियोजना विकसित कर रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत राशि 25 करोड़ रूपये है। इसके अतिरिक्त कार्ट रोड और रिज़ को जोड़ने केे लिए दो लिफ्ट प्रोजेक्टस (लक्कड बाजार बस स्टैंड से रिज एवं आक्लैंड क्षेत्र से पुलिस चौकी लक्क्ड़ बाज़ार तक) को भी स्मार्ट सिटी शिमला के तहत विकसित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत राशि 18 करोड़ रूपये है और इन्हें दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा प्रदेश सरकार दे रही है। वहीं सौर उर्जा के दोहन पर कई योजनाओं लागू की जा रही है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल वाहनों की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश के 55 सरकारी स्थलों पर पीपीपी आधार पर चार्जिंग स्टेशन के लिए टैंडर किए जा चुके है। प्रदेश में छह ग्रीन कॉरिडोर को पूरी तरह से संचालित करने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के 23 पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके है, जबकि 31 पंपों पर स्टेशन स्थापित करने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना 2023 के तहत ई-टैक्सी और ई-बस की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी समेत कई प्रावधान पहले ही लागू किए जा चुके हैं। अभी तक 114 लाभार्थियों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हिमाचल की जीवन रेखा है। इस वर्ष के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 210 डीजल बसें, 35 इलेक्ट्रिनक बसें, 11 सुपर डीलक्स बसें, कुल 256 बसें अपने बस बेडे़ में शामिल की हैं। अभी हाल ही में 357 कंडक्टरों को नियुक्ति दी गई है। निगम के दैनिक भोगियो का दैनिक वेतन 357 से बढ़ाकर 400 रूपए कर दिया गया है। निगम 297 इलैक्ट्रिक बसें, 24 वोल्वो, 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें अपने बेडे में शामिल करेगा। याद रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी सेवा के 50 साल पूरे कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के जल एंव सिंचाई क्षेत्र में निर्णायक प्रयास किए जा रहे है। इस पर सरकार करीब 850 करोड़ हर साल खर्च रही है। लंबे अरसे से लंबित पड़ी फीना सिंह सिंचाई योजना को केंद्र सरकार ने हाल ही में मंजूरी दे दी है। ये योजना एक दशक से लंबित पड़ी थी । ये योजना कांगड़ा जिले के लिए वरदान साबित होगी। जबकि कुल्लू जिला की व्यास नदी को चयनित करने के लिए हम केन्द्र से मामला उठाए हुए है। जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चली है।


उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के अंतर्गत शिमला में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 771 करोड़ रूपए की लागत से 231 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। मतियाना ठियोग क्षेत्र की सूखा प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी महत्वकांशी पेयजल योजना 315 करोड़ की कुरपण खडड योजना का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। हालांकि हाल की बाढ़ से इस योजना को धक्का लगा है। प्रदेश सरकार ने 32 करोड़ की राशि अधिगृहीत मंदिरों में विकासात्मक कार्यों के लिए प्रदान की है। प्रदेश के चिंतपुर्णी मदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन प्रणाली आरंभ की गई है। इसमंे घर बैठे ही श्रद्धालु दर्शन करते हैं। प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण एंव कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए हर जिले में बनने वाले अंतरंग सभागारों में से पांच सभागारों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश के बैंटनी कैसल में जल्द ही अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय स्थापना करने की प्रक्रिया चालू है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हो रहा है। जिला में योजना के अंतर्गत 2569 पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मासिक के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। इन महिलाओं को अप्रैल माह से जून माह तक की तीन महीने की किश्त एक मुश्त प्रदान की जा चुकी है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का कम्यूट्रीकरण किया चुका है। जबकि 919 और सभाओं को कम्यूट्रीकरण किया जाने का अनुमोदन हमें हाल में केन्द्र से मिल गया है। ताकि इनके कार्य में तीव्रता और गुणवता में वृद्धि हो सके और धांधलीयों को रोका जा सके। प्रदेश में जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में 1923 करोड़ की लागत से बल्क ड्रग पार्क बनने जा रहा है। इसे केन्द्र के साथ हिमाचल सरकार मिल कर बनाएगी।

इस मौके पर
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राकटा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, स्थानीय विधायक हरीश जनार्था, नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, हिमुडा वाइस चेयरमैन यशवंत छाजटा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा,
उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एडीसी अभिषेक, एडीएम प्रोटोकाल ज्योति राणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अजीत भारद्वाज , एसी टू डीसी गोपाल शर्मा, उप मंडलाधिकारी (ग्रामीण) कविता ठाकुर, उप मंडलाधिकारी (शहरी) भानु गुप्ता,

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने लुटा दिल
इसके अलावा समारोह में विभिन्न स्कूलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सेंट एडवर्ड स्कूल, संभोता तिब्बतन स्कूल, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, ऑकलैंड हाउस स्कूल, डीएवी न्यू शिमला, केंद्रीय विद्यालय जाखू और स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी शामिल रहे। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियों बटौरी। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

प्रेस विज्ञप्ति

12 August 2024

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं


ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उनके साथ ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार का दिन ऊना जिला के लिए बेहद दुखदाई रहा, जब भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो अलग-अलग हादसों में जिले में लोगों की जान चली गई। इनमें से 11 लोगों की मौत जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से हुई। इनमें से 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चूंकि जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, इसलिए शवों का पोस्टमार्टम होशियारपुर में किया गया। ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और शवों को उनके पैतृक गांव लाने में सहायता की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद 9 शवों को देहलां और भटोलीकलां लाया गया, जिनमें 5 मृतक देहलां और 4 भटोलीकलां के निवासी थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हादसा पंजाब राज्य की सीमा में होने के चलते पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से राहत राशि प्रदान करने की बात कही है।


उपमुख्यमंत्री ने किया जैजों दुर्घटना स्थल का दौरा
इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों क्षेत्र में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां हादसे में 2 लापता लोगों की तलाश में जुटी पंजाब राज्य आपदा रिस्पांस बल की टीम से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जैजों में खड्ड पर पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह पुल हिमाचल के लोगों के लिए आवागमन के साथ-साथ हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रग पार्क के कनेक्शन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

.0.

प्रेस विज्ञप्ति

13 August 2024

उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का लिया जायजा

बोले…मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है हिमाचल सरकार


ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को अपने दौरे में उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों, विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों में हुई क्षति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रीतिका ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज, वर्धमान इस्पात और बाथड़ी में एक पेट्रोल पंप को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित औद्योगिक इकाइयों के संचालकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।


कारणों की होगी विस्तृत जांच, ताकि भविष्य में ना हो ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति
इस दौरान, उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि रविवार को हुई भारी बारिश के चलते हरोली के बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि खड्ड का रास्ता किसी कारण से बाधित होने के चलते ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। हरोली विधानसभा क्षेत्र, जो विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है, में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थितियों की विस्तृत जांच के लिए उपायुक्त ऊना को निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता
मुकेश अग्निहोत्री ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत कार्यों से वंचित न रहे। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागीय प्रमुखों को जल्द से जल्द बुनियादी ढांचे की मरम्मत करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि रविवार की बारिश और बाढ़ से हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, जल परियोजनाओं, और बिजली की स्कीमों को भारी क्षति पहुंची है। आपदा के चलते बिजली विभाग के 150 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे 25 प्रतिशत क्षेत्र बिजली की समस्या से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से निपटने के लिए खम्बे, तार और ट्रांसफार्मर मंगवाए गए हैं, ताकि लोगों के घरों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में जल शक्ति, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभागों के डिवीजन खोले गए हैं, इससे लोगों को बहुत सुविधा होगी तथा पुनर्निर्माण कार्यों को अधिक गति से पूरा किया जा सकेगा। सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों को तत्परता के साथ पूरा किया जाए। आपदा के चलते लोगों के घरों को हुए नुकसान का आकलन भी राजस्व विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
14 लोगों की मौत पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा


उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ के कारण ऊना जिले में अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें, रविवार को हुई भारी बारिश के कारण ऊना जिले में जान माल की व्यापक क्षति हुई है, जिसमें बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में तीन प्रवासी बच्चियों की बाढ़ की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इसके अलावा, जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया, इस हादसे में ऊना जिले के देहलां और भटोली के रहने वाले 11 लोगों की मौत हो गई।


पंजाब सरकार से करेंगे जैजों में पुल निर्माण को लेकर बात
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली की सीमा से लगता जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, ऐसे में वहां पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बातचीत की जाएगी। यह पुल हिमाचल के लोगों के आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है, खासकर हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ड्रग पार्क इससे कनेक्ट होगा। ऐसे में वहां पुल की स्वाभाविक आवश्यकता है।
उपमुख्यमंत्री के दौरे में उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा तथा अन्य पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उनके साथ रहे।
.0.

Media Coverage.

Punjab Kesari

13 July 2024

Media Coverage

Punjab Kesari

09 August 2024

YouTube
YouTube
Instagram