प्रेस नोट

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद नायक दिलवर खान को दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास

देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने शहीद की कब्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में बनने वाले पंचवटी पार्क का विधिवत शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने शहीद की माता भोला देवी, पिता कर्म दीन और पत्नी जमीला को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर भूमि हिमाचल की यह परंपरा है कि यहां की धरती से देश के लिए बलिदान देने वाले सपूत जन्म लेते हैं। हमारे लिए देश पहले आता है, धर्म और जाति बाद में। उन्होंने कहा कि नायक दिलवर खान के सर्वोच्च बलिदान और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से नवाजा जाना ऊना जिला, कुटलैहड़ विधानसभा और समूचे हिमाचल प्रदेश को गर्व है।अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने शहीद हवलदार रोहित का भी स्मरण किया, जिन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को नमन करते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि सेना पर देश को गर्व है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना हमारी सेना की अदम्य क्षमता का प्रतीक है। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों का पोषक देश है और भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा है। ऐसे देश से किसी भी प्रकार की वार्ता केवल शिमला समझौते के तहत द्विपक्षीय आधार पर ही संभव है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उनके परिजनों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि घालुवाल में सेना का टैंक स्थापित किया गया है और सेना से एक फाइटर जेट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है, ताकि उसे क्षेत्र में कहीं प्रदर्शित कर जन-प्रेरणा का माध्यम बनाया जा सके।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि शहीद नायक दिलवर खान की पत्नी को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहीद की स्मृति में स्थापित किए जा रहे पंचवटी पार्क को जन भावनाओं से जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बनौड़े महादेव मंदिर क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना का विस्तार कर उसे घरवासड़ा क्षेत्र तक लाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद नायक दिलवर खान को श्रद्धांजलि दी गई।उल्लेखनीय है कि 22 मई को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने दिल्ली में आयोजित समारोह में घरवासड़ा (ऊना) के निवासी, भारतीय थल सेना के वीर सपूत नायक दिलवर खान को मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया था। उन्होंने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी। मात्र 28 वर्ष की आयु में देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों तक स्मरण किया जाता रहेगा।कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने  कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में रुके पड़े कई विकास कार्यों के लिए लंबित धनराशि को स्वीकृत करवा लिया गया है और अब कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए साधन विकसित करने के लिए भी प्रयास हो रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही अवसर प्राप्त हों।विधायक ने बताया कि मंदली-लठियानी पुल एवं सड़क परियोजना के लिए 920 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसका कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी।उन्होंने बताया कि घरवासड़ा स्कूल का नामकरण शहीद नायक दिलवर खान के नाम पर किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को सदैव याद रखें और उनसे प्रेरणा प्राप्त करें।इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन शक्ति चन्द और घरवासड़ा के नज़ाकत अली ने भी अपने विचार साझा किए।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, एडीसी महेंद्र पॉल गुर्जर, ऊना जिला के पूर्व सैनिक, पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Media Coverage

25 May 2025

प्रेस नोट

24 मई 2025

निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बस पास किराए में बड़ी राहत


छह किलोमीटर तक की दूरी के लिए अब लिया जाएगा 1200 रुपये बस पास किराया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आज शिमला में शहर के निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों के शिष्टमंडल नेे भेंट की। शिष्टमंडल ने हाल ही में बढ़ाए गए बस पास किराए सहित अन्य समस्याओं को उप-मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उप-मुख्यमंत्री ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके सुझावों को महत्व देते हुए विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लिए।
उप-मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पहले बस पास के लिए दो स्लैब थे। पहले स्लैब में 5 किलोमीटर तक 1800 रुपये और 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 2500 रुपये निर्धारित किए गए थे।


उन्होंने कहा कि अब इसमें सुधार करते हुए तीन स्लैब बनाए गए हैं। पहले स्लैब के अंतर्गत 6 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए बस पास किराया 1200 रुपये किया गया है। 1800 रुपये की तुलना में इसमें 600 रुपये की कटौती की गई है। इसमें यात्रा दूरी को एक किलोमीटर बढ़ाकर 5 से 6 किलोमीटर किया गया है। दूसरे स्लैब को 6 से 12 किलोमीटर तक किया गया है जिसमें बस किराया 700 रुपये कम कर 1800 रुपये तय किया गया है। तीसरे स्लैब के तहत 12 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर अब बस पास का किराया 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।


उप-मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बहुत जल्द विद्यार्थियों के बस पास की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश में जनकल्याण की भावना से सेवाएं प्रदान करता है और यह निर्णय उसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस निर्णय पर अभिभावकों ने उप-मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनके इस संवेदनशील कदम की सराहना की।
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
.0.

English

Deputy CM announces relief in bus pass fare for students of private schools

The parents of children studying in private schools in Shimla met Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri today to apprise him about various problems including recently increased bus pass fare.
The Deputy Chief Minister informed that earlier there were two slabs for bus pass fare including Rs 1800 for 0 to 5 kilometers and Rs 2500 for distance more than 5 kilometers. He said now three slabs have been created to give relief to the students studying in the private schools in Shimla city. Under the first slab, the fare has been reduced by Rs 600 to Rs 1200 for the distance from 0 to 6 kilometers. The distance has been increased by one kilometer under first slab which earlier was 0 t0 5 kilometers.
Under second slab, the fare has been reduced by Rs 700 and fixed at Rs 1800 for the distance from 6 to 12 kilometers, while under third slab, now the fare of bus pass for distance more than 12 km will be Rs 2000.
The Deputy Chief Minister also announced that very soon the facility of bus pass for students will be made available online, so that parents do not need to visit offices. He said that Himachal Road Transport Corporation is providing services in the state with the spirit of public welfare and this decision is an important step towards fulfilling the same objective.
The parents expressed their gratitude to the Deputy Chief Minister and appreciated this step.
Managing Director, HRTC Dr. Nipun Jindal, senior officers of the corporation and a large number of parents of students of private schools were present on this occasion.
-0-

प्रेस नोट

उप-मुख्यमंत्री ने शहीदों की वीरता को किया नमन

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत गनर नायक दिलवर खान और हवलदार रोहित कुमार नेगी की वीरता को नमन किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गत दिवस नई दिल्ली में प्रदेश के ऊना जिले के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र तथा किन्नौर जिला के तरांडा गांव के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल इन शहीदों की वीरता और साहस को प्रदर्शित करता है, बल्कि हिमाचल की मातृभूमि की गौरवगाथा का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान ने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। मात्र 28 वर्ष की आयु में देश के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।डोगरा रेजिमेंट के हवलदार रोहित कुमार नेगी ने 8 अक्टूबर, 2023 को कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर वीरगति प्राप्त की। लगभग 9 महीने के अथक प्रयासों के पश्चात सेना द्वारा उनके पार्थिव शरीर को खोजा गया, जिससे देश उनकी अद्वितीय बलिदान गाथा से अवगत हुआ।.0.

Deputy CM salutes martyrs for their valour

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri offered his salutations to the brave hearts, Gunner Nayak Dilwar Khan and Havildar Rohit Kumar Negi from Himachal Pradesh, who laid down their lives for the Nation who were posthumously honoured with Kirti Chakra and Shaurya Chakra by the President of India Droupadi Murmu in New Delhi yesterday evening. He said that the State was proud of their valour. Gunner Nayak Dilwar Khan (28) from Gharwasda village in Una district was posthumously awarded the Kirti Chakra for his bravery in fighting terrorists in Kupwara, Jammu & Kashmir, on 23 July, 2024.

He said that Havildar Rohit Kumar Negi from Taranda village in Kinnaur district was posthumously awarded the Shaurya Chakra after he lost his life in an avalanche while on duty in Kashmir on 8 October, 2023 and his body recovered after nine months.He said that the state was proud of these brave sons and stands in solidarity with their families. Their legacy would continue to inspire generations to come.-0-

प्रेस नोट

22 मई 2025

उप-मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर कृतिका शर्मा को बधाई दी

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट कृतिका शर्मा को मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह करने पर बधाई दी है।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि कृतिका शर्मा ने न केवल तिरंगा, बल्कि एनसीसी और अपने कॉलेज का ध्वज भी एवरेस्ट शिखर पर लहराकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस असाधारण सफलता के लिए कृतिका शर्मा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

उन्होंने कहा कि कृतिका ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प सच्चा हो और लक्ष्य स्पष्ट, तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता। यह हिमाचल की बेटियों की शक्ति और क्षमता का जीवंत प्रमाण है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल श्री रेणुकाजी क्षेत्र, बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश और भारतवर्ष के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के ऐसे प्रयासों को सदैव प्रोत्साहन देती रहेगी और आने वाले समय में और अधिक प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।.0.

English


Deputy Chief Minister congratulates NCC cadet Kritika Sharma for scaling Mount Everest at age of 17.


Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri congratulated Kritika Sharma, a National Cadet Corps (NCC) cadet who has brought laurels to the State by successfully scaling Mount Everest, the world’s highest peak just at the age of seventeen.
Hailing from Shree Renukaji assembly constituency of district Sirmaur Kritika not only hoisted the tricolour but also the flag of NCC and her college on the peak.
Sh. Agnihotri stated that this achievement was a matter of immense pride not only for India but the entire State as well. Terming her as a symbol of hard work and her indomitable courage, this achievement of Kritika will continue to inspire generations to come, he said, adding that the state government would always encourage young talent for the feat they embark upon.
The Deputy Chief Minister wished Kritika Sharma and her entire team for this extraordinary success. He said Kritika has proved when the goal stands clear then nothing is unattainable. This is a living proof of the strength and potential of the daughters of Himachal, he remarked.
–00–


Media Coverage

Danik Savera

19 MAY 2025

प्रेस नोट

21 मई 2025

मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज छोटा शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी नेता और आधुनिक भारत का शिल्पी बताया।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर करने की मजबूत नींव रखी। कंप्यूटर क्रांति, संचार तकनीक का विस्तार, पंचायती राज को सशक्त बनाना, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण जैसे ऐतिहासिक निर्णय उनकी दूर दृष्टि और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। उनका सपना एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत का था। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि राजीव गांधी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि बदलाव और नवाचार के प्रतीक थे।
.0.

English

Deputy CM pays floral tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri paid floral tributes to former Prime Minister and Bharat Ratna Rajiv Gandhi on the death anniversary in Chhota Shimla today.
On this occasion Shri Agnihotri remembered Rajiv Gandhi as a visionary leader and the true architect of modern India.
He said that Rajiv Gandhi laid a strong foundation to guide India into the 21st century. Shri Gandhi’s historic decisions such as ushering in the computer revolution, expanding communication technologies, empowering Panchayati Raj institutions, promoting education and youth empowerment were the testament to his foresight and dedication.
The Deputy Chief Minister said that Rajiv Gandhi devoted his entire life for the service of the nation and the welfare of its people. He said that his dream was to build a prosperous, self-reliant and modern India. Today, it is our duty to follow the path he showed and contribute to the progress of our state and country.
Mukesh Agnihotri further said that Rajiv Gandhi was not just a politician, but a symbol of change and innovation.
-0-

Haroli Utsav 2025

27 April to 29 April 2025

Day-1

Had the honour of participating in the ‘Drug-Free Awareness and Shobha Yatra’ organized from Haroli to Kangra, in the esteemed presence of Hon’ble Governor of Himachal Pradesh Shri Shiv Pratap Shukla Ji.

Hon’ble Governor Shri Shiv Pratap Shukla Ji formally inaugurated the State-Level Haroli Utsav 2025.

Cultural Night Day-1

Day -2

On the occasion of Haroli Utsav, the ‘Road Safety and Drug-Free Awareness Marathon’ was flagged off from Samnal to Rampur.

Cultural Night Day-2

Special Himachali Night

Day -3

Dog Show

Cultural Night Day-3

प्रेस नोट

17 मई 2025

जमा दो परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िला की धूम
स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्र मेरिट सूची में शामिल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में धूम मचाई है । स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

गगरेट क्षेत्र की महक ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल ऊना ज़िले बल्कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महक की यह उपलब्धि न केवल एक अकादमिक सफलता है, बल्कि हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो ऊँचाइयों को छूने का सपना देखती है। उन्होंने कहा कि यह सिद्ध करता है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

श्री अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि ऊना ज़िले के 13 विद्यार्थियों का प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करना, शिक्षा के क्षेत्र में जिले की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके सहयोग की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से हरोली क्षेत्र के लोअर बढ़ेडा की नवनीत कौर को प्रदेश भर में तृतीय स्थान, बिलना के गगन दीप सिंह और पंजावर की साक्षी को चौथा स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने पलक ठाकुर, कनक शर्मा, कृतिका शर्मा , साक्षी , शगुन, अनन्या ठाकुर , दीक्षा वर्मा , तनिक्षा ठाकुर , अंशिका और लवप्रीत को मेरिट सूची में आने की बधाई दी ।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रों की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी परीक्षा परिणामों में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को भी शुभकामनाएं दीं।

YouTube
YouTube
Instagram