Haroli Constituency








Mukesh Agnihotri
Haroli Constituency








23 May 2024
विवेक की कुटलैहड़ से जीत पत्थर पर लिखी इबारत है: मुकेश
विवेक को विधायक बनाये पानी व पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम तय करेगा कुटलैहड़
भाजपा ने साजिश व षड्यंत्र किया जनता देगी करारा जवाब
महिलाओं को 1500 देंगे, कर्मचारियों को पेंशन दे दी है
ऊना
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में विवेक शर्मा की जीत पत्थर पर लिखी इबारत है। कुटलैहड़ में विकास की झड़ी लगाऊंगा, पानी की हर समस्या को हल करूंगा, पर्यटन को नए मानचित्र पर अंकुरित करूंगा। कुटलैहड़ की जनता विवेक को विधायक बना दे, विकास में कोई कसर नहीं रखेगे, 4 जून के बाद भी लगातार के दौरे करूंगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि 4 जून तो भाजपा के नेताओं को हम याद करवाते रहेंगे।
उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र के घड़वासड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए जिन्होंने ईमान बेच दिया उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक मै और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे ,यह भी इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विकास के ध्वजवाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के हर कार्य को किया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करेंगे। धार्मिक पर्यटन को मजबूत करेंगे। जल क्रीड़ा को मजबूत करेंगे। विकास के कार्य चरणबद्ध ढंग से करेंगे। मुकेश ने कहा कि कुटलैहड़ को भी आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अति उत्साह में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाए। उन्होंने कहा कि सभी का मान सम्मान कांग्रेस की सरकार व पार्टी द्वारा किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में तो ₹1500 मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला, युवा ,किसान, बागवान व कर्मचारी विरोधी है इसलिए हिमाचल की जनता हिमाचल का आपदा के समय में विरोध करने वाले नेताओं को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। उन्होंने कहा कि 11000 करोड रुपए का क्लेम केंद्र की सरकार को भेजा गया उसमें से कोई पैसा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आपदा का पिछले वर्षों का जो पैसा रुका था वही आया है, जो हिमाचल का हक था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दुख के दिनों में कौन आया कौन नहीं आया जनता यह सब याद रखें? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए जनता कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताये , कांग्रेस की सरकार आम आदमी की सरकार है, हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी, मुकेश ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ाएंगे।



