प्रेस नोट

भगवान की शरणागति से मिलता है सच्चा सुख : स्वामी राजेंद्र दास

ऊना, 27 जून।
हरोली उपमंडल के गोंदपुर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पांचवे दिवस पर दिव्य वातावरण में धर्म, भक्ति और आध्यात्म की अमृतवर्षा हुई। यह सात दिवसीय कथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में आयोजित की जा रही है।

कथावाचक जगतगुरु स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज ने अपने दिव्य प्रवचनों में कहा कि यह कथा पवित्र आषाढ़ मास में हो रही है, जो श्रवण के लिए अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री अपने दिव्य स्वरूप में इस भागवत कथा को श्रवण कर रही हैं और कथा पूर्ण होने के उपरांत वे उस नित्यधाम में प्रतिष्ठित होंगी, जहां से कोई जीव वापस नहीं आता। स्वामी जी ने भगवान से प्रार्थना की कि भक्तिमति सिम्मी जी को अपने चरणों में नित्य स्थान प्रदान करें, और उनकी अधूरी इच्छाओं को उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री पूर्ण करें।

स्वामी जी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भजन-कीर्तन के माध्यम से रसपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं है यदि मनुष्य भगवान की शरण में चला जाए। गुरु वचन दिव्य होते हैं, और उनका पालन जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने चारों युगों के धामों—सतयुग का बद्रीनाथ, त्रेता का रामेश्वरम, द्वापर का द्वारका और कलियुग का श्रीजगन्नाथ धाम—की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सच्चा शरणागत भक्त दुख में विचलित नहीं होता और सुख में अहंकार नहीं करता। ऐसा भक्त संसार की नाशवान वस्तुओं में मोह नहीं करता और उसमें ब्रह्म ज्योति का उदय होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता या गुरु की सीख नहीं सुन सकता, उसका उद्धार स्वयं भगवान भी नहीं कर सकते।

स्वामी जी ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा नगनोली में लगभग 400 एकड़ भूमि पर बन रहे  गौ अभयारण्य   की सराहना करते हुए इसे अत्यंत पुण्य कार्य बताया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती और इस कथा का आयोजन भी तभी सार्थक हुआ जब यह पावन भूमि इस पुण्य कार्य की साक्षी बनी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रैंक के केहर सिंह खाची सहित कई गणमान्य अतिथि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक शांति और सत्संग का लाभ प्राप्त किया।

प्रेस नोट

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ – दूसरे दिवस की कथा में बोले परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज”कलियुग में जन्म लेकर भी सतयुग में जिया जा सकता है”

ऊना, 24 जून।

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिवस पर  आज गोंदपुर  जयचंद में  कथा व्यास परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि  “मनुष्य यदि जीवन में पांच दोषों का त्याग कर दे तो कलियुग में जन्म लेकर भी सतयुग जैसी पवित्रता से जीवन जी सकता है।” उन्होंने पांच दोषों को विस्तार से बताते हुए कहा कि जुआ खेलना,  मदिरा का सेवन करना, तामसिक भोजन करना, व्यविचार करना और पाप की कमाई ।स्वामी जी ने कहा कि इन दोषों का त्याग कर मनुष्य का जीवन शांत, सुखमय एवं भक्तिमय बन जाता है। और वह मोक्ष की ओर अग्रसर होता है।उन्होंने  मनुष्य जीवन में सत्संग का महत्व बताते हुए कहा  कि हमें व्याकुल हृदय भाव से भगवान का  भजन  करना चाहिए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया। उनके दिव्य वचनों से पूरा पंडाल भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।कथा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे एवं महाप्रसाद का पावन लाभ प्राप्त किया।इस पुण्य अवसर पर पूर्व विधायक  सतपाल रायजादा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा,  अशोक ठाकुर,  प्रमोद कुमार, क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य अतिथि  भी उपस्थित रहे।

प्रेस नोट

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का गोंदपुर जयचंद में दिव्य-भव्य शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री के निवास से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का दिखा अद्वितीय संगम

ऊना, 23 जून. गोंदपुर जयचंद में सोमवार को भक्तिमय वातावरण में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति हेतु आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गोंदपुर स्थित निवास से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो गोंदपुर कम्युनिटी सेंटर तक पहुंची। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला।कथा स्थल पर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कथा व्यास अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने समस्त पूज्य संतों एवं ब्राह्मणों का पारंपरिक रूप से टोपी और शाल पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।प्रथम दिवस की कथा में स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के माहात्म्य एवं फलश्रुति का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर किया। कथा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद एवं भंडारे का पावन लाभ प्राप्त किया।गौरतलब है कि यह श्रीमद् भागवत कथा 29 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रेस नोट

22 जून 2025

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज का भव्य स्वागत

23 को कलश यात्रा संग होगा श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

ऊना, 22 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) गोंदपुर जयचंद स्थित अपने निवास पर अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का दिव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धा और अध्यात्म से ओतप्रोत इस विशेष अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह भव्य स्वागत समारोह 23 जून से 29 जून तक आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर संपन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री एवं उनकी सुपुत्री डॉ आस्था अग्निहोत्री द्वारा इस कथा का आयोजन स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु किया जा रहा है। कथा का वाचन श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री अग्र पीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर, परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
इस सात दिवसीय दिव्य आयोजन का शुभारंभ 23 जून को प्रातः 9 बजे गोंदपुर स्थित उपमुख्यमंत्री निवास से गोंदपुर कम्युनिटी सेंटर तक भव्य कलश यात्रा से होगा। इस यात्रा में उपमुख्यमंत्री, उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालु श्रोताओं के लिए भंडारे एवं महाप्रसाद का आयोजन रहेगा।

प्रेस नोट

शिमला। 17 जून, 2025

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वर्ण मंदिर में शीश नवायाउप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज पवित्र स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब), अमृतसर में शीश नवाया।उप-मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, स्वास्थ्य, सौहार्द और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं आज भी सामाजिक समरसता, भाईचारे और त्याग का मार्ग दिखलाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों को न्याय, समानता और सेवा भावना के मूल सिद्धांतों पर आगे बढ़ा रही है।इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह बावा भी उपस्थित थे।.0.

प्रेस नोट

*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड का हरोली में भव्य शुभारंभ*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 152 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में नई परंपरा की हुई शुरुआत*

ऊना, 15 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने लिए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड का भव्य शुभारम्भ हुआ। इसके तहत अवॉर्ड समारोह 2025 का प्रथम संस्करण पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और 10वीं और 12वीं की हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में रहे हरोली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 5 स्टेट टॉपर के साथ साथ दोनों परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कुल 152 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।बता दें, यह अवार्ड दिवंगत प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में आरंभ किया गया है , जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश भाग शिक्षा को समर्पित किया और हज़ारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।इसके प्रथम संस्करण में अकादमिक सत्र 2024-25 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट में टॉप 10 में रहे रा.व.मा.पा. पूबोवाल केगगनदीप सिंह, 98.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सन राइज पब्लिक स्कूल सलोह की नवनीत कौर और 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 10 में जगह बनाने वाली हरोली पंजावर की मूल निवासी रा.व.मा.पा. राजपूतां की छात्रा साक्षी को सम्मानित करने के साथ साथ, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.43 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट मेरिट में आठवें स्थान पर रही रा.व.मा.पा. पूबोवाल की टीना देवी और 98.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में 10वें स्थान पर काबिज एस.डी. पब्लिक स्कूल पालकवाह भूमिका राणा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

*90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान*

इसके अलावा इस समारोह में हरोली विधानसभा क्षेत्र के उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की अकादमिक सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें 10वीं कक्षा के 111 और 12वीं के 41 छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

*उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, बोले शिक्षाके साथ सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता*

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि यह दिन हरोली के बच्चों के नाम है, जिन्होंने कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन से क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की स्पष्टता, मेहनत और जुनून ही सफलता की असली कुंजी है।उन्होंने जानकारी दी कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की बीमा पॉलिसियों और अन्य स्रोतों से प्राप्त राशि से स्थापित “प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन” के पास पाँच करोड़ रुपये की निधि है, जिसे हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और करियर निर्माण के लिए खर्च किया जाएगा।

*शिक्षा के उजाला से चमक रहा हरोली*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने हरोली से विधायक के रूप में कार्यभार संभाला था, तब क्षेत्र में एक भी कॉलेज नहीं था। आज हरोली, बीटन और खड्ड में तीन डिग्री कॉलेज, क्षेत्र में 33 सरकारी स्कूल, एक केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी और बढ़ेड़ा में लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सोमभद्रा रामपुर हरोली पुल प्रदेश का सबसे लंबा पुल है और इंजीनियरिंग मार्वल के तौर पर क्षेत्र की पहचान बना है। वहीं करीब 52 करोड़ से बन रहा पंडोगा–त्यूड़ी पुल का काम तेजी से चला हैनर इसे रिकॉर्ड समय में पूरा के लिया जाएगा। इसके अलावा हरोली में 2 हजार करोड़ का बल्क ड्रग पार्क का काम योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया है। यह परियोजना क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने स्वां नदी के चैनलाइजेशन से किसानों को हुए लाभ और अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।*प्रेरणा बनी प्रोफेसर सिम्मी की स्मृति*फाउंडेशन की ओर से डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का जीवन शिक्षा, सेवा और संघर्ष की त्रिवेणी था। यह पुरस्कार समारोह उनके सपनों को मूर्त रूप देने की दिशा में एक छोटा लेकिन सशक्त कदम है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह अब प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का शिक्षण दृष्टिकोण केवल अंकों तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें जीवन मूल्यों की गहराई थी। फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि हर छात्र को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना और मानवीय दृष्टिकोण भी प्राप्त हो।

*डीसी ने किया मार्गदर्शन*

समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों से अपने जीवन के अनुभव साझा करने के साथ साथ, यूपीएससी के लिए तैयारी की अप्रोच, रणनीति और प्लानिंग को लेकर टिप्स दिए । उन्होंने चुनौतियों को ही जीवन की असली पाठशाला बताते हुए बच्चों को लक्ष्य तय कर पूरी से मेहनत करने की सीख दी।समारोह के अंत में फाउंडेशन के प्रतिनिधि चेतन दत्ता ने सभी का आभार जताया।

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र*

समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर डॉ राकेश अग्निहोत्री, संजीव गोयल , गगन कपूर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेता रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, पंचायत प्रधान सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, ऊना जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।.०.

प्रेस नोट:- 2

प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत

*आइए जानें कौन हैं डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री, जिनके नाम पर हुई अवॉर्ड की पहल*

ऊना, 15 जून. शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन ने प्रोफेसर सिम्मी के नाम पर एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की है। इसके पहले संस्करण में शिरकत करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।बता दें, वैश्विक शैक्षणिक क्षितिज पर गहरी छाप छोड़ने वालीप्रोफेसर डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री न सिर्फ एक विदुषी शिक्षाविद् थीं, बल्कि एक जीवंत विचार, एक प्रेरक व्यक्तित्व और एक संवेदनशील समाजशास्त्री भी थीं, जिनकी विद्वता, दूरदृष्टि और संवेदना ने हिमाचल से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक प्रभाव छोड़ा।मंडी में वर्ष 1968 में जन्मीं सिम्मी जी बाल्यकाल से ही जिज्ञासु, अध्ययनशील और सहज स्वभाव की थीं। बचपन की चुलबुलाहट के साथ उनमें एक असाधारण बौद्धिक गहराई भी थी। उन्होंने कम आयु में ही पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और 1998 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में बतौर सहायक प्रोफेसर शिक्षण कार्य आरंभ किया।उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था, कक्षा, मंच, साहित्य, कला और समाज सेवा, हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय उपस्थिति रही। खेल, नाटक, संगीत और कविता में उनकी गहरी अभिरुचि थी। छात्रों से उनका आत्मीय जुड़ाव और मार्गदर्शन उन्हें बेहद प्रिय बनाता था।एचपीयू में लोक प्रशासन विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में उन्होंने न केवल शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान दिया, बल्कि 25 से अधिक विद्यार्थियों को पीएचडी और एम.फिल. जैसे शोध डिग्रियों के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उनकी शोध दृष्टि व्यापक और सामाजिक सरोकारों से युक्त रही। जनजातीय सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, मानव संसाधन विकास, स्थानीय शासन और ग्रामीण रोजगार जैसे विषयों पर उन्होंने गहन और मौलिक कार्य किया।उनके नाम पर 14 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र, 13 अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियाँ, 7 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी, 2 शोधपरक पुस्तकें और 2 शैक्षणिक ग्रंथ हैं। उनके शोध जापान, टर्की, पेरिस, स्पेन और पुर्तगाल जैसे वैश्विक मंचों पर प्रस्तुत हुए और विशेष रूप से पांगी तथा पंगवाला जनजातियों पर उनके शोध कार्य को नीति-निर्माण के क्षेत्र में भी सराहना मिली। वर्ष 2023 में उन्हें इंडोनेशिया की ट्रांसफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी फाउंडेशन द्वारा इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड और वियतनाम स्थित इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड्स संस्था द्वारा मोस्ट रिमार्केबल एजुकेटर एंड इंस्पायरिंग ग्लोबल रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। निधन के उपरांत भी इंडोनेशिया की संस्था ने उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप मरणोपरांत सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन प्रदान किया।9 फरवरी 2024 को उनका देहावसान हुआ, पर वे 56 साल की जीवन यात्रा में प्रोफेसर सिम्मी सृजन, सेवा और संस्कारों की ऐसी उजली परिपाटी स्थापित कर गई हैं, जो पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

प्रेस नोट

09 जून 2025

उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया अपनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य का विकास पूरी तरह से सड़कों और पुलों के विस्तार पर निर्भर करता है। इस पहाड़ी राज्य के लोगों के जीवन को सुगम बनाने और प्रदेश के विकास के लिए सड़क और पुलों की अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण अत्यन्त आवश्यक है। बैठक के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष परिवहन विभाग से संबंधित प्रमुख मामलों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट की अवधि को मौजूदा 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने के संबंध में ऑपरेटरों की मांग को राज्य सरकार ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि वाहनों के संचालन की सीमा को 15 वर्ष किया गया है इसके दृष्टिगत अखिल भारतीय टैक्सी परमिट की अवधि को 15 वर्ष तक किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के अनुरोध के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और संबंधित अधिकारियों को मामले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को पूंजी निवेश (पुराने वाहनों को हटाने के लिए प्रोत्साहन) के लिए विशेष सहायता योजना के तहत शेष धनराशि 7.63 करोड़ रुपये शीर्घ जारी करने का अनुरोध किया। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि नंगल से जैजों तक सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा सकता है। यह सड़क प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक साबित होगी। केंद्रीय मंत्री ने गति शक्ति योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 429 करोड़ रुपये की डीपीआर पहले ही तैयार की जा चुकी है और इसे गति शक्ति योजना के तहत भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि अमृतसर से होशियारपुर तक एनएच-503ए के प्रस्तावित फोर लेनिंग कार्य को बनखंडी (हिमाचल प्रदेश की सीमा) से झलेड़ा तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी लम्बाई लगभग 15 किलोमीटर है और यह मार्ग श्री आनंदपुर साहिब और माता चिंतपूर्णी को जोड़ेगा, जिससे इन दोनों धार्मिक स्थलों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी लाभ होगा। उन्होंने चंडीगढ़ से बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी का मामला भी उठाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला पहले ही भारत सरकार के विचाराधीन है। उप-मुख्यमंत्री ने यह भी अनुरोध किया कि सीआरआईएफ के तहत 48.69 करोड़ रुपये की लागत से जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई-का-मोड़ सम्पर्क मार्ग और 3 पुल को स्तरोन्नत करने को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। .0.

English

Dy CM urges Nitin Gadkari to grant All India taxi permit for 15 years

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri met Union Minister of Road Transport & Highways Nitin Gadkari at his residence in New Delhi today and thanked him for extending a generous hand towards Himachal Pradesh. He stated that in view of its diverse topographical conditions, the development of hilly state’s like Himachal Pradesh solely depends upon expanding the road and bridge infrastructure. While raising certain prominent issues pertaining to transport department, he informed the Union Minister that the state government has requested the Union Ministry of Road Transport & Highway regarding increasing the validity of All India taxi permits from existing 12 years to 15 years, keeping in view the demand of the operators and All India taxi permit should also be granted for 15 years, keeping in view the vehicle scraping policy period of 15 years. Sh. Gadkari assured that he would look into the matter sympathetically and also directed the authorities concerned to process the case accordingly. Sh. Agnihotri also urged the Union Minister to release the remaining funds to the tune of Rs.7.63 crores under the scheme for special assistance to the State for capital investment (incentives for scrapping of old vehicles).He also demanded to declare Nangal to Jaijon road as National highway as it would also cater to the proposed bulk drug park. Shri Agnihotri stated that a DPR to the tune of Rs.429 crores has already been prepared and it would be submitted to Government of India under Gati Shakti scheme. He also urged that the proposed four-laning of NH 503 A from Amritsar to Hoshiarpur may be extended from Bankhandi (HP boundry) to Jhaleda. This is a stretch of approximately 15 kms and would connect Shree Anandpur Sahib and Mata Chintpurni, which would also benefit the pilgrim visiting these two shrines. Sh. Agnihotri also raised the issue of connectivity between Chandigarh to Baddi industrial area. Sh. Gadkri stated that this issue is in active consideration of Government of India. The Deputy Chief Minister also raised the issue for approval for up-gradation of link road Jaijon Modh to Tahliwal Chowk via Bhai-Ka-Modh and three bridges for which Rs. 48.69 crore be provided under CR|IF. The Union Minister assured that he would approve it on priority. The Union Minister directed that DPR under the Gati Shakti scheme may be prepared and submitted to the Ministry accordingly. -0-

प्रेस नोट

पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

बंगाणा (ऊना), 5 जून.

ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज़ हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना, झंडारोहण एवं पारंपरिक टमक वादन कर मेले का पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शुभारंभ से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बंगाणा से पिपलू तक आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इस वर्ष पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

*पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्जा*

इस अवसर पर शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्ज प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मेला अपनी प्राचीन परंपराओं के संरक्षण के साथ आगामी वर्षों में और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों को संरक्षित एवं अधिसूचित करने के लिए ठोस पहल कर रही है ताकि इनका आयोजन हर वर्ष सुनिश्चित और सुनियोजित रूप में हो सके।*हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता*उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मेले एवं सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल है । हर जिले में प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजट का कम से कम एक तिहाई हिस्सा केवल हिमाचली कलाकारों के लिए ही निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही सरकार पारंपरिक मेलों को अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहभागिता का माध्यम बनाने के लिए प्रयासरत है। ताकि देश-विदेश के सांस्कृतिक दल भी भाग लें और सांस्कृतिक आदान प्रदान सुनिश्चित हो।

*ऊना में 18 पेजजल योजनाएं निर्माणाधीन*

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले में करोड़ों रुपये की 18 पेयजल योजनाएं तीव्र गति से निर्माणाधीन हैं। इनमें इनमें कुटलैहड़ क्षेत्र की 15.50 करोड़ की अप्पर कुटलैहड़ पेयजल योजना शामिल है। इसके अलावा कुटलैहड़ में 46 करोड़ की सिंचाई योजना भरमौती से लोअर कुटलैहड़ और 14.64 करोड़ की तुरकाल पंगा से ऊपर कुटलैहड़ पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है।

*अंदरोली क्षेत्र बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स हब*

उन्होंने बताया कि अंदरोली क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए एक निजी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया है। इस पहल से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

*विधायक ने गिनाईं विकास परियोजनाएं*

इस मौके विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुटलैहड़ में सतत विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है।6.50 करोड़ की खरोड़ी–क्यारियां सड़क तथा 10.50 करोड़ की बौल- झम्बर सड़क अब साकार रूप ले रही हैं।उन्होंने बताया कि अंदरोली में वॉटर स्पोर्ट्स हब, लठियाणी और सोहारी में ईको टूरिज्म तथा मोमन्यार में औद्योगिक विकास को लेकर भी निर्णायक पहल की गई है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक विशेष पहल के रूप में 7 जून को ‘कुटलैहड़ महोत्सव’ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसकी सांस्कृतिक संध्या बंगाणा में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।

*श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का पर्व*

उल्लेखनीय है कि पिपलू मेला प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होता है। यह मेला भगवान नरसिंह के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। यहां प्राचीन पीपल वृक्ष के नीचे विराजमान नरसिंह जी की शीला के दर्शन के लिए ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित अन्य जिलों व बाहरी राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां लोग अपनी नई फसल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

*विकास और संस्कृति का संगम*

मेले को आकर्षक बनाने के लिए विकास प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गईं। हिमाचली गायक अनुज शर्मा, सुनील मस्ती सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मोदगिल एवं देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, महिला आयोग सदस्य इंदु बाला, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों समेत ऊना, हमीरपुर एवं कांगड़ा जिलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।.०.

प्रेस विज्ञप्ति

30 May 2025

हिमाचल के जवानों को मिल चुके हैं 1203 वीरता पदकः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला में जय हिन्द सभा को संबोधित करते हुए देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों और पूर्व सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की गौरवगाथा हमारे इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है, यहां के वीर जवानों ने देश की सेवा और सुरक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है। प्रदेश के बहादुर सैनिकों को अब तक कुल 1203 वीरता पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें चार परमवीर चक्र, दो अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र, 25 कीर्ति चक्र, 57 वीर चक्र और 99 शौर्य चक्र शामिल हैं। यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उप-मुख्यमंत्री ने मेजर सोमनाथ शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार मेजर संजय कुमार जैसे वीर जवानों के योगदान को स्मरण किया, जिन्हें उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन बहादुर सैनिकों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी।
इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में शहीद हुए वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऊना जिला के बंगाणा निवासी नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है, जो 23 जुलाई, 2024 को कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। किन्नौर के तरांडा गांव के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया, जो 8 अक्तूबर, 2023 को हिमस्खलन की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 22 मई को थुन, कांगड़ा के अग्निवीर नवीन कुमार कारगिल के द्रास सेक्टर में तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शाहपुर, कांगड़ा निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए।
उन्होंने हरोली विधानसभा के बाथू गांव के बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर व्यास देव और छेत्रा गांव के गुरनाम सिंह के घायल होने की जानकारी देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला समझौते की ऐतिहासिक भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 2 जुलाई, 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बीच जो निर्णायक समझौता हुआ था, उसमें यह तय हुआ था कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को द्विपक्षीय वार्ता से सुलझाया जाएगा और तीसरे देश की कोई दखलअंदाजी स्वीकार्य नहीं होगी।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने अपने संबोधन में 1971 के युद्ध को याद करते हुए कहा कि वह युद्ध के दौरान स्वयं लोंगेवाला क्षेत्र में तैनात रहे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने हमेशा सैनिकों का मनोबल बढ़ाया, जिससे युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा सेना के पराक्रम और शौर्य पर हम सभी को गर्व है।
इससे पहले, शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक, पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान, मेजर जनरल डीवीएस राणा, कर्नल बीसी लगवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अत्री, विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-

प्रेस नोट

प्रेस नोट -1
उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने 50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि किए शिलान्यास और लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली बस अड्डे का किया विधिवत रूप से लोकार्पण
ऊना, 27 मई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज (मंगलवार) को हरोली विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प है और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
27.41 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास
मुकेश अग्निहोत्री ने 11.77 करोड़ रूपये से गोंदपुर बेहली से बाथू-गुरूपलाह सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण तथा गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल के निर्माण कार्य, 21..61 करोड़ की लागत से उमराली-ढिलवां-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से पोलियां वाया कुठारबीत लिंक रोड़ के अपग्रडेशन कार्य, करीब 1.17 करोड़ की राशि से बनने बाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और नगनोली में 4.46 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले गौ अभ्यरण(गौ सदन) का का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण किए जिसमें 20-20 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर जयचंद और बढे़ड़ा में निर्मित रेन शेल्टर, लगभग 4 करोड़ की लागत से निर्मित हरोली बस अड्डा, गोंदपुर बुल्ला में 94 लाख से निर्मित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र, 1.14 करोड़ रूपये से बाथू पंचायत में सामुदायिक केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर और 1.02 करोड़ से कुठारबीत में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली बस अड्डे के निर्मित होने से स्थानीयवासियों को बस के इंतजार के लिए धूप और बारिश में सुविधा मिलेगी। इस बस अड्डे में 2 फ्लोर, 8 बस काऊटर, एचआरटीसी स्टाफ के कर्मचारियों के लिए अलग कार्यलय व रहने-ठहरने के लिए अलग-अलग रूम, क्रू रूम, दुकानें, शौचालय सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएें उपलब्ध है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।
उन्होंने कहा कि गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग के व्यवसायिक प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया गया है। यह बल्क ड्रग पार्क परियोजना का हिस्सा हैं था यहां पर आने वाले कारोबारियों को बढ़िया बैठक स्थल व रहने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत छेत्रां के 10 जरूरमंद परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि छेत्रां ग्राम पंचायत में जल्द ही सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
इस दौरान एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम , गोंदपुर बुल्ला के पंचायत प्रधान दलबीर सिंह, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
-0-

YouTube
YouTube
Instagram