प्रेस नोट

*विकास के हर मोर्चे पर बदली हरोली की तस्वीर : उपमुख्यमंत्री*

ऊना, 28 दिसंबर.

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस हरोली ने कभी पानी, बिजली और सड़कों की कमी का लंबा दौर देखा, वही हरोली आज विकास के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और बुनियादी ढांचे में हुए ठोस कार्यों से हर मोर्चे पर क्षेत्र की तस्वीर बदली है और आज हरोली के बच्चे सुरक्षित एवं सुविधासंपन्न वातावरण में आगे बढ़ रहे हैं। यह परिवर्तन जन-आशीर्वाद और निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।उपमुख्यमंत्री रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अकादमिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। उपमुख्यमंत्री ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।उपमुख्यमंत्री ने स्कूल में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित साइंस लैब को विद्यालय को हैंडओवर करने से संबंधित औपचारिकताएं अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और स्कूल प्रधानाचार्य आपसी समन्वय से इस विषय का शीघ्र समाधान करें, ताकि भवन का उपयोग जल्द से जल्द विद्यार्थियों के हित में हो सके।

*नई पहचान, नई हरोली*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाला यह क्षेत्र आज शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क और अधोसंरचना के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि आज जो हरोली आकार ले रही है, वह केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से विकसित की जा रही है।

*ललड़ी में 25 लाख से होगा श्री गुरु रविदास जी का मंदिर निर्माण* धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण व संरक्षण को प्राथमिकता

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ललड़ी में श्री गुरु रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आपसी सामंजस्य और सहयोग के साथ मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का आग्रह किया।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ईसपुर में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से शीतला माता मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त बदसाली में श्री गुरु रविदास जी के मंदिर के लिए 75 लाख रुपये तथा सलोह में 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि बीटन कुटिया और सिद्ध बाबा जलंधरी मंदिर के लिए भी 25-25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।उन्होंने आगे बताया कि श्री गिड़गिड़ा साहिब में ट्यूबवेल तथा अमराली में श्री राधा स्वामी सत्संग भवन के लिए पानी के टैंक निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को विशेष प्राथमिकता दे रही है।

*राजनीति से ऊपर है विकास की प्रतिबद्धता*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर हरोलीवासी के कार्य हों, यही उनकी प्रतिबद्धता है और इसी सोच के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

*सड़कों और पुलों के निर्माण को मिली नई गति*

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत लगभग 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के अंतर्गत 17.50 किलोमीटर सड़क का उन्नयन तथा पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेड़ा में तीन पुलों का निर्माण किया जाएगा।इसके अतिरिक्त ललड़ी और चंदपुर में लगभग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।*पेयजल व सिंचाई योजनाओं से बदली तस्वीर*उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाबद्ध प्रयासों के चलते कभी जल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज पेयजल और सिंचाई दोनों सुविधाओं से संपन्न होकर नकदी फसलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।उन्होंने बताया कि पोलियां में 50 लाख लीटर और दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए गए हैं। अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्माणाधीन है, जिसके नीचे कॉफी हाउस जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। यह 24 करोड़ रुपये की परियोजना है।इसके अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीत एरिया फेज-2’ उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य जारी है, जिसके तहत स्वां नदी से पानी उठाकर बीत एवं पालकवाह क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से हरोली को 2027 तक शतप्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न बनाने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

*शिक्षा की लौ से जगमगा रहा हरोली*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त और भविष्योन्मुखी ढांचागत विकास किया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में 33 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 3 सरकारी कॉलेज, 2 आईटीआई, लॉ कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटीआई और केंद्रीय विद्यालय जैसी संस्थाएं कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आईआईआईटी आज एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान के रूप में उभर चुका है, जबकि सलोह स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। क्षेत्र में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कभी शिक्षा के लिहाज से पिछड़ा माना जाने वाला हरोली क्षेत्र आज शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण बन चुका है और यहां की बेटियां डॉक्टर, वकील, न्यायाधीश और प्रशासनिक सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में स्थापित आधुनिक अस्पताल से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और यहां 15 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। वहीं ललड़ी में बना अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।*शिक्षक का सम्मान आवश्यक, तभी जीवन में सफलता*उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के सम्मान का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी शिक्षकों के प्रति सम्मान रखने और छोटी-मोटी बातों या अनावश्यक शिकायतों में न उलझने की अपील की।उन्होंने समाज से बच्चों को नशे से दूर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य रिपुजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा-निवारण गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, एसडीएम विशाल शर्मा, एसएमसी प्रधान शशिपाल, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।.०.

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

*सहकारिता एक भरोसा, टूटने नहीं देंगे – मुकेश अग्निहोत्री*

नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता एक भरोसा है जिसको हम टूटने नहीं दे सकते। सरकार और सहकार मिलकर काम करेंगे और सहकारिता को हम कैसे आगे बढ़ाये इसके बारे में मंथन करने की ज़रूरत है। इसके अतिरिक्त, नई पीढ़ी को सहकारिता से कैसे जोड़ा जा सकता है इस विषय पर भी मंथन करना ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि देश में जब-जब भी सहकारी की बात की जाएगी, तब-तब हिमाचल का नाम हमेशा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सहकारी के चैंपियन चाहे कोई भी राज्य बनने की कोशिश करें, लेकिन यह हकीकत है कि सहकारी का अलख हिमाचल प्रदेश ने जगाया है। हिमाचल प्रदेश में पहली सहकारी सोसाइटी बढेड़ा में पंजीकृत हुई थी। उन्होंने बताया की सहकारी का साम्राज्य बहुत बड़ा साम्राज्य है, जो लगभग सरकार के बराबर का है जिसका बजट भी सरकार के बजट के लगभग ही है।

*सहकारी बैंक है लोगों के विश्वास की पूंजी*

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हमारे जितने भी सहकारी बैंक है उनका सोसाइटी के प्रति व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि हम कैसे अपनी सोसाइटी को आगे बढ़ा सके। यहाँ पर जो पूंजी है वो लोगों के विश्वास की पूंजी है, लोग अगर सोसाइटी पर पैसा लगाते है तो एक विश्वास पर पैसा लगाते है और किसी भी स्थिति में यह विश्वास हमारा हमेशा कायम रहना चाहिए। हिमाचल ने सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। भुट्टिको की बात करें तो उसके उत्पाद आज देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री भी कुल्लवी टोपी पहनते हैं और जब प्रधानमंत्री विदेश में राष्ट्र अध्यक्षों को सम्मानित करते हैं तो नाम हिमाचल का होता है। भुट्टिको ब्रांड की विश्वसनीयता कायम हो चुकी है।

*शिक्षा के क्षेत्र में भी सहकारिता का योगदान अतुलनीय*

उन्होंने बताया कि सहकारिता का शिक्षा के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान है। शिक्षा के क्षेत्र में ऊना जिला में हिम कैप्स ने सहकारी जगत का पहला लॉ कॉलेज खोला है। उन्होंने बताया कि सहकारी का कोई मालिक नहीं, लेकिन समिति इस संस्था को बहुत सफलतापूर्वक तरीके से चला रही है, जिससे निकले वकील और जज आज सुप्रीम कोर्ट तथा हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी सफलता है। इसी संस्था ने नर्सिंग का संस्थान भी खोला है, जिससे निकली नर्स आज देश के कोने-कोने में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

*धारा 118 के तहत हिमाचलियों को छूट देने के लिए सेलेक्ट समिति के पास गया है बिल*

उन्होंने बताया कि डिजिटल दुनिया में हम प्रवेश कर रहे है और नाबार्ड उसका हमारा साथी है और इनके सहयोग से हमारी सारी सोसाइटी डिजिटल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि धारा 118 के तहत जिस सोसाइटी के पास जमीन नहीं है वहां पर वो प्रोजेक्ट नहीं आ सकते हैं। इसके लिए हमने कानून तैयार कर लिया था, जो विधान सभा में पेश भी हुआ था, जिसमें हमने कहा था कि जिस सोसाइटी के सारे निदेशक हिमाचली है उनको इससे छूट दी जाये ताकि जो मूल रूप से हिमाचली है उनको दिक्कत न आये और उनको अनुमति के लिए इधर-उधर न जाना पड़े, लेकिन वो बिल सेलेक्ट समिति को चला गया है, जिसका बजट सेशन तक कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा।

*समितियों को पुनः सक्रिय करने की जरूरत* उन्होंने बताया कि काँगड़ा की चाय की सोसाइटी, लाहौल की आलू सोसाइटी, कुल्लू की हिम बुनकर सोसाइटी को पुनः सक्रिय करना समय की जरुरत है, जिसके लिए नाबार्ड को सोचना होगा कि इनको कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है। सरकार और सहकार कैसे इन्हे पुनः सक्रिय कर सकते हैं इस पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के नेटवर्क को आगे बढ़ाने में नाबार्ड प्रदेश सरकार का सहयोग कर रहा है, जिसके तहत लगभग 110 करोड़ रुपए की पूंजी जारी करने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त, दूध के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य हुआ है। दूध की समितियां भी बनाई जा रही है जिसके तहत 900 समितियों का गठन किया जा चुका है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत लोग आना चाहते हैं जिसके तहत अगर कोई हिमाचली प्लांट लगाना चाहता है तो उसको 100 वाट तक स्वीकृति दी जा सकती है जिस पर सब्सिडी का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड का सड़कों, ट्रांसपोर्ट, सहकारिता, पानी आदि क्षेत्रों में पूरा सहयोग मिल रहा है जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। *समय पर करें कोआपरेटिव बैंक से लिए हुए ऋण की अदायगी*उन्होंने कहा कि बहुत कुछ हुआ है हिमाचल प्रदेश में और बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि 20 लाख लोग सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं और यह 50 हजार करोड़ रुपए का साम्राज्य है। इसको कैसे संभाल कर रखना है इस बारे में विचार करने की ज़रूरत है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि समय पर कोआपरेटिव बैंक से लिए हुए ऋण की अदायगी करें। सचिव सहकारिता विभाग सी. पालरासु ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन इस वर्ष किया गया, जिसमें मंथन शिविर, पौधरोपण, मैराथन और सहकारिता सम्मलेन इस कड़ी में समापन समारोह के रूप में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है कि हम नकल न करें और क्षेत्र की जरूरत के अनुसार ही योजनाएं बनाये और उन्हें क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में युवाओं को जोड़ना जरूरी है ताकि आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया अनुपम किशोर ने भी अपने विचार साझा किये। मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड डॉ विवेक पठानिया ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया और नाबार्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर हिमफैड के अध्यक्ष महेश्वर चौहान, जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी डीसी नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -०-

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

2027 तक देश का पहला शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न विधानसभा क्षेत्र होगा हरोली : उपमुख्यमंत्री

ऊना, 25 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि साल 2027 तक हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा जहां हर घर-आंगन और हर खेत को पानी उपलब्ध होगा और पूरा क्षेत्र 100 प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्षेत्र में योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध ढंग से निर्णायक कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र और भविष्योन्मुखी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वर्तमान आवश्यकताओं के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।
वे गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के सलोह स्थित बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अकादमिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।

शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के समग्र विकास पर बल
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध ढंग से सीबीएसई पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही राजीव गांधी आदर्श राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल अधोसंरचना का समन्वय ही युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है। हरोली स्कूल को
राजीव गांधी आदर्श राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

रोड़ा में 10 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह ट्रैक क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने में सहायक होगा।

शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त और भविष्योन्मुखी ढांचागत विकास किया गया है। आज क्षेत्र में 32 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के अलावा 3 सरकारी कॉलेज, 2 आईटीआई, लॉ कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटीआई तथा केंद्रीय विद्यालय जैसी संस्थाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी डिग्री कॉलेज हरोली कॉलेज के भवन का निर्माण 12 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र पूरा किया जाएगा, जबकि खड्ड कॉलेज में 13 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। खड्ड में डे-नाइट सुविधा युक्त फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है।

कभी पानी की किल्लत, आज पानी वाला हलका बना हरोली
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-2 पर कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके तहत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता के टैंक तक पहुंचाया जाएगा, जहां से 43 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 80 किलोमीटर वितरण प्रणाली के माध्यम से 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि फेज-1 के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से 18 नलकूपों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुंचाने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिससे बीत क्षेत्र आज नकदी फसलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
इसके अलावा एमसीएडी कंपोनेंट के तहत 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत टाहलीवाल, हरोली और खड्ड, तीन क्लस्टरों में आधुनिक तकनीक से सिंचाई तंत्र को सशक्त किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 24 करोड़ रुपये की लागत से पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली में जल शक्ति विभाग की योजनाएं पूरी की गई हैं।

करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क, 7 करोड़ रुपये से विश्राम गृह का निर्माण कार्य प्रगति पर है। रोड़ा में 13 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली में बस डिपो भी शीघ्र खोला जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर फोकस
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए गए हैं। हरोली अस्पताल में 15 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। बीटन, कुंगड़त और दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुठार और बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में 35 डॉक्टर जनता की सेवा में कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि पीएचसी सलोह के निर्माण का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा मलाहत में पीजीआई चंडीगढ़ का सैटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को उन्नत एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी।

पूरी हरोली सीसीटीवी कवर्ड
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का पहला ऐसा क्षेत्र बनेगा, जो पूरी तरह सीसीटीवी कवर्ड होगा। सभी प्रवेश द्वारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों और महत्वपूर्ण स्थलों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और जन-जागरूकता के प्रयास भी निरंतर जारी हैं।

part-२

निराश्रित बच्चों के लिए सरकार ही परिवार
उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं या जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उनके लिए राज्य सरकार माता-पिता की भूमिका निभा रही है। योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 4000 रुपये मासिक पॉकेट मनी, कपड़ों का भत्ता और त्योहार भत्ता प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसने अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का कानूनी दर्जा दिया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विवरण दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, अशोक ठाकुर, एसएमसी प्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत सलोह की प्रधान अनीता जसवाल, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, प्रमोद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा स्कूल स्टाफ, अभिभावकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-0-

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

हरोली निर्णायक विकास की राह पर, भविष्य की पीढ़ियों के लिए हो रहा सशक्त निर्माण : उपमुख्यमंत्री

ऊना, 23 दिसंबर.

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र आज निर्णायक विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भविष्य और आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का योजनाबद्ध और संतुलित विकास किया जा रहा है।वे मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अकादमिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 31 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल स्टेज एवं शेड निर्माण की मांग पर संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।शिक्षा के क्षेत्र में निर्णायक बदलावश्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। एक समय शिक्षा के लिहाज से पिछड़ा माना जाने वाला यह क्षेत्र आज शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कभी निरक्षरता थी, आज वहीं की बेटियां डॉक्टर, वकील, न्यायाधीश और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं। बढ़ेड़ा लॉ कॉलेज से निकले विद्यार्थी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे हैं, जबकि नर्सिंग संस्थानों की छात्राएं देश के नामी अस्पतालों में सेवाएं दे रही हैं।उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आईआईआईटी आज एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में उभर चुका है, जहां देशभर से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आ रहे हैं। सलोह स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा रहती है। पंडोगा और पूबोवाल में आईटीआई, हरोली, खड्ड और बीटन में कॉलेजों की स्थापना के साथ-साथ आधुनिक ऑडिटोरियम एवं खेल परिसरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा क्षेत्र में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

हरोली में 11 पुलों के निर्माण को 132 करोड़

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में कनेक्टिविटी के शेष मिसिंग लिंक को जोड़ने के लिए 11 पुलों के निर्माण के लिए 132 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें 1.74 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर पुल, 1-1 करोड़ रुपये से ईसपुर-डेरा बाबा भर्तृहरि दमामियां खड्ड पुल, 1.60 करोड़ रुपये से गोंदपुर जयचंद खड्ड पुल, 3.82 करोड़ रुपये से चंदपुर खड्ड पुल, 4.64 करोड़ रुपये से हरोली खड्ड पुल, 8.74 करोड़ रुपये से बढ़ेड़ा खड्ड पुल, 15.04 करोड़ रुपये से कांगड़ खड्ड पुल तथा 6.24 करोड़ रुपये से पालकवाह खड्ड पुल शामिल हैं।इसके अतिरिक्त झलेड़ा-घालूवाल पुल को डबल लेन करने के लिए 37 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जबकि 50 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत मिली है। इस परियोजना के अंतर्गत 17.50 किलोमीटर सड़क का उन्नयन तथा पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेड़ा में तीन पुलों का निर्माण शामिल है।

हरोली के लिए 100 करोड़ की नई पेयजल योजना

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एमसीएडी कंपोनेंट के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये की नई पेयजल एवं सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत क्षेत्र को टाहलीवाल, हरोली और खड्ड, तीन क्लस्टरों में विभाजित कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप हरोली का बीत क्षेत्र, जो कभी जल संकट से जूझता था, आज पेयजल एवं सिंचाई दोनों सुविधाओं से संपन्न होकर नकदी फसलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि पोलियां में 50 लाख लीटर तथा दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए गए हैं। अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्माणाधीन है, जिसके नीचे कॉफी हाउस जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। यह 24 करोड़ रुपये की परियोजना है।

इसके अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीत एरिया फेज-2

उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य जारी है, जिसके तहत स्वां नदी से पानी उठाकर बीत एवं पालकवाह क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। *तालाब संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर 20 करोड़* उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तालाबों के संरक्षण, रिचार्जिंग एवं सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। हीरां और बीटन पंचायतों में तालाबों के पुनरुद्धार के लिए 2-2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

चिट्टे पर जीरो टॉलरेंस

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों एवं मोबाइल उपयोग पर सतर्क नजर रखने की अपील की।

विकास में अड़ंगा डालने वालों को चेतावनी..ज़ोर लगा लें, नहीं रुकेंगे विकास कार्य

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास में बाधा डालने वाले चाहे जितना भी प्रयास कर लें, हरोली में विकास कार्य रुकने वाले नहीं हैं। यह जनता के साथ किया गया संकल्प है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना से हरोली का बीत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बनाएगा। दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की यह परियोजना देश की तीन प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। कुछ लोगों ने इसमें अड़ंगा लगाने की कोशिश की, लेकिन परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है और इसके तहत लगभग 1,000 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं।

विकास की सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार : संदीप अग्निहोत्री

कार्यक्रम में एसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक तथा पालकवाह के पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास का उल्लेख करते हुए पालकवाह में चंडीगढ़ की तर्ज पर बने अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, भव्य स्कूल भवन तथा क्षेत्र में सुदृढ़ की गई उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पालकवाह क्षेत्र को मिली विकास की सौगातों के लिए धन्यवाद प्रकट किया।प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत कियाराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण तथा सामाजिक भागीदारी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से जीता दिलकार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरणादायक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल, एसडीएम विशाल शर्मा, अन्य अधिकारी, शिक्षाविद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, कैप्टन शक्ति चंद राणा, कैप्टन राम सिंह, सुमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावकगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

सहकारिता हिमाचल की आत्मा, 20 लाख लोग जुड़े,सहकारिता हिमाचल की आत्मा, 20 लाख लोग जुड़े, 50 हजार करोड़ का कारोबार- मुकेश अग्निहोत्री

पालमपुर, 20 दिसंबर।

पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह में अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सहकार प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हिमाचल प्रदेश सहकारिता नीति-2025 का अनावरण किया और संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से इसका शुभारंभ भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहकारिता आंदोलन का जन्मदाता है और सहकारिता जगत को दिशा देने वाला राज्य रहा है। सहकारिता पर हर घर का विश्वास टिका है। इसकी अलख ऊना से मियां हीरा सिंह ने जगाई थी और वर्ष 1906 में ऊना में ही पहली पंजीकृत सहकारी समिति बनी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सहकारिता का लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक साम्राज्य है, जिससे 20 लाख लोग जुड़े हुए हैं। सहकारिता एक वित्तीय संस्था होने के साथ-साथ सामूहिक स्वामित्व का उदाहरण है, जहां सभी सदस्य मालिक होते हैं। सहकारिता से निकले हिमकैप्स जैसे संस्थान नर्सिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज चला रहे हैं, जिनसे निकले विद्यार्थी नर्स, वकील और जज बनकर समाज की सेवा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन हिमाचल प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था का सशक्त आधार है और राज्य सरकार इसे आत्मनिर्भर एवं समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख माध्यम बना रही है। प्रदेश में सहकारिता आंदोलन का इतिहास 125 वर्षों से अधिक पुराना है। वर्तमान में प्रदेश में 5730 सहकारी समितियां कार्यरत हैं, जिनसे लगभग 19 लाख सदस्य जुड़े हैं। पिछले तीन वर्षों में 900 नई सहकारी समितियों का पंजीकरण किया गया है तथा 20,690 पंचायतें सहकारी नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से कृषि, दुग्ध, बैंकिंग एवं उपभोक्ता क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में 2294 कृषि सहकारी समितियां और 10 सहकारी बैंक कार्यरत हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 1082 दुग्ध सहकारी समितियां सक्रिय हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी प्रमुख है।डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण, ई-पेक्स, एम-पेक्स, सीएससी से जोड़ने तथा जीआईएस आधारित निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है। अब तक 1125 पेक्स गो लाईव हो चुकी हैं और मार्च 2026 तक सभी पेक्स के पूर्ण डिजिटलीकरण का लक्ष्य है।हिमाचल प्रदेश सहकारिता नीति-2025 राष्ट्रीय सहकारिता नीति के अनुरूप सहकारी संस्थाओं को सशक्त, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इससे ग्रामीण रोजगार, महिला एवं युवा सहभागिता, नवाचार और वित्तीय सुदृढीकरण को बढ़ावा मिलेगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और सामूहिक विकास का प्रभावी माध्यम है। राज्य सरकार सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाकर हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी सहकारी राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल, कृषि विश्विद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. अशोक पांडा, हिमफेड अध्यक्ष महेश्वर चौहान, वूलफेड अध्यक्ष मनोज कुमार, जेसीसीबी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, मेयर एमसी पालमपुर गोपाल चंद नाग, पंजीयक सहकारी सभाएं डीसी नेगी, सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

उप-मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार सायं पीटरहॉफ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जल शक्ति विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की।
मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशभर में चल रहे जल आपूर्ति एवं सिंचाई से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में और अधिक तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बैठक में जल आपूर्ति योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं तथा विभागीय प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक का संचालन प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने किया।
बैठक में प्रधान सचिव विधि राजीव बाली, सचिव जल शक्ति राखिल काहलों, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, अतिरिक्त नियंत्रक स्टोर मनोज कुमार, महाप्रबंधक एचपी सिविल सप्लाई अरविंद शर्मा, जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

English

Deputy CM chairs first meeting of Water Resources Department’s Screening Committee

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri chaired the first meeting of the Water Resources Department’s Screening Committee for the financial year 2025-26 held here on Thursday evening. He reviewed the departmental schemes and development works with the officers of the Water Resources Department and took stock of the progress of ongoing water supply and irrigation projects across the state. He directed the officers to expedite the work and complete in a time bound manner.
While discussing the water supply schemes, irrigation projects and departmental proposals in detail, the Deputy Chief Minister said that the main objective of the Water Resources Department’s schemes was to provide clean drinking water to every citizen of the state and to provide better irrigation facilities to farmers.
The Deputy Chief Minister said that officers should not confine themselves to their offices but should regularly inspect the ongoing works in the field and ensure that problems are resolved at the ground level.
Principal Secretary (Law) Rajeev Bali, Secretary Rakhil Kahlon, Additional Controller Stores Manoj Kumar, Special Secretary Finance Vijay Vardhan, GM HP Civil Supply Arvind Sharma and senior officers of the Water Resources Department.

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

शिमला 18 दिसम्बर, 202

5उप-मुख्यमंत्री ने की बीएसएमडीए व एचआरटीसी बैठक की अध्यक्षता

31 मार्च तक तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि देने की घोषणा: उप-मुख्यमंत्री

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के छह माह के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने इस अवसर पर ‘हिम बस पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे, जिन्हें डाक द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 6000 सीएससी कार्यरत हैं।इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीएससीटीबीएसएमडीए) के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की 72वीं बैठक की अध्यक्षता की।इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के लिए विकसित ‘एसेट मैनेजमेंट एप्लिकेशन’ का शुभारंभ किया गया, जिससे बस अड्डों के संचालन, रख-रखाव और परिसंपत्तियों की निगरानी को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के बस अड्डों पर 410 दुकानें किराए पर आवंटित की गई हैं, जिससे हर माह 45 लाख रुपये की आय होती है।बैठक में ठियोग बाज़ार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स, मंडी बस अड्डे में कार पार्किंग तथा मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण का फै़सला लिया गया।उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग, दाड़लाघाट, हमीरपुर, बैजनाथ, भोरंज और फतेहपुर, के बस अड्डों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी, जयसिंहपुर तथा चंबा के पुराने बस अड्डे में कार पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बद्दी में नए बस अड्डों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए।अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) हरबंस सिंह, निदेशक मंडल के सभी गै़र सरकारी सदस्य तथा एचआरटीसी एवं बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। .0.

English

SHIMLA 18th December, 2025

Mukesh Agnihotri announces to release 3 percent arrears of HRTC employees by 31st March·

Chairs board meetings of BSMDA and HRTCDeputy Chief Minister Mukesh Agnihotri while presiding over 162nd Board of Directors meeting of HRTC here on Thursday stated that 3 percent arrears of HRTC employees would be given by 31st march, 2026 in four installments. Besides, he also directed to provide pending medical bill reimbursement of six months to the employees. He also launched HIM Bus portal to facilitate the people to make HIM cards online, to be delivered by post later.A Memorandum of Understanding (MoU) was also signed by HRTC with Axis, UCO and Punjab National Bank for salary accounts assuring additional financial benefits. It was informed that there were 6000 Common Service Centre (CSC’s) in the State as of now and ticket booking can also be done through them.Apart from this, other issues basically pertaining to financial condition of the corporation, measures to expand services and various issues related to the employees were discussed in the meeting. Agnihotri said that the government was committed for strengthening the HRTC by all means besides providing best facilities to the passengers.Earlier, he chaired 72nd meeting of the Board of Directors of the Himachal Pradesh City Transport and Bus Stands Management and Development Authority (HPSCTBSMDA). Sh. Agnihotri also launched an ‘Asset Management Application’ for the Bus Stands Management and Development Authority which will help make the operation, maintenance and monitoring of bus stands and its assets more transparent and efficient.It was informed in the meeting that 410 shops have been rented out at various bus stands across the state, generating a monthly income of Rs. 45 lakh.The Board approved the construction of a shopping and parking complex at Theog market and a car parking facility along with a multipurpose hall at Mandi bus stand.He issued strict directions to expedite construction works of bus stands at Thunag, Darlaghat, Hamirpur, Baijnath, Bhoranj and Fatehpur. The Deputy Chief Minister also directed to expedite the tender process for new bus stands at Bilaspur, Mandi-Bharari, Baddi and Jaisinghpur, car parking and commercial complex in old bus stand Chamba be completed at the earliest in a time-bound manner.Additional Chief Secretary Transport R.D. Nazim, Vice Chairman HRTC Ajay Verma, Managing Director HRTC Dr. Nipun Jindal, Director Transport Neeraj Kumar, Special Secretary PWD Harbans Singh, Special Secretary (Finance) Vijay Vardhan, Special Secretary Tourism Vijay Kumar, besides non-official members of the Board and senior officers of HRTC and BSMDA attended the meeting.–00–

प्रेस नोट

16 दिसंबर 2025

*उप मुख्यमंत्री ने बीटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण*

ऊना, 16 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 10 बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।लोकार्पण अवसर पर वेदांताचार्य श्री सतगुरु चेतनानंद महाराज भूरीवाले जी की विशेष उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनसुविधा के दृष्टिगत शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए।अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए गए हैं। हरोली अस्पताल में 15 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। बीटन, कुंगड़त और दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुठार और बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में वर्तमान में 35 डॉक्टर जनता की सेवा में कार्यरत हैं।

*500 करोड़ से संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन*

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संतोषगढ़–जैजों सड़क का 500 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन किया जाएगा। पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस परियोजना के माध्यम से बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी।

*175 करोड़ की नई पेयजल योजना*

उन्होंने कहा कि विभोर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। अब तक 218 ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं तथा शेष आवश्यकताओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

*सड़क उन्नयन के लिए 48.69 करोड़*

उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन हेतु 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 17.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा तथा पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेडा में तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे यातायात सुगमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

*बीत में जलक्रांति का दौर*

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के हर आंगन, हर गली और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया है। विशेष कर कभी पानी को किल्लत झेलने वाले बीत क्षेत्र में नई योजनाएं लाकर पानी का काम किया गया है।इसका ही परिणाम है कि कभी जल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज पेयजल और सिंचाई दोनों सुविधाओं से संपन्न होनेंके साथ नकदी फसलों का गढ़ बन गया है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पोलियां में 50 लाख लीटर तथा दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए गए हैं। दुलैहड़ और पोलियां में 66 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन प्रदान करने का कार्य पूरा किया गया है।इसके अतिरिक्त अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक निर्माणाधीन है, जिसके नीचे लोगों के लिए कॉफी हाउस जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। यह 24 करोड़ रुपये की परियोजना है, जिसमें टैंक निर्माण पर 6 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना ‘बीत एरिया फेज-2’ पर कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके अंतर्गत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता के टैंक तक पहुंचाया जाएगा, जहां से 43 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 80 किलोमीटर वितरण प्रणाली के माध्यम से 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।फेज-1 के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से 18 नलकूपों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुंचाने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। सतत प्रयासों से बीत क्षेत्र आज नकदी फसलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत से पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली में जल शक्ति विभाग की योजनाएं पूरी की गई हैं

*तालाबों के संरक्षण- सौंदर्यीकरण को 20 करोड़*

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 20 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। हीरां और बीटन पंचायतों में तालाब पुनरुद्धार के लिए हाल ही में 2-2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।उन्होंने कहा कि बीटन में खेल मैदान के विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा दुलैहड़ में पार्क निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। बीटन में भी उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही पार्क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि वह पूर्ण विकसित हरोली के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, पानी और बिजली के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों ने हरोली को विकास का मॉडल क्षेत्र बना दिया है।

*हरोली वासियों के प्यार का ऋणी*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हरोली विधानसभा की जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए ऋणी हैं। जनता के सहयोग से वे लगातार पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्तमान में यहां 33 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुविधा विस्तार हेतु मंदिर प्रबंध समितियों को लाखों रुपये की राशि जारी की गई है।

*बल्क ड्रग पार्क से बीत क्षेत्र को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान*उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना के साकार होने से हरोली का बीत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। 2 हजार करोड़ की यह परियों आ देश में बन रही ऐसी 3 परियोजनाओं में एक है।इससे भारत की दवाइयों के आयात पर निर्भरता कम होगी।इस परियोजना के तहत लगभग 1,000 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में बीटन गांव के चमन लाल, गुरदेव लाल और योगराज योगा ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की जानकारी दी।इससे पहले, उप मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त ऊना मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। इसे स्वास्थ्य विभाग सनराइज एनजीओ के सहयोग से संचालित कर रहा है।

*श्री लालपुरी विष्णुधाम बीटन के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा*

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने श्री लालपुरी विष्णुधाम बीटन में दर्शन किए तथा वेदांताचार्य सतगुरु श्री चेतनानंद महाराज भूरीवाले जी का सत्संग श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने विष्णुधाम के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, संदीप अग्निहोत्री, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, जसपाल जस्सा, मेहताब सिंह, प्रशांत राय, नरेश कुमारी, प्रमोद कुमार, सुनीता बग्गा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसई लोक निर्माण देवानंद, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, बीएमओ डॉ. सिंगारा सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।—

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

25 नवंबर 2025

उपमुख्यमंत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण

बोले… हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम

डीसी को निर्देश…जिला में पनपते हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद, कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी कड़ाई से निपटें

हरोली (ऊना), 25 नवंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली खड्ड पर 4 करोड़ की लागत से बने 36 मीटर स्पैन के ‘बो-स्ट्रिंग आर.सी.सी. बीम पुल’ का लोकार्पण किया। यह पुल एक वर्ष से भी कम अवधि में पूर्ण हुआ है। इसके निर्माण से बरसात के दौरान स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो गई है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरोली विस में निर्णायक विकास हो रहा है। हरोली विस में 126 करोड़ से  8 पुलों का निर्माण हो रहा है और 85 करोड़ की लागत से 10 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहा है।उन्होंने कहा कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मंजूरी से जेजों मोड़ से टाहलीवाल तक 20 करोड़ की सड़क बनेगी और तीन पुल 8.74 करोड़ से बढ़ेडा पुल, 15.4 करोड़ से कांगड़ पुल, 6.24 करोड़ से पालकवाह पुल का निर्माण  होगा। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा की बेहतरी से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजन फेज 2 का काम किया जा रहा है। इससे पालकवाह, कर्मपुर , ठाकरा,  पुबोवाल कुठार, गोंदपुर जयचंद के क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हरोली केलिए 100 करोड़ की पानी की दूसरी योजना की दिशा में काम किया जा रहा है।श्री अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क कोलकार बताया कि परियोजना को केंद्र से पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और 350 करोड़ के टेंडर जारी हो गए हैं। बहुत जल्द लैंड-लेवलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

*हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद*

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त ऊना को जिले में पनप रहे हथियार कल्चर को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊना की शांतप्रिय जनता अमन और भाईचारे के वातावरण में जीना चाहती है, इसलिए प्रशासन को सबसे सख्त कदम उठाने में कोई हिचक नहीं रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने वाले, गोलीबारी जैसी घटनाओं में शामिल लोग और अन्य आपराधिक तत्व किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर जिला में ठोस परिवर्तन सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी राजनीति विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा पर आधारित है।उन्होंने बताया कि निगरानी व्यवस्था की मजबूती के लिए हरोली सहित पूरे जिला में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की वारदात के आरोपियों को तुरंत चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस अवसर जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा विकास की सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हरोली निर्णायक विकास के दौर देख रहा है।

इस अवसर उपायुक्त जतिन लाल, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता विनोद बिट्टू, बाबा संतोष बिट्टू, प्रधान रमन कुमारी, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, कांग्रेस नेता संदीप अग्निहोत्री, हिम कैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत, एसडीएम विशाल शर्मा स्थानीय जन प्रतिनिधि समेत अन्य गणमान्य व जनता उपस्थित रही.

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

13 October 2025

हिमाचल के विकास, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा वीरभद्र सिंह का सम्पूर्ण जीवनः मुकेश अग्निहोत्री

आधुनिक हिमाचल के निर्माता राजनीति के ऐसे खिलाड़ी थे जो अंतिम पारी तक रहे ‘नॉट आउट’

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर हिमाचल के विकास और स्वाभिमान की प्रतिमा स्थापित हुई है। वीरभद्र सिंह वह शख्सियत थे जिन्होंने आधुनिक हिमाचल को नई दिशा दी और जनभावनाओं को सशक्त बनाया।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह राजनीति के ऐसे खिलाड़ी थे जो अंतिम पारी तक ‘नॉट आउट’ रहे। वह एक सच्चे जननायक थे, जिनका जनता से भावनात्मक जुड़ाव था।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के विकास, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने इस समारोह में उपस्थित हो कर वीरभद्र सिंह को जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए श्री अग्निहोत्री ने कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं आज भी प्रदेश में चल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर शुरू की गई सस्ती राशन योजना, जिसमें दालें, चावल, गेहूं और नमक जैसी वस्तुएं दी जाती थीं, आज भी हिमाचल के हर घर को लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सोच थी कि हिमाचल का पर्यावरण सुरक्षित रहे। इसी सोच के तहत उन्होंने लकड़ी की पेटियों की जगह गत्ते की पेटियों के प्रयोग की शुरुआत की, जो आज भी जारी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अमूल्य रहा, जिसका अमर्त्य सेन जैसे विद्वानों ने भी अपनी पुस्तकों में उल्लेख किया है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1971 में इसी स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। उन्हें पता था कि यह राज्य वित्तीय रूप से सक्षम नहीं है, फिर भी उन्होंने हिमाचल के लोगों की सामाजिक और राजनीतिक आकांक्षाओं का सम्मान किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार ने राज्य की नींव रखी और वीरभद्र सिंह ने उस नींव पर आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया। अपने 50 वर्षों से अधिक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने 14 चुनाव जीते। उन्होंने 9 बार विधायक, 5 बार सांसद, 6 बार मुख्यमंत्री और 4 बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन वीरभद्र सिंह की स्मृति और उनके अद्वितीय योगदान को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को ही अमर कहा जा सकता है, जिनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद करें।
.0.

English

Virbhadra Singh was ‘the architect of modern Himachal’ : Deputy Chief Minister

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri, in his heartfelt address after the unveiling of the statue of the architect of modern Himachal – Shri Virbhadra Singh – at the historic Ridge Ground in Shimla today, said that a symbol of Himachal’s development and self-respect has been established at this historic site. Virbhadra Singh gave a new direction to modern Himachal and empowered public sentiment, said the Chief Minister.
The Deputy Chief Minister stated that Virbhadra Singh dedicated his entire life to the development, self-respect and social justice of Himachal and its people. He expressed heartfelt gratitude to Priyanka Gandhi and Sonia Gandhi for the honour they have bestowed upon Virbhadra Singh by attending the event.
Recalling the contributions of late Virbhadra Singh, Shri Agnihotri said that many of the schemes he initiated are still benefitting the people of the state. He said that the affordable ration scheme launched in the name of Rajiv Gandhi, which provides pulses, rice, wheat and salt, continues to benefit every household in Himachal.
He added that Virbhadra Singh had a vision to protect Himachal’s environment, and as a result he introduced the use of cardboard boxes instead of wooden crates for packaging of apples, a practice that continues even today. His contribution to the field of education was invaluable, noted even by scholars like Amartya Sen in their books.
The Deputy Chief Minister also recalled that in 1971, at this very location, the then Prime Minister Indira Gandhi granted full statehood to Himachal Pradesh. He said that even though Indira Gandhi knew the state was newly born and didn’t have enough resources then, she respected the social and political aspirations of the people of Himachal.
He further stated that the foundation of the state was laid by first Chief Minister Dr. Y.S. Parmar, whereas Virbhadra Singh built modern Himachal upon that foundation. In his political career spanning more than 50 years, Virbhadra Singh won 14 elections. He served as an MLA 9 times, as an MP 5 times, as Chief Minister 6 times, and as Himachal Pradesh Congress President 4 times.
Shri Agnihotri said that Virbhadra Singh was a political player who remained ‘not out’ until the last innings. He was a truly a people’s leader, who had a deep emotional connection with the public.
Concluding his address, the Deputy Chief Minister said that today is a day to pay tribute to the memory and unparalleled contributions of Virbhadra Singh. He said that only such leaders can be called immortal, whose legacy continues to live on in the hearts of the people even after they are gone forever.
-0-

YouTube
YouTube
Instagram