Press Note 22 January 2024

प्रेस नोट:-

 

ऊना, 22 जनवरी – अध्यापक विद्यार्थियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षित करें ताकि विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल हो सके। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रावमापा ईसपुर के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा का हब बना हुआ है। हरोली हल्के के होनहार बच्चें अपनी मेहनत के बल पर देश व प्रदेश के उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इन बच्चों से प्रेरणा लेने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हरोली विस क्षेत्र में शिक्षा के सीमित साधन थे। यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। लेकिन वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र में 33 रावमा पाठशालाएं, 3 डिग्री कॉलेज, 2 आईटीआईए एक ट्रिप्पल आईटीए नर्सिंग व लॉ कालेज घरद्वार पर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी समय में हरोली हल्के के स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसके लिए प्रत्येक स्कूल को अपनी दो-दो प्रस्तुतियां तैयार करने के निर्देश दिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहने का आहवान किया और कहा कि विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई के साथ.साथ अन्य स्कूल की रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित करें।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में चिट्टे व अवैध खनन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए बाथू में पुलिस थाना खोला गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली नशे की गतिविधयों पर लगाम लगाई जा सके।

 

शीतला माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र दिया जाएगा भव्य आकार

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसपुर में स्थित शीतला माता मंदिर सभी लोगों की आस्थाओं व मान्यताओं का प्रतीक है जिसके निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में यहां पर एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर से दमामियां सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क पर निर्मित होने वाली पुलियों व डंगों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य को करने के लिए अपना महत्वूपर्ण सहयोग दें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि पूर्ण श्रद्धा के साथ मंदिर निर्माण कार्य करें ताकि आने वाले समय यह मंदिर लोगों के लिए भव्यता का प्रतीक बने।

 

हरोली विस क्षेत्र में किए जा विभिन्न विकासात्मक कार्य

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली को विकास के नाम जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सहाकारिता की अलख पंजावर से चलाई गई थी। मियां हीरा सिंह जी को सहकारिता आंदोलन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बढे़ड़ा स्थित हिमकैप्स काॅलेज सहकारिता क्षेत्र से ही संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजावर में 5 करोड़ रूपये की लागत से मियां हीरा सिंह जी का भव्य भवन बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला शीघ्र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली.रामपुर पुल की तर्ज पर ही 52 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा.त्यूड़ी पुल बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुल रेलवे लाईन व बाबा रूद्रानंद महाराज डेरे को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र विकास धाम बन गया है। विस क्षेत्र में हर माह की 8 या 9 तारीक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकासए गरीब कल्याण उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हरोली में विकास संभव हुआ है। आने वाले समय में हरोली विधानसभा क्षेत्र देश की अग्रणी विस क्षेत्रों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन राशि मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में 8 करोड रूपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पंजावर के सीर नाला के निर्माण के लिए 7 करोड़ 22 लाख रूपये खर्च किए जा रहे है जिसका विकास कार्य तीव्र गति से चल रहा है। खड्ड में दलित बसती के लिए 7 करोड़ रूपये, अठमाईयां मोहल्ला में 3 करोड़ 35 लाख रूपये व पंडोगा में टाहलीयां मोहल्लां के लिए 1 करोड़ रूपये की धन राशि स्वीकृत की गई है ताकि इन क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंडोगा से पंजावर सड़क के लिए लगभग 14 करोड़, हरोली से कर्मपुर सड़क के लिए 13 करोड़ 68 लाख रूपये तथा इससे आगे की सड़क कार्य के लिए 7 करोड़ 85 लाख, नंगल खुर्द से चंदपुर सड़क के लिए 9 करोड़ 11 लाख, सलोह से बढे़ड़ा सड़क के लिए 13 करोड़ 76 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नगनोलीए पूबोवाल व बालीवाल में सात-सात करोड़ रूपये की योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके इसके लिए लगभग 500 करोड़ रूपये पानी के क्षेत्र में खर्च किए जा रहे है।

 

दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थालों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें – मुकेश अग्निहोत्री

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न धार्मिकों स्थलों के साथ.साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए 45 बसे तथा अयोध्या के लिए 6 बसे चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का सौंर्दीयकरण तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में रोप.वे भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हवनए यज्ञए प्रसाद व जागरण जैसी आॅनलाईन सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में शुरू की गई दर्शन पर्ची प्रणाली के तहत 6 माह के भीतर मंदिर को लगभग 5 करोड़ रूपये की आय हुई है।

वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने 31 हज़ार रूपये स्कूल को देने की घोषणा की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूली प्रधानाचार्य मदन लाल बनियाल ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ईसपुर प्रधान बक्शो देवी, लीगल सेल के अध्यक्ष वरिन्दर मनकोटिया, उपायुक्त राघव शर्माए एसपी अर्जित सेन ठाकुर, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोबित अली, बाबा संतोश दास बिटटू एससी सेल से जस्सा, पूर्व प्रधान सुदेश, पूर्व प्रधान खड्ड पूनम दत्ता, योगेश्वर पाठक, पंकज दत्ता, तरसेम चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।.0.

Press Note 20 January 2024

प्रेस नोट:-
Part 1-
*जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री*
*बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम*
*सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत*
मंडी, 20  जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा।
मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिला की बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने सरध्वार पंचायत खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और नया पटवार खाना खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम अभी शुरुआती दौर में है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए इसे गति और सही आकार दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए धरातल पर काम करने के निर्देश दिए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते मानसून में प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों की खबर नहीं ली। प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर हिमाचल के पैसे रोकने का काम किया। भाजपा नेता काम रोकने के लिए दिल्ली जाते हैं। आपदा राहत के लिए जब केन्द्र की सहायता के लिए विधानसभा के प्रस्ताव लाया गया तो भाजपा  नेताओं ने विरोध किया। उनके द्वारा जलशक्ति विभाग की ही 3000 करोड़ की प्रोपोजल रोकी गई हैं। वाटर सैस लगाने का विरोध कर रहे है। उतराखंड  और जम्मु कश्मीर की  सरकार सैस लगाती है तो विरोध नही किया।लेकिन हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा पैकेज बनाया। जिला मंडी में पिछली बरसात में आई भयंकर आपदा में राहत के तौर पर अभी तक 63 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। जिला में हर प्रभावित को राहत प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है।
*देनदारियां छोड़ गई भाजपा, हमने पेंशन देकर कर्मचारियों को थमाई बुढ़ापे की लाठी*
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्जा और देनदारियां छोडकर गई है। उन्होंने  अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया। भाजपा ने तो कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए मना कर दिया था किन्तु हमने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल कर दी। कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को दी अपनी हर गारंटी को पूरा करेगी।
*एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 327 नई बसें*
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी  के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से आयोजित होगा। एचआरटीसी कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं। एचआरटीसी के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें खरीदी जाएंगी। पिछले साल 250 बसें बेड़े में शामिल की गई हैं।  यह प्रयास किया जा रहा प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो। देवी दर्शन सेवा में सभी मंदिरों को एचआरटीसी बस सेवा मिले, जिससे लोगों को लाभ हो।
एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आपदा का पूरी तत्परता से निपटने के लिए उनका धन्यवाद किया।
स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर ने उनकी पंचायत सरध्वार में यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शशि शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बल्ह के प्रधान कुलदीप ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पार्ट -2
*डोह के संत राम और रियुर की गौरी देवी को मौके पर मिले मकान*
*उपमुख्यमंत्री ने घौड़ में निपटाईं 60 समस्याएं*
*किसी की पानी तो किसी की डंगे-सड़क की समस्या हुई छूमंतर*
*छज्जवाण खाबू में बनेगा 25 हजार लीटर का टैंक*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घौड़ में हुए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगभग 60 जन समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों की मांगों को स्वीकृत कर विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की मदद दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की 8 पंचायतों सरध्वार, चौकी चंद्राहन, रियुर, लोअर रिवालसर, कोठी गैहरी,  दूसरा खाबू, दरब्यास तथा सरकीधार के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के सामने जब डोह के संत राम और रियुर की गौरी देवी के रहने का पक्का ठिकाना ना होने की समस्या आई तो उन्होंने मौके पर ही दोनों मामलों में मुख्यमंत्री आवास योजना में उनके लिए आवास स्वीकृत कर दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए। आवास मिलने की खुशी से गदगद दोनों लाभार्थियों ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार गरीब गुरबों की तरफदारी करने वाली सरकार है, जिससे उन जैसे अनेकों दुखियारे लोगों का जीवन सुधर रहा है।
श्री अग्निहोत्री ने छज्जवाण खाबू में पानी की समस्या को दूर करने की मांग पर मौके पर ही गांव के लिए 25000 लीटर क्षमता का टैंक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मामले में तुरंत कार्रवाई को कहा। उन्होंने कहा कि बल्ह विधानसभा में 40 करोड़ की पेयजल स्कीम जल्दी तैयार कर दी जाएगी।
राजकीय उच्च विद्यालय छज्जवाण खाबू की दीवार तथा अन्य कार्य के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों को यह तय बनाने को कहा कि कोई भी घर पानी के नल और जल से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबके घरों में जल तथा खेतों के लिए सिंचाई सुविधा तय बनाई जा रही है।
उन्होंने विभिन्न पंचायतों में बस सेवाएं चलाने तथा रूट विस्तार की मांगों पर अधिकारियों को उपयुक्त कार्रवाई को कहा।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान पवन ठाकुर की मांग पर डीसी मंडी को सरध्वार पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Part-3
*गांव गांव पहुंची सरकार, हर घर पहुंचेगा विकास*
*जनता ने जानीं सरकार  की एक वर्ष की उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होेंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद है कि सभी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। गांव के अन्तिम छोर तक, सामाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की लौ पहुंचे। इसके लिए विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है जहां लोगों को सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने विशेष रूप प्रकाशित प्रचार सामग्री का वितरण किया। विभाग ने सरकार एक वर्ष की उपलब्धियों और 365 दिनों में जन हित में लिए 365 फैसलों का संकलन कर तैयार की गई बुकलेट तथा अन्य प्रचार सामग्री भी लोगों को भेंट की। वहीं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नाटय दल ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों में स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने विशेष कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
-0-

HRTC BOD Meeting Press Note

प्रेस नोट:-

यात्रियों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एचआरटीसी प्रयासरत: मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने की हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता

आगामी 4 वर्षों में 1932 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा परिवहन निगम

 

शिमला:- उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्राथमिकता के आधार पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उप-मुख्यमंत्री आज यहां एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। निदेशक मंडल ने निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से लोगों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बैठक में उप-मुख्यमंत्री ने सेंट्रलाइज्ड इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम का औपचारिक तौर पर शुभारम्भ किया, जिसके तहत मुख्य कार्यालय और खंड स्तर पर प्रतिदिन के आधार पर इन्वेंट्री की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण किया जा सकेगा। इस प्रणाली के तहत जिस यूनिट में स्पेयर पार्ट्स की जरूरत होगी, वह अन्य यूनिट से ऑनलाइन मांग कर सकेंगे, जिससे स्थानीय खरीद बंद होगी और पैसे की भी बचत होगी। यह प्रणाली डिविजनल वर्कशाप तारा देवी और जसूर तथा क्षेत्रीय कार्यशाला शिमला लोकल, ऊना और धर्मशाला में ट्रायल आधार पर चल रही है।

बैठक में बताया गया कि निगम में एकीकृत टिकट प्रबन्धन प्रणाली (इंटीग्रेटेड टिकटिंग मैनेजमेंट सिस्टम) विकसित की जा रही है जिसके तहत यात्री बसों में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड और एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) कार्ड से भुगतान कर सकेंगे और यह सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य होगा।

उप-मुख्यमंत्री ने प्रथम दर्शन सेवा की इन्फार्मेशन बुकलेट का विमोचन भी किया और निगम को प्रथम दर्शन सेवा के तहत चलाई जा रही बसों की पुनः ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में चालक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित चर्चा भी की गई। इसके अतिरिक्त, छात्रों और अन्य लोगों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा जल्द मुहैया करवाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि निगम ने हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड को शिमला लोकल और हमीरपुर/नादौन में 11 स्थानों पर इलेक्ट्रिकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह चार्जिंग स्टेशन शिमला में शिमला लोकल वर्कशाप, आईएसबीटी टूटीकंडी के समीप, तारादेवी वर्कशाप, ठियोग बस स्टैंड, अर्की और जुन्गा में स्थापित किये जायेंगे। इसी प्रकार, हमीरपुर/नादौन में यह चार्जिंग स्टेशन हमीरपुर वर्कशाप, हमीरपुर बस स्टैंड, जाहू बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड और नए इलेक्ट्रिक डिपो नादौन में स्थापित किये जायेंगे।

बैठक में जानकारी दी गई की राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के सरकार के निर्णय के तहत डीजल से चलने वाली बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदला जा रहा है। इसी दिशा में निगम द्वारा आगामी 4 वर्षों में 1932 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव है, जिसमें वर्ष 2024-25 में टाइप-1 की 297 और टाइप-3 की 30  बसों की खरीद प्रस्तावित है। उप-मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय वर्ष में खरीदी जाने वाली बसों के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेने और ग्लोबल टेंडर के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ वार्षिक आधार पर बसें खरीदने के निर्देश दिए।

उप-मुख्यमंत्री ने निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने के निर्देश भी दिए, ताकि लोगों को निगम से सम्बंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त, फोटो और वीडियो प्रतियोगिता के तहत प्राप्त बेहतर फोटो और वीडियो भी निदेशक मंडल को दिखाए गए, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। उन्होंने निगम का कैलेंडर, डायरी और की-चेन तैयार कर सभी चालकों और अन्य कर्मचारियों को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक, रोहन चंद ठाकुर ने सभी सदस्यों का बैठक में स्वागत किया और बैठक का संचालन किया।

बैठक में निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्यों के अलावा प्रधान सचिव आर.डी. नज़ीम, परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप और निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

.0.

Press Note 17 January 2024

प्रेस नोट:-
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुलैहड़ में सुनी जन समस्याएँ, मौक़े पर किया समाधान
दुलैहड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगभग 48 जन समस्याएं प्राप्त हुई
ऊना, 17 जनवरी – जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व, हेल्थ, बिजली, जल शक्ति विभाग से संबंधित कुल 48 जन समस्याएँ प्राप्त हुई अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये ।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से आम जन की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान संभव हुआ है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली हल्के को पूरे हिंदुस्तान में विकास के मॉडल के रूप विकसित करना उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि पूरे हरोली को अपराध मुक्त करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में नशा तस्करों के ख़िलाफ़ पूरी सख़्ती के साथ नकेल कसी जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गाँवों के प्रधान, उप प्रधान, महिला मंडलों सहित स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि नशे के सौदागरों के ख़िलाफ़ सख़्त करवाई करने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने में अपना दायित्व निभाये ताकि हल्के में नशे जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि ज़िला में होने वाले अवैध खनन पर भी नकेल कसी जा रही है और अवैध खनन करने वालों के ख़िलाफ़ करवाई अमल में लाई जा रही जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक साल से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी और खेतों में सिंचाई को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान करना उनका मुख्य लक्ष्य है ताकि लोगो को पीने के लिए स्वच्छ जल और खेतों को पर्याप्त पानी पहुँच सके। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से निपटने के लिए अमराली में प्रदेश का सबसे ओवरहैड टैंक बनाया जा रहा हैं। पोलियाँ में 50 लीटर और 25 लीटर के दो पीने के पानी के टैंक बनाये जा रहे हैं जिससे हरोली हल्के की जनता को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर भी लगाए गये जिसमें राजस्व विभाग द्वारा लगभग 31 प्रमाण पत्र, 23 इंतक़ाल व  10 आधार कार्ड बनाये गए। आयुष विभाग द्वारा लगाये गये चिकित्सा शिविर में 213 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लगाए गए चिकित्सीय शिविर में 331 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा गया जिसमें आँख के 56, ऑर्थो के 69, गायनी के 38, सर्जरी से संबंधित 7, चाइल्ड ओपीडी के 19 व मेडिसिन के 142 लोग शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गए चिकित्सीय शिविर में ब्लड शुगर के 103, हाई बीपी/शुगर के 23 लैब टेस्ट व दो छाती के एक्सरे किए गए।
सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवम जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष विनोद विटू, सचिव सतीश विटू, युवा अध्यक्ष हरोली प्रशांत राय, ज़िला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, प्रधान नंद किशोर, उप प्रधान पवन कुमार, नग़नोली प्रधान मेहताब ठाकुर, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपास्थित रहे।
-0-

Press Note 16 January 2024

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना – मुकेश अग्निहोत्री
योजना के तहत नालागढ़ -अयोध्या, नालागढ़ – वृंदावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ
पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह योजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक पर्यटक स्थलों से सभी को रू-ब-रू करवाने में सहायक बनेगी। उप मुख्यमंत्री गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश में स्थित एवं अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने-जाने की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से अयोध्या, नालागढ़ से वृंदावन तथा बद्दी से अमृतसर तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बस सेवाएं आरम्भ की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर यह सुनिश्चित बना रही है कि हमारी विरासत संरक्षित रहे और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परम्पराओं के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है और हमारी संस्कृति इस दिशा में सहायक बन सकती है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेला समूचे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता हैं। इस मेले की परम्परा का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मेले एवं उत्सव मेलजोल एवं मनोरंजन के प्रमुख साधन थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित एवं एक समान विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों को प्रदेश सरकार ने गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने ट्रक संचालकों का आह्वान किया कि वे 31 मार्च तक पुराना कर जमा कर लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि नई सरकार ने विभिन्न माध्यमों से प्रदेश की आय वृद्धि के लिए कार्य किया है। केवल परिवहन विभाग को ही नवीन योजनाओं के माध्यम से 800 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।
मुकेश अग्निहोत्री ने नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में विकास की जानकारी देते हुए कहा कि केवल जल शक्ति विभाग द्वारा ही लगभग 275 करोड़ रुपए विभिन्न जल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी तथा समुचित पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने मेला समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस मेले को ज़िला स्तर का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासिचव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुल्तार सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान राजू पराशर, पीर स्थान मेला समिति के प्रधान मदन लाल, ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य उजागर चौधरी, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Press Note 15 January 2024

चिंतपूर्णी में 25 करोड़ रुपए की पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का एक माह के भीतर होगा लोकार्पण

दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर आरंभ होंगी बस सेवाएं – उप मुख्यमंत्री

ऊना, 15 जनवरी – हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में भी अनेक विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है जिनके पूरा होने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं हासिल होंगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव नंदपुर में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित कैफे क्रॉस रोड के विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत दी। मुकेश अभिनेत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नैना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां पर वर्ष भर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हिमाचल प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही तथा इन स्थलों पर बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश के भीतर तथा अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने जाने की बेहतरीन सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी में माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसके लिए 8 करोड़ खर्च कर जमीन अधिग्रहित की गई है। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर चिंतपूर्णी में लगभग 25 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का लोकार्पण कर दिया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी में एक मास्टर प्लान के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर तथा पर्यटक सुविधा परिसरों का निर्माण किया जा रहा है इन कार्यों के लिए एक विश्व स्तरीय सलाहकार नियुक्त किया गया है ताकि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं तथा क्षेत्रवासियों की भविष्य की जरूरतों के मध्य नजर परियोजनाओं को मूर्तरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मध्य नजर फैसले लिए जा रहे हैं तथा इस दौरान स्थानीय वासियों की सुविधाओं व हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा,जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ राजपाल, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, अंब ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र व महासचिव नरेश बरोटिया, चिंतपूर्णी ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुरेश कुमारी, एसडीएम अंब विवेक महाजन, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, खंड विकास अधिकारी अंब ओम पाल डोगरा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
-0-

Press Note 10 January 2024

मुकेश अग्निहोत्री ने लगभग 22 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए
हरोली हल्के को सम्पूर्ण हरोली सक्षम हरोली के नाम से जाना जाएगा – उप मुख्यमंत्री
ऊना, 10 जनवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 22 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण और 3.22 करोड़ रूपये की लागत से जल शक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। विभिन्न विकासात्मक कार्यों में 20 लाख रूपये से निर्मित गोंदपुर रेन शेल्टर, 34.50 लाख रूपये की लागत से न्यू राजकीय कॉलेज कैंटीन बीटन, 82 लाख रूपये से भदसाली सिंचाई योजना ऑग्मेंटेशन कार्य, 2.37 करोड़ रूपये की लागत से पूवोबाल आईटीआई वर्करशॉप भवन, 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र हीरां का लोकार्पण, पंडोगा में 6 करोड़ से नव निर्मित आईटीआई भवन तथा लगभग 8 करोड़ रूपये की लागत से पूबोवाल में जलापूर्ति योजना का कार्य शामिल है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के टाहलीवाल के बाथू-बाथड़ी में पुलिस थाने का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरोली की जनता को सुरक्षित रखना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टाहलीवाल थाना अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ए क्लास थाना बनकर उभरेगा और इसके परिणाम भी एक क्लास होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में 46 पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को इस थाने से होने वाले लाभ व थाने बारे लोगों की क्या फीडबैक है इसके लिए वे स्वयं तीन महीने तक टाहलीवाल थाने की मॉनिटरिंग करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि टाहलीवाल थाना भविष्य में अपराधिक व गैर कानूनी गतिविधियों पर तंज कसने में कारगर साबित होने के साथ-साथ हरोली हल्के की जनता के लिए भी वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियों से सख्ती से निपटने के लिए आने वाले समय में जल्द ही पोलयां में भी पुलिस चौकी खोली जाएगी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ-साथ प्रत्येक सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी मुस्तैदी और ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करें ताकि हरोली की जनता का भरोसा प्रशासन के साथ-साथ पुलिस पर भी बना रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता के साथ काम करने वाली सरकार ने सत्ता संभाली है। वर्तमान सरकार के समय में कानून के खिलाफ व गैर कानूनी/अपराधिक कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली में भी माइनिंग के नाम पर लूट मचाने व अपराधिक/नशे जैसी गतिविधियों करने वालों के विरूद्ध प्रशासन व सरकार एक साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नशीलों पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सामुदायिक भवन हीरां के लोकार्पण पर बोले उप मुख्यमंत्री नव निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि हीरां में सामुदायिक भवन बनने से यहां के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव के प्रधान, उप प्रधान व पंच गांव की सेवा और गांव के विकास के लिए ही चुने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपना पूर्ण ध्यान पंचायत विकास की ओर केंद्रित करें ताकि गांव स्तर पर लोगों को सभी सुविधा मिल सके। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हीरां गांव के प्रधान हमेशा गांव विकास के लिए तत्पर रहते है और गांव में विकास के बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र के लोगों ने पूर्व में काफी कष्ट सहे हैं लेकिन अब काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र के लोगों को पानी उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में पानी उपलब्ध करवाने के लिए निर्णायक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय में पानी की योजनाएं बनाई जा रही है ताकि लोगों को पानी की सुविधा मुहैया करवाई जा सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 74 करोड़ रूपये से बीत सिंचाई दो योजना बनाई जा रही है जिससे बीत क्षेत्र के हर खेत को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पोलियां में 50 व 25 लाख लीटर क्षमता वाले दो जल भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमराली में प्रदेश का सबसे बड़ा वाटर टैंक बनाया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रूपये पानी के क्षेत्र में खर्च किए जा रहे हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ दशक पहले हरोली में कोई भी प्रशासनिक कार्यालय नहीं होता था। लेकिन वर्तमान में हरोली में एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, जल शक्ति विभाग का कार्यालय सहित अन्यों विभागों के कार्यालयों का नेटवर्क बिछाया गया है जिससे क्षेत्र की जनता अपने घर द्वार पर ही लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले सयम में हरोली विधानसभा क्षेत्र को सम्पूर्ण हरोली सक्षम हरोली के नाम से जाना जाएगा यहां हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पूरे हरोली क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में प्रदेश के सबसे लम्बे हरोली रामपुर पुल पर सीसीटीवी कैमरे तथा वाहन की गति पर नज़र रखने के लिए स्पीडोमीटर भी स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राहगीरों को बैठने के लिए रेन शेल्टर व पीने के पानी के लिए प्याऊ स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही हरोली-रामपुर पुल के समीप एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि हरोली हल्के को विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पालकवाह के कौशल विकास केंद्र के संचालन हेतू ट्रिपल आईटी सलोह के साथ इकरार किया गया है। आगमाी अप्रैल माह से यहां से हज़ारों प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। बल्क ड्रग पार्क का कॉपोरेट कार्यालय राजीव गांधी भवन में बनाकर तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ईसपुर में तीन करोड़ रूपये की लागत से भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
हरोली से शिमला वाया नंगल-कीरपुर, भराड़ीघाट-दाड़लाघाट-शालाघाट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
उप मुख्यमंत्री ने हरोली से शिमला वाया नंगल-कीरतपुर फोर लेन मंडी भराड़ी एएमस(बिलासपुऱ) भराड़ीघाट-दाड़लाघाट-शालाघाट होकर चलने वाली एचआरटीसी बस को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होने बताया कि यह बस हरोली से प्रातः 6 बजे तथा ऊना से प्रातः 6.25 बजे चलेगी और वापिस हरोली के लिए दोहपर 2.45 बजे शिमला से ऊना के लिए चलेगी। उन्होंने कहा कि हरोली से शिमला वाया किरपुर फोर लेन एम्स बिलासपुर होकर जाने वाली पहली बस सेवा है जोकि प्रदेश के दो जिला मुख्यालयों को जोड़ने का काम करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह बस सेवा जिला ऊना के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य पंजाब के लोगों को भी एम्स बिलासपुर तक जाने के लिए कारगर साबित होगी। इसके अलावा एचआरटीसी की यह बस सेवा बिलासपुर व शिमला में ऊना व पंजाब के कर्मचारी वर्ग, उद्यमियों व कारोबारियों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि शालाघाट से अर्की जाने के लिए भी एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कह कि इस बस सेवा में हरोली से शिमला का बस किराया 325 प्रति व्यक्ति तथा ऊना से शिमला के लिए 314 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बालीवाल में डंगा लगाने के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृति किए। उन्होंने कहा कि पूवोबाल, हीरां व दुलैहड़ में तालाबों के निर्माण व सौर्दीयकरण के लिए 6 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद विट्टू, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, एक्सिन जेएसवी पुनीत शर्मा, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, हीरां पंचायत प्रधान जसविंदर कौर, पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह राणा, उप प्रधान गोल्डी, प्रधान हरोली रमन सहित संबंधित पंचायतों के प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-

Press Note 06 January 2023

निरंतर प्रयास करने से ही निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी मिलती है – मुकेश अग्निहोत्री

विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे टैबलेट – उप मुख्यमंत्री

रावमापा भदसाली के वार्षिक पारितोषिक विरतण समारोह में पुरस्कार व टैब देकर नवाजे मेधावी विद्यार्थी

ऊना, 6 जनवरी – निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थी लगातार कड़ी मेहनत करें। विद्यार्थी काल में अनुशासन, समय का सदुपयोग और निरंतर प्रयास करके ही निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी मिलती है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित वार्षिक पारितोषिक तथा मेधावी विद्यार्थियों को टैब वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 108 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों का बढ़ावा देने के लिए 31 हज़ार रूपये भी देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में श्री निवास रामानुज योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को और अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग दो करोड़ रूपये के टैब मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज भदसाली स्कूल में 21 लाख 60 हज़ार रूपये के 108 टैबलेट वितरित किए गए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का युग है। उन्होंने टैब प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का ही फल है कि उन्हें आज टैब मिले हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे टैब का सही दिशा में उपयोग करें तथा पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञानवर्धक जानकारियां भी हासिल करें। मुकेश अग्निहोत्री ने अन्य बच्चों को भी विजेता बच्चों से प्रेरणा लेने का आहवान ताकि वह भी आगामी वर्ष में पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि वे बच्चों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के बारे में भी प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त जितनी भी डिजिटल सुविधाएं है उनके बारे में भी बच्चों को जागरूक करें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अध्यापकों से आहवान किया कि वे स्कूल की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र को नॉलेज़ हब के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत ढांचा विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 2.5 दशकों में शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव हुआ है जिससे हरोली हल्के में शिक्षा का पूर्ण वातावरण पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में समय के साथ-साथ नई पीढ़ी शिक्षित हो रही है। क्षेत्र में उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए नए संस्थान खोले गए हैं जिसका लाभ विशेषकर क्षेत्र की लड़कियों को मिला है। वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए अन्य क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ रहा है उनको अपने घर-द्वार पर उच्च शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के बच्चें वर्तमान में डॉक्टर, इंजीनियर व जज बनकर देश के उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में मेधावी बच्चों को धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर भी ले जाने का प्रयास किया जाएगा जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि बच्चों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि हरोली विस स्कूलों के मध्य प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित करवाई जाएंगी जिसके लिए प्रत्येक स्कूल दो-दो अच्छे कार्यक्रम तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों के अभिभावकों को समारोह में शामिल होने का संदेश अवश्य भेजे ताकि माता-पिता को अपने बच्चों की उपलब्धियां जानने का मौका मिल सके।

क्षेत्र विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि हरोली की सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके। क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, शिक्षा, बिजली व पानी उपलब्ध करवाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से न जूझना पडे़ इसके लिए प्रदेश का सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समनाल से बीत तक लगभग 42 करोड़ रूपये की लागत से सड़क बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत से हरोली विस में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में नशे से निपटने के लिए कडे़ कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हरोली विस क्षेत्र बॉर्डर ऐरिया होने के कारण सभी बॉर्डरों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी संदिग्ध जहां से बाहर न जा सके।

इस दौरान भदसाली स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, भदसाली की प्रधान सरोज, नंगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, एसएमसी प्रधान शोभा रानी, जसपाल जस्सां उप प्रधान सोनू, पूर्व प्रधान भदसाली अश्वनी जसवाल, पूर्व बीडीसी गुरदीप, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, समस्त स्कूली स्टाफ सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। -0-

YouTube
YouTube
Instagram