प्रेस नोट 30 जनवरी 2024

उप मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 19 लाख रूपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

बसाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

जिला ऊना का प्राथमिकता के आधार संतुलित विकास करना मुख्य ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 30 जनवरी – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ आम लोगों तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम बेहतरीन कार्यक्रम साबित हो रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैैहड विधानसभा के गाँव बसाल में आयोजित सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गरीब कल्याण की सेवा व जिला के संतुलित विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला में पानी की समस्याओं का स्थाई रूप से हल करने के लिए पूरे जिला में करोड़ों रूपये पानी की स्कीमों पर खर्च किए जा रहें ताकि जिला के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की। इस योजना को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश ने राज्य के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत अपनाकर उन्हें चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 238 बच्चों को इस योजना में चिन्हित किया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य को भारी नुक्सान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए 45 सौ करोड़ रूपये का विशेष पैकेज़ जारी किया। इस विशेष आपदा राहत पैकेज़ के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पुनः बनाने के लिए सात-सात लाख रूपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए लोगों के आशियाने पुनः स्थापित करने के लिए एक-एक लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई ताकि बेघर हुए लोगों को अपना खुद का आशियाना बनाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करके लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जो भी वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत 10 हज़ार नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पानी की प्रत्येक स्कीम पर विभाग के कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी विभाग में 350 कंडक्टर व 350 चालकों की भी भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही दर्शन सेवा योजना के तहत 175 रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए 50 बसें और अयोध्या के लिए 6 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व जीरणोद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी व बिजली महादेव, बाबा बालक नाथ में रोप-वे स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को मंदिर तक जाने के लिए आसानी हो। उन्होंने बताया कि लोअर बंगाणा के लिए लगभग 44 करोड़ रूपये की स्कीम तैयार की है जिसकी शीघ्र आधाशिला रखी जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि यदि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला है जोकि नशे का व्यापार करता है तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे धन दोगुना करने वाले लोगों के झांसे में भी न आएं। उन्होंने आम जन से आहवान किया कि जिला के निरंतर प्रगति के लिए विकास कार्यों में अपना बहु मूल्य सहयोग प्रदान करें।

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 38 विभिन्न समस्याएं तथा 45 मांगे प्राप्त हुई।

सुख आश्रय योजना व आपदा राहत पैकेज़ के लाभार्थियों से किया संवाद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सुख आश्रय योजना से लाभान्वित हुए अकाश शर्मा ने बताया माता पिता की मृत्यु होने के उपरांत उन्हें अपना गुजर बसर करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अकाश शर्मा बकरियां चरा कर अपना घर का गुजारा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से उन्हें सुख आश्रय योजना का लाभ मिला और तीन दिन के भीतर उनका दाखिला वैटरनरी की कोर्स में करवाया गया और तीन लाख रूपये की फीस अदा की गई तथा उन्हें चार हज़ार रूपये प्रति माह भी मिल रही है। अकाश शर्मा ने सुख आश्रय योजना से जोड़कर उन्हें बच्चों की प्रतिस्पर्धा के साथ जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। इसी योजना के दूसरे लाभार्थी मंदीप सिंह ने बताया कि बताया कि वर्तमान में वह आईटीआई की शिक्षा ग्रहण कर रहे तथा सुख आश्रय योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया।

इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा से अपने आशियाना खो चुकी कौशल्या देवी ने भी प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। उन्होंने बताया कि आपदा के चलते उनका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके लिए उन्हें राजस्व विभाग के माध्यम से एक लाख रूपये की त्वरित आर्थिक मदद प्रदान की गई जिसके लिए उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री व राज्य सरकार का धन्यावाद किया।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विशेष लोक अदालतों से लाभान्वित हुए शंकर चैधरी ने भी प्रदेश सरकार का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि काफी लम्बे समय से उनकी जमीन का इंतकाल संबंधी मामला लंबित चल रहा था। लेकिन इन विशेष लोक अदालतों से उनकी समस्या का स्थाई समाधान हुआ है।

 

सुख आश्रय योजना व बेटी है अनमोल के तहत प्रदान किए पात्रता प्रमाण पत्र व एफडी

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला के 14 पात्र बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के तहत प्रथम चरण में 6 बच्चियों को 21-21 हज़ार रूपये की एफडी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के तहत आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए जिला की दस पंचायतों में स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत छः पंचायतों में गठित 12 स्वयं सहायता समूहों को फ्लोर मिल, सिलाई मिशन, स्प्रे पम्प, तिरपाल व कृषि उपकरण वितरित किए गए।

उपायुक्त राघव शर्मा ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्र में प्राप्त हुई समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि लोगों को प्रत्येक मूलभूत सुविधा घर द्वार पर मिले। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पानी की नई योजना स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इस योजना का शिलान्यास किया जाएगा।

 

विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने लगभग 67 लाख रूपये की लागत से जलापूर्ति योजना झलेड़ा, लगभग साढे़ 71 लाख व 56 लाख 25 हज़ार रूपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग का सब डिविज़न कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में 2 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला भी रखी।

 

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 334 व आयुष विभाग द्वारा 212 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। जांच शिविर में 184 लैब टेस्ट, 12 मरीजों के छाती के एक्सरे व 76 आभा कार्ड भी बनाए गए।

कार्यक्रम में सूचना एवं सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा नाटय दल के कलाकारों के द्वारा गीत संगीत व नाटक के माध्यम से उपलब्धियों का व्याख्यान किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने बसाल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह खोलने की भी घोषणा की।

 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस विजय डोगरा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, ब्लाॅक कांग्रेस कुटलैहड़ अध्यक्ष राम आसरा, ब्लाॅक कांग्रेस हरोली विनोद बिट्टू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, जिला रेड क्राॅस पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, कामरेड जगत राम, वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश पंडित, देसराज पंडित, ग्राम पंचायत प्रधान लोअर बसाल संदीप कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।-0-

 

Press Note 26 January 2024

प्रेस विज्ञप्ति 26 जनवरी 2024

 *हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री*

जल शक्ति विभाग जिला में 1350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा है कार्य

उप-मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली* 

हमीरपुर 26 जनवरी। 75 वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसआई रीतू की अगुवाई में आयोजित परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट किया।

इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 26 जनवरी हम सभी देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन ही हमारा देश विश्वभर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान देशभक्तों के बलिदान से यह संभव हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल और समृद्ध हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल और एचपीपीसीएल का सोलर ऑफिस खोला गया है। बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता कार्यालय को भी मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में करीब 74 कनाल भूमि पर लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जिसका टैंडर होने वाला है। इस अड्डे के लिए जमीन 20 अक्तूबर 2010 को परिवहन विभाग के नाम हो गई थी, लेकिन इसका काम अधर में लटका हुआ था। भोरंज के सम्मू ताल में भी 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डे बनाया जाएगा। नादौन में ई-बस डिपो के लिए 122 कनाल भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। ई-बस डिपो की पहली फेज में लो-फ्लोर की टाइप-1 25 बसें आएंगी। हमीरपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप और बस स्टैंड तथा जाहू में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। ई-बस डिपो नादौन में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज ही बस सेवा आरंभ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के धार्मिक स्थानों को ट्रांसपोर्ट सर्कट से जोड़ने के तहत दर्शन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए अयोध्या, वृंदावन, अमृतसर, डेरा व्यास, हरिद्वार, चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, खाटूश्याम, नैना देवी और बाबा बालक नाथ सहित सभी मुख्य धार्मिक स्थलों के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। सरकार इन बसों की ब्रांडिंग करेगी। अयोध्या को 6 और हरिद्वार को 50 बसें चलाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एक साल में ही निगम के बेड़े में 300 नई बसें शामिल की गई हैं। अगले चार साल में परिवहन निगम के बेड़े में 2 हजार नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन विभाग अपने राजस्व को 500 करोड़ से बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये करने की दिशा में कार्य कर रहा है। एचआरटीसी में ड्राइवरों-कंडक्टरों के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने दूसरे वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्टअप योजना शुरू की है। योजना के पहले चरण में ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया है। दूसरे चरण में 100, 200 व 500 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का प्रावधान है। इसमें लाभार्थियों का सिर्फ 10 प्रतिशत खर्च होगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जाएंगे। 2061 वन मित्रों, 1226 पुलिस कर्मचारियों, 874 पटवारियों और स्वास्थ्य विभाग में 1450 पदों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग जिला हमीरपुर में लगभग 1350 करोड़ रुपये के कार्य कर रहा है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये की 150 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इनसे जिले में पेयजल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत हमीरपुर में 423 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 66 पेयजल योजनाएं, नाबार्ड से 99 करोड़ रुपये की 33 पेयजल योजनाएं, विशेष सहायता के तहत 309 करोड़ रुपये की 6 पेयजल योजनाएं, बड़सर के लिए विदेशी सहायता के तहत गोविंदसागर झील से 137 करोड़ रुपये की योजना, नादौन, हमीरपुर व सुजानपुर के लिए 82 करोड़ 62 लाख रुपये की 14 पेयजल योजनाएं, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 31 करोड़ की 24 पेयजल योजनाओं के कार्य चल रहे हैं।

नादौन क्षेत्र में 156 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम सिंचाई योजना का कार्य अंतिम चरण में है। एचपी शिवा परियोजना के तहत भी 40 करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के लिए जोल सप्पड़ में लगभग 380 करोड़ रुपये की लागत से नए कैंपस का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। जिला हमीरपुर में 5 हैलीपैडों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 57 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें से 3 के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। नादौन में पर्यटन विभाग के होटल एवं पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके और आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी करके ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। राजस्व क्षेत्र में एक कैंपेन के तहत प्रदेश भर में अब तक रिकॉर्ड 65 हजार से अधिक इंतकाल और 4071 तकसीम के मामलों का निपटारा किया गया है, जो लंबे समय से रुके पड़े थे। इससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। निचले और ऊपरी क्षेत्रों की दीवार को खत्म करने हुए सरकार ने सेब और नींबू प्रजाति के फलों का समर्थन मूल्य बराबर करने का फैसला किया है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की अन्य उपलब्धियों एवं योजनाओं की चर्चा भी की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का रैफल ड्रॉ भी निकाला। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, सुरेश कुमार और आशीष शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और मनजीत डोगरा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।-0-

 

Press Note 25 January 2024

प्रेस नोट:-

ऊना के रायपुर सहोड़ा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने प्रदेशवासियों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई देने के साथ साथ भाजपा पर भी हमला बोला। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मंदिर के नाम का प्रयोग कर रही है। जबकि राम कांग्रेस की राजनीति नहीं बल्कि आराधना है और कांग्रेस भगवान राम के आदर्शों के मुताबिक़ काम करती है।

उन्होंने कहा कि हम भी जल्द अयोध्या धाम जाकर *रामलला* के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हिंदू होने का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत भाजपा से नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजंडा लोकसभा चुनाव है इसलिए भाजपा अपनी राजनीति कर रही है और यह बीजेपी करें, लेकिन हम पूरी तरह से मर्यादा पुरुषोत्तम राम श्री भगवान के दिखाएं मार्ग के अनुसार जनता की सेवा का काम कर रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम देवी देवताओं के उपासक भी हैं और भाजपा नेताओं से कहीं ज्यादा राम भक्त भी हैं इसलिए हम जय श्री राम भी बोलते हैं, भारत माता की जय भी बोलते हैं, वंदे मातरम भी बोलते हैं, हम नशे के विरुद्ध आवाज भी उठाते हैं, हम सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज भी उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति सदैव देश को आगे बढ़ाने की रही है और कांग्रेस के नेतृत्व में देश के लिए बलिदान दिया है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश के मंदिरों को भव्यता प्रदान करने की दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के विकास के लिए उचित कदम उठा रही है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को जनता इसका जबाब देगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र में भी बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन यहां सांसद कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत प्रत्याशी देगी और जीत दर्ज करेगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा शुरू से ही विकास विरोधी रही है। डिप्टी सीएम मुकेश ने कहा कि 25 जनवरी को जब प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया जा रहा था तब भी भाजपा के लोग इसका विरोध कर रहे थे, आज जब प्रदेश में विकास किया जा रहा है तो भाजपा विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है।

 

Part २

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करके किया जा रहा समस्याओं का समाधान – उप-मुख्यमंत्री

 

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 77 शिकायतें हुए प्राप्त, उप मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं को मौके पर सुलझाया

 

ऊना, 25 जनवरी- ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव रायपुर सहोडां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम के तहत उपस्थित हुए लोगों की समस्याओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा सुना गया और प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान किया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 जन समस्याएँ प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आमजन का सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का मौका मिल रहा है तो वहीं उनकी समस्याओं को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुँचे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की लंबित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में विकास को मजबूत आधार दिया जाए और आमजन को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों से जोड़ कर लाभान्वित करना है।

उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य कास दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में इंदिरा गांधी की ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ वाईएस परमार ने भी हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी। हिमालच प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में डाॅ वाईएस परमार ने अहम रोल अदा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में 92 हज़ार करोड़ का कर्ज विरासत में छोड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के उपरांत सभी विकास कार्यों का खाका तैयार किया और वर्तमान समय में सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार पकड़ी है और बहुत बडे़ पैमाने पर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य के बहुत सारे लोगों ने अपने परिजनों के साथ-साथ बहुत लोग बेघर हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 7 लाख रूपये प्रति घर का मुआवज़ा प्रभावितों को दिया जा रहा है ताकि उन्हें जीवन यापन करने के लिए एक छत मिल सके।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहल करते हुए सुख आश्रय योजना शुरू की है जिसके तहत प्रदेश के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को अपनाया है तथा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया गया है। योजना के तहत निराश्रित बच्चों को कोचिंग, पाॅकेट मनी, घर बनाने के लिए जमीन, उत्सव भत्ता, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का जीरणोद्धार करने के लिए व्यापक कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य मंदिर बनाकर तैयार किया जाएगा जिसके लिए भूूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही मंदिर निर्माण का कार्य आंरभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी लगाई जा रही। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद, हवन, यज्ञ व जागरण की सुविधाओं को भी ऑनलाइन किया गया है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

विकास पर चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश का पहला 32 मेगावाट का सौलर पाॅवर प्लांट जिला ऊना के पेखूबेला में लगाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य रिकाॅड अवधि में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना के मलाहत में पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पीजीआई सैटेलाईट सेंटर से जिला के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी लाभ मिलेगा तथा लोगों को पीजीआई की तर्ज पर घरद्वार पर ही चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के सनोली, पूना, बीनेवाल, अजोली मव लूकपूर गांवों को स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से बिभौर साहिब से पानी उठा कर पानी की योजना तैयार की जाएगी ताकि इन पांच गांवों को पीने का पर्याप्त स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त इन्हीं पांच गांवों को डेªनेज़ सुविधा से जोड़ने के लिए 65 करोड़ रूपये की लागत से ड्रेनेज प्रणाली तैयार की जाएगी। ऊना में ड्रेनेज सिस्टम की योजना तैयार करने के लिए 19 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में सिंथैटिक ड्रग पर लगाम लगाने के लिए जीरो टाॅलरेंस नीति अपनाई जा रही है। युवा पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए नशे के कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सभी आग्रह किया कि नशे जैसी गतिविधियों को जड़ से उखाड़ने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि अपनी युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बना सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही सरकारी की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को ओपीसी से लाभान्वित किया है ताकि बुढ़ापे के समय कर्मचारी अपना जीवन यापन सम्मान पूर्वक कर सके।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यहां लोगों की मौके पर समस्याएं सुनी जा रही है वहीं उनकी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों ने किया संवाद 

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से सीधा संवाद स्थापित कर प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी गांव बसदेहड़ा की कुमारी निकित़ा जोकि बीकाॅम द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने बताया कि बीकाॅम की पढ़ाई के लिए उन्हें 26 हज़ार रूपये एक साल की फीस और पाॅकेट राशि 4 हज़ार रूपये का लाभ मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी और बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें योजना के तहत 25 हज़ार रूपये काॅलेज फीस और हर माह पाॅकेट मनी 4 हज़ार रूपये का लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ देने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया।

 

चड़तगढ़ की लता देवी, बहडाला के अतुल कुमार व बहडाला के अमरजीत को प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पुनः निर्मित करने के लिए प्रदान की गई आर्थिक सहायता के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

सरकारी योजनाओं बारे किया जागरूक, प्रचार-प्रसार सामग्री भी की वितरित

सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवम जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक भी किया तथा प्रदेश सरकार की एक साल पूर्ण होने पर प्रकाशित उपलब्धियों पर आधारित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई जिससे लोगों द्वारा काफी सराहा गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मैगा स्वास्थ्य शिविर में 364 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया तथा ब्लड शुगर के 145, हाई ब्लड शुगर के 45, छाती एक्सरे के 25 टेस्ट किए गए है। आयुष विभाग द्वारा 200 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की व दवाईयों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त 30 आधार कार्ड, 15 आभा आईडी व 5 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम में एचआरटीसी विभाग द्वारा 17 सम्मान कार्ड, 13 स्मार्ट कार्ड व 15 ग्रीन गार्ड भी बनाए गए।

मुकेश अग्निहोत्री ने बनगढ़ पेयजल योजना का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बनगढ़ में 6 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित बनगढ़ में पेयजल योजना के सम्वर्धन कार्य का लोकार्पण भी किया। इस योजना के निर्मित होने से बनगढ़ पंचायत के लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुचारू रूप से स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश महासचिव कांग्रेस संजीव कँवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरजीत मान, महासचिव वहन पुरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सहोड, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस रजनीश कुमार, अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा शर्मा, महासचिव युवा कांग्रेस हरपाल सिंह, एनएसयूआई चाँद ठाकुर, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा रवि बस्सी, ब्लाॅक अध्यक्ष हरोली विनोद विट्टू, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -0-

Press Note 24 January 2024

Press Note:- 24 January, 2024

Women drivers share their experiebce with Transport minister
Presides over a workshop on ‘Road Safety Awareness’ at HIPA

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri in a workshop on ‘Participation of Women in Road Safety Awareness’ organised at HIPA today interacted with the ‘women drivers’ and interacted with them. The women also shared their experience with Sh. Agnihotri. He said that road safety awareness campaign is being run by the Transport department and said that women today are moving towards self-reliance as there are more than 1 lakh 10 thousand women drivers in Himachal Pradesh which was a matter of pride when it comes to gender equality.
He said that safe roads were fundamental conditions for women and their children to access work, education, health, and social services, including one’s social network of family and friends. Road safety is linked to women’s economic and social empowerment and helps determine the extent of their freedom of choice and movement.
The motive of this workshop was to interact with women drivers and improve the system accordingly, said Sh. Agnihotri.
Director Transport Anupam Kashyap said that as per the orders of Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri, a road safety awareness campaign is being run by the department. Women’s participation is also being given important place in it. He said that women working on every segment were included in this workshop. Kajal Mokta, a resident of Nerva of Chaupal, told that she drives almost all types of vehicles. This includes small vehicles, bicycles and even machines. Mokta says that today women are doing better work in every field, so they should come forward in this field also. Apart from this, Bhavna, who drives a taxi in Shimla, says that she has been driving for the last 16 years. In this, first she started with a private vehicle, after which she started driving a taxi on a commercial vehicle. Apart from this, other women drivers also shared their experiences on this occasion. During this, these women drivers asked the girls and women of the state to increase their participation and come forward in this field besides join hands with the department to create awareness regarding Road Safety.
–00–

 

Part 2

Our Motto to develop Road Safety Culture in Himachal: Mukesh Agnihotri

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri today flagged off the Road Safety Walk from the State secretariat till the Scandal point, Shimla.

He said that to reduce the accidents in the State, special awareness campaigns were being organised throughout the State.

We are committed to develop road safety as a “Culture” amongst the public of the State and other road users so that frequency of road traffic accident could be reduced and precious human lives be saved”, he remarked.

All possible measures were being taken to reduce the number of road traffic accident and resultant fatalities and injuries.

He said that 90 percent of road accidents take place due to human error and the motive of organizing such walks was to make aware people regarding the traffic rules and initiatives of the government.

He said that the transport department was earnestly working in creating mass awareness and as a result there has been a 13 percent decline in road accidents and the credit goes to the Transport department. He said that along with the Intelligent Traffic Management system the CCTV cameras will also be installed all over. Further, regular awareness camps are also being organized through various stakeholders like Taxi Unions, Heavy Goods Vehicle Unions, NGOs as well as general public

He also appreciated the secretariat employees to make the walk a success like every year.

–0–

प्रेस नोट:- 

उप-मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता वॉक को झंडी दिखाकर रवाना किया 

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला से रिज मैदान तक सचिवालय कर्मचारी संघ की सड़क सुरक्षा जागरूकता वॉक को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा 15 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास में सचिवालय कर्मचारियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बहु आयामी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत राज्य के सभी जिलों में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय चूक के कारण होती हैं इसलिए वाहन चालकों के साथ आम आदमी को भी सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करना नितांत आवश्यक है। परिवहन विभाग इसी लक्ष्य के साथ निरन्तर कार्य कर रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का भी बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ-साथ सीसीटीवी स्थापित किए जाने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है।वाहनों के दस्तावेज भी ऑनलाइन जांचे जा सकेंगे। विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग के सहयोग से ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए कार्य किया जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। .0.

Press Note 23 January 2024

प्रेस नोट

हिमाचल के मंदिरों की वैभवता, विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए बनेगी विषेष कार्य योजना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा आज दिनांक शिमला में अपने कार्यालय कक्ष में भाषा एवं संस्कृति विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें प्रदेश में विभिन्न शक्तिपीठों तथा सरकार द्वारा नियंत्रित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं हेतू सुविधाओं को और बेहतर करने बारे व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

माननीय उप-मुख्यमन्त्री महोदय ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है तथा यहां के मंदिरों में प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं की बहुत आस्था है। सरकार देव संस्कृति के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के दृष्टिगत हिमाचल में स्थित सभी प्रसिद्ध शक्तिपीठों तथा अन्य मंदिरों की वैभवता को बनाए रखने के लिए व्यापक कार्य योजना विभाग तैयार कर रहा है। जिसके अंतर्गत सभी मंदिरों के विस्तारीकरण/जीर्णोद्धार के कार्य में और तेजी लाई जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन हेतू भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सभी मंदिरों में ऑन-लाईन पूजन व दर्शन की सुविधा तथा आरती का लाईव प्रसारण, ऑन-लाईन दान की सुविधा, लंगर हेतू ऑन-लाईन बुकिंग इत्यादि की सुविधाएं देने की व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार सभी मंदिरों के मार्गों में संकेत चिन्ह और दिव्यांगों के लिए रैम्प तथा फ्री व्हीलचेयर मंदिर की तरफ से उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मंदिरों की आय-व्यय का ब्यौरा भी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया।

उप-मुख्यमन्त्री ने बताया कि राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत हिमाचल में पूर्ण भक्तिमय वातावरण तैयार हुआ है जिसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने पिछले कल पूरे दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया था तथा माननीय मुख्यमन्त्री तथा सरकार के सभी मंत्रियों ने विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना समारोहों में भाग लिया तथा सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया।

इसी के दृष्टिगत दिल्ली में आयोजित हो रहे भारत पर्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा “हिमाचल के रघुनाथ“ शीर्षक से कुल्लू दशहरा की झांकी को दर्शाया गया है। यह झांकी 23 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक भारत पर्व के अंतर्गत लाल किले पर दर्शाई जाएगी। कुल्लू के आराध्य देव श्री रघुनाथ जी का अयोध्या से पौराणिक सम्बन्ध है क्योंकि कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में स्थापित रघुनाथ जी व सीता जी की मूर्तियां अयोध्या से 17वीं शताब्दी में ला कर यहां स्थापित की गई थीं। इसी के बाद कुल्लू दशहरा आयोजन की परंपरा आरम्भ हुई जो आज अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त कर चुका है।

 

इसके अतिरिक्त विभाग के द्वारा संचालित अंतरंग सभागारों तथा संग्रहालयों की गतिविधियों में और तेजी तथा व्यापकता लाने का निर्णय लिया गया ताकि इनके माध्यम से सांस्कृतिक व पुरातात्विक गतिविधियों और बढाई जा सके।

शिमला स्थित राज्य संग्रहालय इस वर्ष अपने 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस उपलक्ष्य में राज्य संग्रहालय में वर्ष भर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिनमें सैमिनार व प्रदर्शनियों का आयोजन तथा संग्रहालय का भ्रमण इत्यादि करवाया जाएगा।

उप-मुख्यमन्त्री महोदय ने यह भी जानकारी दी कि विभाग द्वारा अपनी द्विमासिक पत्रिका “विपाशा“ का हिमाचल निर्माता डॉ० यशवन्त सिंह परमार पर विशेषांक बनकर तैयार हो गया है जिसका विमोचन पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में माननीय मुख्यमन्त्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी द्वारा किया जाएगा।

बैठक में सचिव, भाषा एवं संस्कृति श्री राकेश कंवर, निदेशक डॉ० पंकज ललित तथा संयुक्त निदेशक श्री मंजीत शर्मा ने भाग लिया। -०-

दिल्ली में भारत पर्व पर हिमाचल प्रदेश की झाँकी। “हिमाचल के रघुनाथ”

Press Note 22 January 2024

प्रेस नोट:-

 

ऊना, 22 जनवरी – अध्यापक विद्यार्थियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षित करें ताकि विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल हो सके। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रावमापा ईसपुर के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा का हब बना हुआ है। हरोली हल्के के होनहार बच्चें अपनी मेहनत के बल पर देश व प्रदेश के उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इन बच्चों से प्रेरणा लेने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हरोली विस क्षेत्र में शिक्षा के सीमित साधन थे। यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। लेकिन वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र में 33 रावमा पाठशालाएं, 3 डिग्री कॉलेज, 2 आईटीआईए एक ट्रिप्पल आईटीए नर्सिंग व लॉ कालेज घरद्वार पर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आगामी समय में हरोली हल्के के स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसके लिए प्रत्येक स्कूल को अपनी दो-दो प्रस्तुतियां तैयार करने के निर्देश दिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहने का आहवान किया और कहा कि विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई के साथ.साथ अन्य स्कूल की रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित करें।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में चिट्टे व अवैध खनन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए बाथू में पुलिस थाना खोला गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली नशे की गतिविधयों पर लगाम लगाई जा सके।

 

शीतला माता मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र दिया जाएगा भव्य आकार

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसपुर में स्थित शीतला माता मंदिर सभी लोगों की आस्थाओं व मान्यताओं का प्रतीक है जिसके निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में यहां पर एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर से दमामियां सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क पर निर्मित होने वाली पुलियों व डंगों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य को करने के लिए अपना महत्वूपर्ण सहयोग दें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि पूर्ण श्रद्धा के साथ मंदिर निर्माण कार्य करें ताकि आने वाले समय यह मंदिर लोगों के लिए भव्यता का प्रतीक बने।

 

हरोली विस क्षेत्र में किए जा विभिन्न विकासात्मक कार्य

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली को विकास के नाम जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सहाकारिता की अलख पंजावर से चलाई गई थी। मियां हीरा सिंह जी को सहकारिता आंदोलन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बढे़ड़ा स्थित हिमकैप्स काॅलेज सहकारिता क्षेत्र से ही संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजावर में 5 करोड़ रूपये की लागत से मियां हीरा सिंह जी का भव्य भवन बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला शीघ्र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली.रामपुर पुल की तर्ज पर ही 52 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा.त्यूड़ी पुल बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुल रेलवे लाईन व बाबा रूद्रानंद महाराज डेरे को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र विकास धाम बन गया है। विस क्षेत्र में हर माह की 8 या 9 तारीक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकासए गरीब कल्याण उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हरोली में विकास संभव हुआ है। आने वाले समय में हरोली विधानसभा क्षेत्र देश की अग्रणी विस क्षेत्रों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन राशि मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में 8 करोड रूपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पंजावर के सीर नाला के निर्माण के लिए 7 करोड़ 22 लाख रूपये खर्च किए जा रहे है जिसका विकास कार्य तीव्र गति से चल रहा है। खड्ड में दलित बसती के लिए 7 करोड़ रूपये, अठमाईयां मोहल्ला में 3 करोड़ 35 लाख रूपये व पंडोगा में टाहलीयां मोहल्लां के लिए 1 करोड़ रूपये की धन राशि स्वीकृत की गई है ताकि इन क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंडोगा से पंजावर सड़क के लिए लगभग 14 करोड़, हरोली से कर्मपुर सड़क के लिए 13 करोड़ 68 लाख रूपये तथा इससे आगे की सड़क कार्य के लिए 7 करोड़ 85 लाख, नंगल खुर्द से चंदपुर सड़क के लिए 9 करोड़ 11 लाख, सलोह से बढे़ड़ा सड़क के लिए 13 करोड़ 76 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नगनोलीए पूबोवाल व बालीवाल में सात-सात करोड़ रूपये की योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके इसके लिए लगभग 500 करोड़ रूपये पानी के क्षेत्र में खर्च किए जा रहे है।

 

दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थालों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें – मुकेश अग्निहोत्री

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न धार्मिकों स्थलों के साथ.साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए 45 बसे तथा अयोध्या के लिए 6 बसे चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का सौंर्दीयकरण तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में रोप.वे भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हवनए यज्ञए प्रसाद व जागरण जैसी आॅनलाईन सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में शुरू की गई दर्शन पर्ची प्रणाली के तहत 6 माह के भीतर मंदिर को लगभग 5 करोड़ रूपये की आय हुई है।

वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उप मुख्यमंत्री ने 31 हज़ार रूपये स्कूल को देने की घोषणा की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूली प्रधानाचार्य मदन लाल बनियाल ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ईसपुर प्रधान बक्शो देवी, लीगल सेल के अध्यक्ष वरिन्दर मनकोटिया, उपायुक्त राघव शर्माए एसपी अर्जित सेन ठाकुर, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोबित अली, बाबा संतोश दास बिटटू एससी सेल से जस्सा, पूर्व प्रधान सुदेश, पूर्व प्रधान खड्ड पूनम दत्ता, योगेश्वर पाठक, पंकज दत्ता, तरसेम चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।.0.

Press Note 20 January 2024

प्रेस नोट:-
Part 1-
*जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री*
*बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम*
*सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत*
मंडी, 20  जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा।
मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिला की बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने सरध्वार पंचायत खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और नया पटवार खाना खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम अभी शुरुआती दौर में है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए इसे गति और सही आकार दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए धरातल पर काम करने के निर्देश दिए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते मानसून में प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों की खबर नहीं ली। प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर हिमाचल के पैसे रोकने का काम किया। भाजपा नेता काम रोकने के लिए दिल्ली जाते हैं। आपदा राहत के लिए जब केन्द्र की सहायता के लिए विधानसभा के प्रस्ताव लाया गया तो भाजपा  नेताओं ने विरोध किया। उनके द्वारा जलशक्ति विभाग की ही 3000 करोड़ की प्रोपोजल रोकी गई हैं। वाटर सैस लगाने का विरोध कर रहे है। उतराखंड  और जम्मु कश्मीर की  सरकार सैस लगाती है तो विरोध नही किया।लेकिन हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा पैकेज बनाया। जिला मंडी में पिछली बरसात में आई भयंकर आपदा में राहत के तौर पर अभी तक 63 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। जिला में हर प्रभावित को राहत प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है।
*देनदारियां छोड़ गई भाजपा, हमने पेंशन देकर कर्मचारियों को थमाई बुढ़ापे की लाठी*
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्जा और देनदारियां छोडकर गई है। उन्होंने  अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया। भाजपा ने तो कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए मना कर दिया था किन्तु हमने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल कर दी। कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को दी अपनी हर गारंटी को पूरा करेगी।
*एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 327 नई बसें*
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी  के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से आयोजित होगा। एचआरटीसी कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं। एचआरटीसी के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें खरीदी जाएंगी। पिछले साल 250 बसें बेड़े में शामिल की गई हैं।  यह प्रयास किया जा रहा प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो। देवी दर्शन सेवा में सभी मंदिरों को एचआरटीसी बस सेवा मिले, जिससे लोगों को लाभ हो।
एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आपदा का पूरी तत्परता से निपटने के लिए उनका धन्यवाद किया।
स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर ने उनकी पंचायत सरध्वार में यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शशि शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बल्ह के प्रधान कुलदीप ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पार्ट -2
*डोह के संत राम और रियुर की गौरी देवी को मौके पर मिले मकान*
*उपमुख्यमंत्री ने घौड़ में निपटाईं 60 समस्याएं*
*किसी की पानी तो किसी की डंगे-सड़क की समस्या हुई छूमंतर*
*छज्जवाण खाबू में बनेगा 25 हजार लीटर का टैंक*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घौड़ में हुए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगभग 60 जन समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों की मांगों को स्वीकृत कर विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की मदद दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की 8 पंचायतों सरध्वार, चौकी चंद्राहन, रियुर, लोअर रिवालसर, कोठी गैहरी,  दूसरा खाबू, दरब्यास तथा सरकीधार के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के सामने जब डोह के संत राम और रियुर की गौरी देवी के रहने का पक्का ठिकाना ना होने की समस्या आई तो उन्होंने मौके पर ही दोनों मामलों में मुख्यमंत्री आवास योजना में उनके लिए आवास स्वीकृत कर दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए। आवास मिलने की खुशी से गदगद दोनों लाभार्थियों ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार गरीब गुरबों की तरफदारी करने वाली सरकार है, जिससे उन जैसे अनेकों दुखियारे लोगों का जीवन सुधर रहा है।
श्री अग्निहोत्री ने छज्जवाण खाबू में पानी की समस्या को दूर करने की मांग पर मौके पर ही गांव के लिए 25000 लीटर क्षमता का टैंक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मामले में तुरंत कार्रवाई को कहा। उन्होंने कहा कि बल्ह विधानसभा में 40 करोड़ की पेयजल स्कीम जल्दी तैयार कर दी जाएगी।
राजकीय उच्च विद्यालय छज्जवाण खाबू की दीवार तथा अन्य कार्य के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों को यह तय बनाने को कहा कि कोई भी घर पानी के नल और जल से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबके घरों में जल तथा खेतों के लिए सिंचाई सुविधा तय बनाई जा रही है।
उन्होंने विभिन्न पंचायतों में बस सेवाएं चलाने तथा रूट विस्तार की मांगों पर अधिकारियों को उपयुक्त कार्रवाई को कहा।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान पवन ठाकुर की मांग पर डीसी मंडी को सरध्वार पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Part-3
*गांव गांव पहुंची सरकार, हर घर पहुंचेगा विकास*
*जनता ने जानीं सरकार  की एक वर्ष की उपलब्धियां*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होेंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद है कि सभी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। गांव के अन्तिम छोर तक, सामाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की लौ पहुंचे। इसके लिए विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है जहां लोगों को सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने विशेष रूप प्रकाशित प्रचार सामग्री का वितरण किया। विभाग ने सरकार एक वर्ष की उपलब्धियों और 365 दिनों में जन हित में लिए 365 फैसलों का संकलन कर तैयार की गई बुकलेट तथा अन्य प्रचार सामग्री भी लोगों को भेंट की। वहीं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नाटय दल ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों में स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने विशेष कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
-0-

HRTC BOD Meeting Press Note

प्रेस नोट:-

यात्रियों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए एचआरटीसी प्रयासरत: मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने की हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता

आगामी 4 वर्षों में 1932 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा परिवहन निगम

 

शिमला:- उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्राथमिकता के आधार पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उप-मुख्यमंत्री आज यहां एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। निदेशक मंडल ने निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और विश्वास जताया कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से लोगों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

बैठक में उप-मुख्यमंत्री ने सेंट्रलाइज्ड इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम का औपचारिक तौर पर शुभारम्भ किया, जिसके तहत मुख्य कार्यालय और खंड स्तर पर प्रतिदिन के आधार पर इन्वेंट्री की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण किया जा सकेगा। इस प्रणाली के तहत जिस यूनिट में स्पेयर पार्ट्स की जरूरत होगी, वह अन्य यूनिट से ऑनलाइन मांग कर सकेंगे, जिससे स्थानीय खरीद बंद होगी और पैसे की भी बचत होगी। यह प्रणाली डिविजनल वर्कशाप तारा देवी और जसूर तथा क्षेत्रीय कार्यशाला शिमला लोकल, ऊना और धर्मशाला में ट्रायल आधार पर चल रही है।

बैठक में बताया गया कि निगम में एकीकृत टिकट प्रबन्धन प्रणाली (इंटीग्रेटेड टिकटिंग मैनेजमेंट सिस्टम) विकसित की जा रही है जिसके तहत यात्री बसों में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, क्यूआर कोड और एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) कार्ड से भुगतान कर सकेंगे और यह सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य होगा।

उप-मुख्यमंत्री ने प्रथम दर्शन सेवा की इन्फार्मेशन बुकलेट का विमोचन भी किया और निगम को प्रथम दर्शन सेवा के तहत चलाई जा रही बसों की पुनः ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में चालक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित चर्चा भी की गई। इसके अतिरिक्त, छात्रों और अन्य लोगों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा जल्द मुहैया करवाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि निगम ने हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड को शिमला लोकल और हमीरपुर/नादौन में 11 स्थानों पर इलेक्ट्रिकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह चार्जिंग स्टेशन शिमला में शिमला लोकल वर्कशाप, आईएसबीटी टूटीकंडी के समीप, तारादेवी वर्कशाप, ठियोग बस स्टैंड, अर्की और जुन्गा में स्थापित किये जायेंगे। इसी प्रकार, हमीरपुर/नादौन में यह चार्जिंग स्टेशन हमीरपुर वर्कशाप, हमीरपुर बस स्टैंड, जाहू बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड और नए इलेक्ट्रिक डिपो नादौन में स्थापित किये जायेंगे।

बैठक में जानकारी दी गई की राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के सरकार के निर्णय के तहत डीजल से चलने वाली बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदला जा रहा है। इसी दिशा में निगम द्वारा आगामी 4 वर्षों में 1932 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव है, जिसमें वर्ष 2024-25 में टाइप-1 की 297 और टाइप-3 की 30  बसों की खरीद प्रस्तावित है। उप-मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय वर्ष में खरीदी जाने वाली बसों के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेने और ग्लोबल टेंडर के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ वार्षिक आधार पर बसें खरीदने के निर्देश दिए।

उप-मुख्यमंत्री ने निगम द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने के निर्देश भी दिए, ताकि लोगों को निगम से सम्बंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त, फोटो और वीडियो प्रतियोगिता के तहत प्राप्त बेहतर फोटो और वीडियो भी निदेशक मंडल को दिखाए गए, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। उन्होंने निगम का कैलेंडर, डायरी और की-चेन तैयार कर सभी चालकों और अन्य कर्मचारियों को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक, रोहन चंद ठाकुर ने सभी सदस्यों का बैठक में स्वागत किया और बैठक का संचालन किया।

बैठक में निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्यों के अलावा प्रधान सचिव आर.डी. नज़ीम, परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप और निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

.0.

Press Note 17 January 2024

प्रेस नोट:-
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुलैहड़ में सुनी जन समस्याएँ, मौक़े पर किया समाधान
दुलैहड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगभग 48 जन समस्याएं प्राप्त हुई
ऊना, 17 जनवरी – जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व, हेल्थ, बिजली, जल शक्ति विभाग से संबंधित कुल 48 जन समस्याएँ प्राप्त हुई अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये ।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से आम जन की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान संभव हुआ है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली हल्के को पूरे हिंदुस्तान में विकास के मॉडल के रूप विकसित करना उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि पूरे हरोली को अपराध मुक्त करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में नशा तस्करों के ख़िलाफ़ पूरी सख़्ती के साथ नकेल कसी जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गाँवों के प्रधान, उप प्रधान, महिला मंडलों सहित स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि नशे के सौदागरों के ख़िलाफ़ सख़्त करवाई करने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने में अपना दायित्व निभाये ताकि हल्के में नशे जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि ज़िला में होने वाले अवैध खनन पर भी नकेल कसी जा रही है और अवैध खनन करने वालों के ख़िलाफ़ करवाई अमल में लाई जा रही जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक साल से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी और खेतों में सिंचाई को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान करना उनका मुख्य लक्ष्य है ताकि लोगो को पीने के लिए स्वच्छ जल और खेतों को पर्याप्त पानी पहुँच सके। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से निपटने के लिए अमराली में प्रदेश का सबसे ओवरहैड टैंक बनाया जा रहा हैं। पोलियाँ में 50 लीटर और 25 लीटर के दो पीने के पानी के टैंक बनाये जा रहे हैं जिससे हरोली हल्के की जनता को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर भी लगाए गये जिसमें राजस्व विभाग द्वारा लगभग 31 प्रमाण पत्र, 23 इंतक़ाल व  10 आधार कार्ड बनाये गए। आयुष विभाग द्वारा लगाये गये चिकित्सा शिविर में 213 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लगाए गए चिकित्सीय शिविर में 331 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा गया जिसमें आँख के 56, ऑर्थो के 69, गायनी के 38, सर्जरी से संबंधित 7, चाइल्ड ओपीडी के 19 व मेडिसिन के 142 लोग शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गए चिकित्सीय शिविर में ब्लड शुगर के 103, हाई बीपी/शुगर के 23 लैब टेस्ट व दो छाती के एक्सरे किए गए।
सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवम जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष विनोद विटू, सचिव सतीश विटू, युवा अध्यक्ष हरोली प्रशांत राय, ज़िला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, प्रधान नंद किशोर, उप प्रधान पवन कुमार, नग़नोली प्रधान मेहताब ठाकुर, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपास्थित रहे।
-0-

Press Note 16 January 2024

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना – मुकेश अग्निहोत्री
योजना के तहत नालागढ़ -अयोध्या, नालागढ़ – वृंदावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ
पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह योजना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक पर्यटक स्थलों से सभी को रू-ब-रू करवाने में सहायक बनेगी। उप मुख्यमंत्री गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश में स्थित एवं अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने-जाने की बेहतरीन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ से अयोध्या, नालागढ़ से वृंदावन तथा बद्दी से अमृतसर तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बस सेवाएं आरम्भ की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर यह सुनिश्चित बना रही है कि हमारी विरासत संरक्षित रहे और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परम्पराओं के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है और हमारी संस्कृति इस दिशा में सहायक बन सकती है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेला समूचे क्षेत्र में विशेष पहचान रखता हैं। इस मेले की परम्परा का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मेले एवं उत्सव मेलजोल एवं मनोरंजन के प्रमुख साधन थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित एवं एक समान विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रक संचालकों को प्रदेश सरकार ने गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने ट्रक संचालकों का आह्वान किया कि वे 31 मार्च तक पुराना कर जमा कर लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि नई सरकार ने विभिन्न माध्यमों से प्रदेश की आय वृद्धि के लिए कार्य किया है। केवल परिवहन विभाग को ही नवीन योजनाओं के माध्यम से 800 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।
मुकेश अग्निहोत्री ने नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में विकास की जानकारी देते हुए कहा कि केवल जल शक्ति विभाग द्वारा ही लगभग 275 करोड़ रुपए विभिन्न जल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी तथा समुचित पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने मेला समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस मेले को ज़िला स्तर का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासिचव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुल्तार सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान राजू पराशर, पीर स्थान मेला समिति के प्रधान मदन लाल, ज़िला परिषद के पूर्व सदस्य उजागर चौधरी, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.
YouTube
YouTube
Instagram