उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज आईजीएमसी, शिमला पहुंचकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना। बंबर ठाकुर 14 मार्च को बिलासपुर में गोली लगने से घायल हो गए थे। उप-मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके उपरांत श्री अग्निहोत्री ने आईजीएमसी की प्रधानाचार्य सीता ठाकुर के कार्यालय में अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया व हरदीप सिंह बावा भी उप-मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
English
Deputy Chief Minister inquires well-being of former MLA
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri visited IGMC, Shimla today to inquire about the health of former MLA Bambar Thakur. He was injured after being shot in Bilaspur on 14th March, 2025. The Deputy Chief Minister wished him a speedy recovery. Following this, Mukesh Agnihotri also visited the office of IGMC Principal Sita Thakur to review the healthcare facilities of the hospital. Vidhan Sabha Deputy Speaker Vinay Kumar, MLA’s Ashish Butail, Bhawani Singh Pathania and Hardeep Singh Bawa were also present on the occasion.
पालमपुर की सीवरेज पर व्यय होंगे 200 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू
पालमपुर, 15 मार्च :- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर की सीवरेज व्यवस्था पर ही करीब 200 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पालमपुर की सीवरेज समस्या का हल हो जायेगी। उपमुख्यमंत्री ने यह जानकारी शनिवार को पालमपुर में जलशक्ति विभाग की योजनाओं के निरीक्षण करने के उपरान्त पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बन्दला में निर्मित होने वाले जलशक्ति विश्राम गृह कार्य स्थल, छिड़ चौक में कूहलों के सौदर्यीकरण स्थल और आइमा में जलाशय के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पालमपुर में जलशक्ति विभाग के पौने 300 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि पालमपुर में सीवरेज की बहुत बड़ी योजना पर 131 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं और छूटे हुए शेष क्षेत्रों के लिये भी 71 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि छिड़ चौक में दाई दी कूहल, मियां फ़तेह चन्द और दीवान चन्द कूहल का भी जीर्णोद्धार कर झील तैयार की गई है और इनका आगे भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर महत्वपूर्ण स्थान है और इसके लिये योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यहां 17 करोड़ रुपये से पार्किंग बनाने जा रहे हैं ताकि यहाँ आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि पालमपुर में हेलीपोड सरकार की प्राथमिकताओं में है और इसके लिए 15 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल मेहनती और पालमपुर के विकास के लिये समर्पित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके विभागों से संबंधित विधायक की मांगों को पूरा करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू है और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डीसी बिलासपुर से उनकी बात हुई है और बंबर ठाकुर के गनमैन का ऑपरेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर निगम के महापौर गोपाल नाग, पार्षद, त्रिलोक चन्द, एसडीएम नेत्रा मेती और जलशक्ति तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री
हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक
ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। घालूवाल में एक सादे आयोजन में लाभार्थियों को यह चेक प्रदान करते उन्होंने प्रदेश सरकार की गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के उत्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इसी संकल्प के तहत यह सहायता राशि वितरित की गई है। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार हर वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सतत विकास पथ पर अग्रसर हरोली उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनकल्याण की गति निरंतर आगे बढ़ रही है। क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जल आपूर्ति, सिंचाई परियोजनाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसके अलावा, हरोली को औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। गरीबों, किसानों और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि समग्र और समावेशी विकास को प्रोत्साहन मिल सके। .0.
Dy CM lauds HRTC for winning four National Awards.
A delegation of the Himachal Road Transport Corporation (HRTC) led by Managing Director Nipun Jindal met Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri here today and apprised him about the four National Awards recently won by the HRTC at the National Public Transport Excellence Awards 2023-24 ceremony held in New Delhi.
The Deputy Chief Minister lauded the efforts of HRTC employees and said that their dedication and hard work have brought recognition to the corporation at the national level. He said that the HRTC was a life line of this hilly state and the employees were its backbone serving lakhs of people round-the-clock. The present state government was committed for welfare of HRTC employees and all possible efforts were being made to strengthen the corporation and enhance public transport services in the state.
Nipun Jindal apprised the Deputy Chief Minister that HRTC secured the first prize of Rs. 50,000 in the Tyre Performance Award category. Additionally, the corporation won second prize in the digital transactions award, vehicle utilization award, and employee productivity award, each carrying a prize of Rs. 25,000. He stated that, in total, HRTC received Rs. 1,25,000 as prize money which reflects the outstanding contributions to the public transport sector.
Senior officials of the corporation were also present on the occasion.-0-
हिंदी
उप-मुख्यमंत्री ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर परिवहन निगम को दीबधाई
हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार 2023-24 में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जीते गए चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में अवगत करवाया। मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और कड़ी मेहनत से निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं जो दूर-दराज़ क्षेत्रों तक दिन-रात लाखों लोगों की सेवा में समर्पित हैं। वर्तमान राज्य सरकार निगम के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा निगम को मजबूत करने और प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। निपुण जिंदल ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने टायर प्रदर्शन पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है। अन्य श्रेणियों में निगम ने डिजिटल ट्रांजेक्शन पुरस्कार, वाहन उपयोगिता पुरस्कार तथा कर्मचारी उत्पादकता पुरस्कार में 25-25 हजार रुपये का दूसरा पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर निगम को 1,25,000 रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली, जो सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में निगम के उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है। इस अवसर पर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।-0-
उप-मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद परिवहन निगम के संगठनों ने प्रस्तावित हड़ताल वापिस ली
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की आज शिमला में हुई चर्चा के उपरांत संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापिस ले लिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल सरकार एवं परिवहन निगम प्रदेश के लाखों लोगों की सेवा के लिए समर्पित एवं वचनबद्ध है। राज्य पथ परिवहन निगम इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और इसकी बेहतरी के लिए निर्णायक प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन एवं पेंशन हर महीने समय पर बिना विलम्ब से निरंतर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया है और हाल ही में ओवर टाइम अलाउंस के 5 करोड़ भी जारी किए गए हैं। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ भी जारी किए जाएगे।
English
HRTC Unions withdraw proposed strike following talk with Deputy CM
Following discussions with Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri in Shimla today, various unions of the Himachal Road Transport Corporation (HRTC) have decided to withdraw their proposed strike. Mukesh Agnihotri said that the state government and the HRTC remain dedicated and committed to serve the people of the state. He said that the HRTC is celebrating its Golden Jubilee this year and decisive efforts are being made for overall improvement of the corporation and welfare of its employees. He said the salaries and pensions of the HRTC employees and pensioners are being disbursed every month without any delay. The state government has extended the benefits of the old pension scheme to the employees of the corporation and recently released Rs. 5 crore for overtime allowances. He said that an additional Rs.10 crore for overtime allowances would be disbursed shortly to the corporation. -0-
हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई, अंतिम यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
ऊना, 3 मार्च।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सरकार के अन्य प्रतिनिधि तथा डीसी जतिन लाल एवं एसपी राकेश सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने शोकोद्गार में कहा, ‘महाराज जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और मानवता की सेवा में समर्पित रहा। मृत्यु केवल देह का विसर्जन है, स्मृतियाँ अमर रहती हैं। कालचक्र की अटूट गति में एक दीप अस्त हुआ, किन्तु उनकी आभा युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। नश्वर संसार में उनकी अनुपस्थिति एक रिक्तता छोड़ गई है, जिसे समय भी भर नहीं पाएगा। महाराज जी से हुई मुलाकातें हमारे लिए अति स्मरणीय रहेंगी। हिमाचल सरकार ने उनकी मानव सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।’वहीं, परम पूज्य महाराज जी के बैकुंठ गमन पर बाबा रूद्रानंद जी महाराज डेरे में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था। मौसम की मनुहार में मानो देवताओं ने भी बारिश की फुहारों के साथ उनकी दिव्य देह का अभिषिंचन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने उनके पुण्य चरणों के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाराज जी के प्रधान शिष्य एवं उत्तराधिकारी आचार्य हेमानंद महाराज ने चिता को मुखाग्नि दी।बता दें, स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का 2 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ में देहावसान हुआ था। वे 98 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हिमाचल सरकार ने उनके सम्मान में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिनके अनुपालन में जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था करते हुए विधिवत रूप से राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि संपन्न कराई। वहीं, ऊना जिला प्रशासन ने महाराज जी के सम्मान में 3 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया था।इस दौरान विधायक सतपाल सत्ती, राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा समेत समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों और हजारों श्रद्धालुओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.0.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिलसरकार ने न किसी मंदिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार है- मुकेश अग्निहोत्री
मंडी, 2 मार्च। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में देवी देवताओं के साथ निकली श्री राज माधो राय की पारंपरिक ‘मध्य जलेब’ शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य देवता श्री राज माधो राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्य जलेब श्री राज माधो राय मंदिर से शुरू होकर पड्डल मैदान में संपन्न हुई। खिली धूप में हजारों की संख्या में लोग मध्यम जलेब में शामिल हुए। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के साथ आए देवलु पारंपरिक परिधान पहने अपने स्थानीय देवताओं के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बता दें, महोत्सव में पूरे क्षेत्र से 200 से अधिक देवी-देवता पधारे है।पड्डल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव हमारी आस्था का प्रतीक है। शिवरात्रि महोत्सव में इस देवभूमि में देवताओं का समागन पूरे भारत में हिमाचल को पहचान दिलाता है। मंडी शिवरात्रि हो या कुल्लू दशहरा और मिंजर यहां आयोजित होने वाले मेले हमारे प्रदेश की शान है। इन मेलों में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने इस अवसर पर इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संचालन में मंदिरों के चढ़ावे का पैसा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर में आस्था रखते हैं। मन्दिरों को पैसा उपलब्ध करवाते हैं। मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए सरकारी कोष से पैसा उपलब्ध करवाया जाता है। किसी मंदिर का पैसा सरकार ने न तो लिया है और नहीं भविष्य किसी मंदिर से पैसा लेने का कोई विचार है। कुछ लोगों की विकृत मानसिकता से यह गलत धारणा फैलाई जा रही है। मंदिरों रखरखाव, जीर्णोद्धार करके सर्किट तैयार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि की अंतरराष्ट्रीय पहचान कायम करने लिए विधायक चन्द्रशेखर और उपायुक्त सहित उनकी सारी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कि यहां पर आयोजित ब्यास आरती अब लंबे समय तक आयोजित की जाएगी और आने वाले समय में प्रयास किया जाएगा की यहां ब्यास आरती घाट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाइयों देने के हर प्रयास किए जाएंेगे। उन्होंने कहा कि भाषा विभाग हिमाचल में जितने भी त्योहार होते हैं, उनकी तारीखों और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक लिस्ट तैयार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को इन त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समय उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेले में व्यय होने वाली कुछ राशि निर्धारित करके स्थानीय कलाकारों पर व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिमला में 2000 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडोह में स्थापित रोपबे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। कुल्लू में दो रोपबे स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों को इस ढंग से रोपवे से जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे।इससे पहले उन्होंने टारना में श्यामाकाली मन्दिर, अराध्य बड़ा देव कमरूनाग और भीमाकाली मन्दिर में भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चन्द्र शेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, एचपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, मेयर नगर निगम विरेन्द्र भट्ट, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नरेश चौहान, चेत राम ठाकुर, धर्मेन्द्र धामी, केशव नायक, डॉ चन्द्रशेखर, जगदीश रेडडी, विकास कपूर, राजेन्द्र मोहन, अलकनंदा हांडा, अनीश, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा, नगर निगम पार्षद उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जोश में नहीं होश में गाड़ी चलाएं-मुकेश अग्निहोत्रीउपायुक्त वाईक चलाकर रोड सेफ्टी रैली में हुए शामिल
मंडी, 2 मार्च। परिवहन विभाग द्वारा जिला प्रशासन मंडी के सहयोग से अन्तराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रोड सेफटी जागरूकता रैली निकाली गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस रैली को सेरी मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली सेरी मंच से मंगवाई, चक्कर, नेरचौक होते हुए डडौर में जाकर संपन्न हुई। रैली में 100 बाइक और 25 कारें शामिल रही। रैली में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भी भाग लिया। वह वाईक पर सवार थे। रैली में शामिल वाईकर और चौपहिया वाहन चालक पूरी सेफ्टी के साथ निर्धारित गति में वाहन चला रहे थे।उपमुख्यमंत्री रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत अपने संदेश में कहा कि जोश में नहीं होश में गाड़ी चलाएं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को लगातार जागरूकता किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से गाड़ी चलाते समय जीवन पर्यन्त यातायात नियमोें और कानूनों का अक्षरसः पालन करने, मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन का रखरखाब व नियमित जांच करवाने, उच्च मार्गों में अपनी लेन में चलने, सदैव सीट बैल्ट व दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने, रात्रि में लो बीम का प्रयोग करने, नींद, थकान और तनावग्रस्त होने पर वाहन न चलाने, वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्तियों को न बिठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एचआरटीसी की बीओडी के निदेशक धमेंद्र धामी, जगदीश रेड्डी, एसपी साक्षी वर्मा, एडीएम डॉ मदन कुमार, आरटीओ गिरीश समरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन में की शिरकत
प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री
ऊना, 27 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ में शिवरात्रि के वार्षिक संत सम्मेलन में शिरकत की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री को डेरा बाबा गरीब दास मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया।इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में लोगों की धार्मिक स्थलों के प्रति प्रगाढ़ आस्था और विश्वास है। उन्होंने बताया कि हरोली में मंदिरों को भव्य रूप देने के लिए उनका सौंदर्यीकरण और जीर्णोेंद्धार किया जा रहा है ताकि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का लोकार्पण भी किया।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास मन्दिर भदसाली कोे 50 लाख रुपये, धनपुर के लिए 15 लाख रुपये, पंजावर के लिए 15 लाख रुपये, वालीवाल के लिए 15 लाख रुपये, ललड़ी और सलोह के लिए 25-25 लाख रुपये, श्री चरणो मन्दिर बढे़डा के लिए 15 लाख रुपये जारी किए है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्ध जलंधरी, संत बाबा डांगू बीटन, राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, दुलैहड़ में रवि दास मन्दिर, बनौडे महादेव मंदिर चताडा और बीटन में कुटीया निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये जारी किए हैं। सलोह में कुटिया के निर्माण और हरोली में संत गुरु रविदास मन्दिर की सरायें के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही, शीतला माता मंदिर ईसपुर के लिए 5 करोड़ रूपये और दमामियां मन्दिर की सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए है।
शिव मंदिर सिंगा, डेरा बाबा गरीब दास मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख और खेल मैदान सिंगा के लिए 1 करोड़ की घोषणा
उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर सिंगा और डेरा बाबा गरीबदास मंदिर कांगड़ के सौंदर्यकरण के लिए 10-10 लाख रूपये देने की घोषणा की। जबकि सिंगा में खेल मैदान का निर्माण करने के लिए एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कहा कि सिंगा में पटवारखाना भी जल्द तैयार किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव मंदिर सिंगा में महाशिवरात्रि पर्व के वार्षिक भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान शिव मंदिर कमेटी सिंगा के सदस्यों की ओर से उप मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद विट्टू, शिव मन्दिर सिंगा के कमेटी के प्रधान जगदीश राणा, पंचायत प्रधान गुरूदेव सिंह, उप प्रधान भारत भूषण सहित अन्य उपस्थित रहे।-0-
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत
जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी – अग्निहोत्री
ऊना, 25 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार और संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ये जल स्रोत न केवल भू-जल स्तर बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जल संकट के समाधान में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठा रही है। श्री अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय, बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों और युवाओं से अपील की कि वे जल संचयन को बढ़ावा दें और पारंपरिक जल स्रोतों, तालाबों, बावड़ियां को पुनर्जीवित करने में सक्रिय सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अकादमिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 51 हजार देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का क्रान्तिकारी दौर देख रहा है। शिक्षण संस्थानों में खेल मैदानों के सुधार और विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीटन, खड्ड और हरोली में कॉलेज खोलने का मकसद ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को मजबूत करना था। विशेष कर लड़कियों को घर के समीप बेहतर शिक्षा का अवसर देना था। इनका काफी हद तक लाभ हुआ है। यहां से पढ़े बच्चे-बच्चियां देश दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
80 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना- 2 उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से बीत क्षेत्र सिंचाई योजना – 2 का निर्माण किया जा रहा है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए हर गांव में टयूबल लगाए जा रहे है, जहां फसल की बात नहीं होती थी आज के दौर में अनाज, फल सबजियां पैदा हो रही है। इसके अलावा करीब 66 करोड़ रुपये की पानी की पाइपों पर खर्चे जा रहे हैं। हरोली विस में 50 लाख लीटर पानी की क्षमता वाला टैंक पोलियां में और 25 लाख लीटर का टैंक दुलैहड़ में बनाया गया है।
अगले महीने लगेंगे बल्क ड्रग पार्क परियोजना के 800 करोड़ के टेंडर औद्योगिक विकास की दिशा में बल्क ड्रग पार्क परियोजना को हिमाचल प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1405 एकड़ क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। केंद्र और हिमाचल सरकार इसमें एक-एक हज़ार करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अगले महीने से 800 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जाएंगे, जिससे परियोजना के ढांचागत निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।
चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस उप मुख्यमंत्री ने ऊना को नशामुक्त जिला बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसमें किसी को बक्शा नहीं जाएगा।
सीसीटीवी की निगरानी में क्षेत्र उन्होंने बताया कि 2 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हरोली विस क्षेत्र को सीसीटीवी निगरानी में लाया गया है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। विधानसभा क्षेत्र के मुख्य प्रवेश द्वारों, मार्गों, बाजारों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे कोई भी अपराधी बच नहीं सकेगा।
करोड़ों के विकास कार्य उन्होंने बीटन क्षेत्र में विकास का उल्लेख करते हुए बताया कि बीटन पंचायत घर के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रूपये उपलब्ध कराए गए हैं। यहां मंदिरों के सौंदर्यीकरण को तरजीह दी गई है। बीटन कुटिया और जाखेवाल मंदिर के लिए 25- 25 लाख रूपये दिए गए हैं। बीटन में तालाब सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं।1.50 करोड़ से बीटन में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सिंगा में खेल मैदान के सुधार पर 1 करोड़ रूपये खर्चे जा रहे हैं। सीएचसी भवन पर करीब 3 करोड़ रूपये खर्चे गए हैं। गोंदपुर- बाथू सड़क पर 13 करोड़ और अमराली-छेतरा-साहुवाल सड़क के लिए 10 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने, तब हरोली में उच्च शिक्षा के सीमित संसाधन थे। लेकिन लगातार प्रयासों से आज हरोली में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एक केंद्रीय विद्यालय, तीन डिग्री कॉलेज और दो आईटीआई संस्थान संचालित हो रहे हैं। हरोली में स्थापित ट्रिपल आईटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जबकि हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में उभरे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने बच्चों को किया प्रेरित, जय चैधरी का दिया उदाहरण उपमुख्यमंत्री ने छात्रों को मेहनत और संकल्प का महत्व बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने हरोली के पनोह गांव के जय चैधरी का उदाहरण दिया, जो आज के समय में अमेरिका में एक बड़े बिजनेसमैन हैं। एक छोटे से गांव से निकल कर अगर जय चैधरी दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकते हैं, तो यहां के और बच्चे भी अपनी मेहनत और लगन से असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। श्री अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने जय चैधरी से अनुरोध किया है कि वे हरोली आकर बच्चों और शिक्षकों से मिलें, ताकि उनकी कहानी प्रदेश के युवाओं को प्रेरित कर सके। खुशी की बात यह है कि जय चैधरी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और वे जल्द ही हरोली आएंगे।
इस अवसर पर संत ढंागू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के प्राचार्या डॉ सुनीता गोयल ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए शाॅल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, पीटीए के कार्यकारणी अध्यक्ष राजेश कुमार, कॉलेज स्टॉफ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।