श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा: दमामियां तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर
ऊना, 11 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत दिवस शुक्रवार को सिद्ध बाबा श्री भृतहरि जी की तपोस्थली दमामियां तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है।पूर्व में श्रद्धालुओं को ईसपुर से दमामियां तक करीब 6 किलोमीटर पैदल यात्रा, वह भी नदी के कठिन रास्ते से करनी पड़ती थी। अब इस सड़क के निर्माण से यह यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुलभ हो जाएगी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सिद्ध स्थल पर बाबा भृतहरि जी का आशीर्वाद लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को कार्य को समयबद्ध और मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क न केवल आस्था से जुड़ी हुई है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास और सुविधाओं के विस्तार का भी सशक्त माध्यम बनेगी।
प्रदेश सरकार लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए बचनबद्ध: मुकेश अग्निहोत्री
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत न केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम में बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है बल्कि यात्रियों को टैम्पो ट्रैवलर की सुविधा देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग एक हजार बसों को चरणबद्ध आधार पर बदला जा रहा है। 600 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। 350 इलेक्ट्रिक तथा 250 डीजल बसों की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप 37 अथवा 42 सीटर बसें ही खरीदी जा रही हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में नई बसों की खरीद नहीं की गई। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा समयबद्ध नई बसों की खरीद की जा रही है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत अभिनव प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, मोहन मेहता, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौडा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार सैनी, एचआरटीसर सोलन के मण्डल प्रबंधक सुरेन्द्र राजपूत और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। .0.
English
Government committed to strengthening public transport: Deputy CM
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri, in an informal interaction with media persons at Solan today, said that the Transport Department was fully committed to providing timely and quality services to the people of the state. He said that efforts were underway to strengthen the fleet of the Himachal Road Transport Corporation (HRTC). The state government was in the process of purchasing 600 new buses, including 350 electric and 250 diesel buses to modernize public transport. He said that keeping in view the geographical conditions of the state all new buses being procured would either be 37-seater or 42-seater capacity. Sh. Agnihotri said that around one thousand old buses were being replaced in a phased manner. He said that no new buses were procured during the tenure of the previous government, whereas the present government was not only purchasing new buses but also making innovative efforts aimed at environmental conservation. He said that to further enhance connectivity and comfort for passengers we were planning to introduce Tempo Traveller facilities in suitable areas. Senior Congress leaders and departmental officers were also present on the occasion. -0-
Deputy CM expresses condolences on demise of Renu Sethi
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri today visited the residence of senior Congress leader Surendra Sethi to express his condolences on the demise of his wife, Renu Sethi, who passed away a few days ago. Mukesh Agnihotri paid floral tributes to the departed soul and prayed for the eternal peace to late Renu Sethi. He also prayed for strength and courage to the bereaved family to bear this irreparable loss. Several senior Congress leaders including Ramesh Thakur, Ramesh Chauhan, Mohan Mehta and Councilor Rajiv Kauda and senior officers from various departments were also present during the visit. -0-
हिंदी
मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता की धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी के सोलन स्थित आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की। सुरेन्द्र सेठी की धर्मपत्नी रेणु सेठी का कुछ दिवस पूर्व देहांत हो गया था। मुकेश अग्निहोत्री ने स्व. रेणु सेठी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने परमपिता परमात्मा से शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। .0.
*उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया*
*टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा*
ऊना, 2 अप्रैल।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला अग्निशमन चौकी का उद्घाटन किया और इसे फायर सब स्टेशन के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।बता दें, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अग्निशमन चौकी में तीन फायर वाहनों की पार्किंग, ड्यूटी रूम, वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, स्टाफ के लिए डाइनिंग हॉल, बैरक और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि टाहलीवाल में जल्द ही पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब में नाबार्ड के तहत 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.25 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क श्री गिड़गिड़ा साहिब से श्री टाहली साहिब एवं मुख्य सड़क से श्री बाबा भर्तृहरि मंदिर और किन्नू मोहल्ला, पंजुआना-बालीवाल मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा।
‘प्रसाद योजना’ में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़
श्री अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा 250 करोड़ से मातारानी के भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने माता ज्वालाजी और माता नैना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
*हरोली में सवा सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी*श्री अग्निहोत्री ने बताया कि बीते दो दिनों में हरोली क्षेत्र के लिए करीब सवा सौ करोड़ रुपये की दो बड़ी विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है। इनमें 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 और 37 करोड़ रुपये की झलेड़ा-घालूवाल फोर-लेन पुल परियोजना शामिल हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विकास कार्यों से जिन्हें पीड़ा हो रही है, वे समय से डॉक्टरी सलाह ले लें, क्योंकि यह विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बीते कल हमसे मिलकर विकास के लिए धनराशि की मांग की थी। हमने वो सारी धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस धनराशि के जल्द सदुपयोग पर और पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यहां वार्डवाइज समुचित धनराशि मुहैया कराई जाए।वहीं इस मौके उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाया और हरोली और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान अलग-अलग अवसरों पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, धर्मचंद चौधरी, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, एससी आयोग के सदस्य विजय डोगरा, बाबा संतोष दास बिट्टू, टाहलीवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल,उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, कमांडेंट गृह रक्षक विकास सकलानी, फायर चीफ ऑफिसर शिमला संजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, तक समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।.0.
उपमुख्यमंत्री ने बीटन में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
ऊना, 31 मार्च 2025
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री ने कुछ महीने पूर्व बीटन में स्वामी श्री अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) की समाधि वाली कुटिया में स्वामी जी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की थीं। उन्होंने समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, साथ ही 25 हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक के निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके अलावा, उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में समाधि वाली कुटिया को 1.51 लाख रुपये की राशि भेंट की थी। इससे पूर्व भी उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए थे। उपमुख्यमंत्री ने आज अपनी पूर्व घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का निरीक्षण किया, इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत की जा चुकी है। यह धनराशि मैदान के सुधार, चारदीवारी के निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उपयोग की जा रही है। इसके उपरांत उन्होंने गोन्दपुर में प्राचीन टोबे के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और खेल सुविधाओं के विकास से क्षेत्र की समग्र प्रगति को बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
*रंग लाए उपमुख्यमंत्री के प्रयास, 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी*
ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र सरकार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस योजना के तहत 90 फीसदी वित्तीय सहयोग केंद्र सरकार और 10 फीसदी राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण योजना से हरोली के बीत क्षेत्र के लगभग 22 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लगभग 50 हजार कनाल कृषि भूमि सिंचित होगी। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि योजना के अंतर्गत 12 जल संग्रहण टैंक बनाकर खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा।
*केंद्रीय मंत्री का आभार, अधिकारियों की थपथपाई पीठ*
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की स्वीकृति के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से कई बार मुलाकात की और प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा। डीपीआर की मंजूरी के लिए संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की गईं, जिसका सकारात्मक परिणाम इस ऐतिहासिक स्वीकृति के रूप में सामने आया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और विभागीय अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को मूर्त रूप देने में अथक प्रयास किए। उन्होंने जलशक्ति विभाग के ऊना के सभी अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस योजना को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में 42 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र उठाऊ सिंचाई योजना के तहत 9 गांवों को कवर किया गया था, जिससे 29 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिली। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि एक समय बीत क्षेत्र पानी की भारी समस्या से जूझ रहा था। हमने वादा किया था कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। हमें संतोष है कि इसमें बड़ी कामयाब मिली है। आज इस क्षेत्र में एक से बढ़कर एक नगदी फसलें हो रही हैं और लोग कृषि कार्यों में सक्रिय हैं। गांव गांव ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जहां ट्यूबवेल नहीं पहुंचे, वहां इस योजना के तहत जल उपलब्ध कराया जाएगा। बीत सिंचाई योजना-2 के पूरा होने पर इस क्षेत्र का हर गांव मुख्यधारा से जुड़ जाएगा।
*हरोली में जल आपूर्ति और सिंचाई के निर्णायक कार्य, खर्चे जा रहे 325 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसके अलावा हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल आपूर्ति और सिंचाई के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं पर 325 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। बीत क्षेत्र में 66 करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का जल संग्रहण टैंक बनाया गया है, जबकि दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्मित किया गया है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया गया है। बल्क ड्रग पार्क के लिए जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है।वहीं, क्षेत्र के पुराने तालाबों और टोबों की रीचार्जिंग व्यवस्था के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए 105 करोड़ रुपये और सिंचाई के लिए 130 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में नालों के तटीकरण पर 13 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
*जो वायदा किया…वो निभाया*
*डबल लेन होगा घालूवाल पुल*
हरोली क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर बल देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से लगातार पाँचवीं बार निर्वाचित होने के बाद, इस बार उन्होंने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की ठानी थी। इनमें बीत क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना 2 और पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण करना शामिल था। पंडोगा-त्यूड़ी पुल की स्वीकृति के लिए केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इसे स्वीकृति दिलाने का काम किया। आज 52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस पुल का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगे घालूवाल पुल को डबल लेन करने का काम किया जाएगा, इससे यातायात सुगम होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, हरोली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम जोशी, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पूरी, जलशक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता हरोली पुनीत शर्मा,अधीक्षक अभियंता ऊना राजेश शर्मा ऊना, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरोली बल देव उपस्थित रहे।
विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने उप-मुख्यमंत्री से की भेंट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधि अध्ययन संस्थान अवा-लॉज परिसर, चौडा-मैदान, शिमला के विद्यार्थियों के एक समूह ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की। विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा आए थे।उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए और सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रदेश विश्वविद्यालय विधि अध्ययन संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संयोगिता ठाकुर भी उपस्थित थीं।
English
Students of HPU meet Deputy Chief Minister at HP Vidhan Sabha
A group of students from the Institute of Legal Studies Himachal Pradesh University met Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri at the HP Vidhan Sabha today. The students were on their visit to observe the Assembly proceedings.While interacting with the students, the Deputy Chief Minister shared his experiences and encouraged the students to work hard and contribute for the development of the Nation. He also wished for their bright future.Assistant Professor HP Institute of Legal Studies Ava-Lodge Campus, Chaura Maidan, Dr. Sanyogita Thakur was also present on the occasion.-0-
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार तथा सामाजिक कार्य विभाग के विद्यार्थियों के एक समूह ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की। विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए विधानसभा आए थे। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने अपने पत्रकारिता के दिनों के अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार वह विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग किया करते थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने उनकी राजनीतिक यात्रा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण एवं सार्वजनिक मामलों की गहरी समझ प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को निरंतर ऊंचा उठाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने सुख शिक्षा योजना और डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया, जिनके तहत विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त सरकार युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास भी कर रही है। उप-मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को परिश्रम करने और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशि कांत शर्मा तथा सामाजिक कार्य विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपमा भारती भी उपस्थित रहीं। .0.
English
Students of HPU meet Deputy Chief Minister at Vidhan SabhaA group of students from the Journalism and Mass Communication and Social Work departments of Himachal Pradesh University met Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri at the Himachal Pradesh Vidhan Sabha today. The students were on their visit to observe the Assembly proceedings.While interacting with the students, the Deputy Chief Minister shared his experiences from his career as a journalist and recalled how he used to report on Vidhan Sabha proceedings. He said that being in journalism had greatly contributed to his political journey and equipped him with analytical skills and a deep understanding of public affairs.He said the state government was committed to strengthen the education sector by providing world-class facilities and continuously working to enhance academic standards. He also outlined key government initiatives aimed at supporting students, including the Sukh Shiksha Yojana and the Dr. Y.S. Parmar Vidyarthi Rin Yojana Scheme, under which financial assistance was provided for higher education abroad. He said that apart from this the government was making efforts to facilitate employment opportunities for youth overseas.He also encouraged the students to work hard and contribute meaningfully for the development of the nation.HOD of Department of Journalism and Mass Communication, HPU and Senior Journalist Dr. Shashi Kant Sharma, Associate Professor, Social Work Dr. Anupama Bharti was also present on the occasion.-0-
उप-मुख्यमंत्री से मिले एचआरटीसी के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल
हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और प्रदेश सरकार द्वारा निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडलों ने निगम के कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ रूपये जारी करने के लिए उप-मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार निगम कर्मचारियों की समस्याओं को भली-भांति समझती है और उनके कल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। सरकार उनकी सभी जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व में उन्होंने ओवरटाईम भत्ते की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश सरकार ने हाल ही में ओवरटाइम भत्ते के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं तथा इसी महीने की शुरूआत में 5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिससे कुल भुगतान 15 करोड़ रुपये हो गया है। यह धनराशि कर्मचारियों के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। .0.
उप-मुख्यमंत्री ने बंबर ठाकुर के पीएसओ का कुशल-क्षेम जाना
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज AIMS बिलासपुर में उपचाराधीन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के पीएसओ संजीव कुमार से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना। उप-मुख्यमंत्री ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण व साहस के लिए संजीव कुमार की सराहना की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने संजीव कुमार की धर्मपत्नी से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनके इलाज में कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने AIMS बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी संजीव कुमार की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें उच्चतम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।