प्रेस नोट

19 जुलाई 2024

परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति: मुकेश अग्निहोत्री

एचआरटीसी दैनिक वेतन भोगियों का वेतन 375 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 रुपये से बढ़ाकर 400 रूपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही है। हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अपने लोगों ”सजग साधना सविनय सेवा’’ के साथ तत्परता से अपना काम कर रहा है। उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में नई 297 इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर अपने अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पूर्ववत् जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे कि भविष्य में 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने परिवहन निगम को मिल रहे अनुदान के लिए राज्य सरकार का अभार व्यक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निगम की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके।

निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य रंजीत सिंह राणा, राम गोपाल शर्मा, मोहिंद्र संधु, प्रदीप सूर्या, निशांत ठाकुर और मनमोहन कटोच, प्रबंध निदेशक डी.सी. नेगी, विशेष सचिव वित्त विनय कुमार बैठक में उपस्थित थे।
.0.

357 Conductors to be appointed soon: Deputy CM

BoD HRTC decides to increase honorarium of daily wagers from Rs. 375 to Rs. 400

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri while chairing a meeting of the Board of Directors of Himachal Road Transport Corporation (HRTC) here today, held a detailed discussion on reducing the expenditure and increasing the revenue of the corporation.

Sh. Agnihotri said that a decision has been taken in the meeting to increase the honorarium of the Daily wagers from Rs. 375 to Rs. 400 adding that the process of appointing 357 conductors has also been completed and soon they will be providing their services.

The Deputy Chief Minister stated that HRTC was going to complete 50 years of its existence and it was a matter of pride that the corporation’s buses were providing services to 70 lakh people in the state.

Mukesh Agnihotri announced that soon the HRTC will purchase 297 electric vehicles the tenders will be floated soon besides 24 old Volvo buses will be replaced with the new ones. The discount scheme on bus fares will continue as before.

He said that 100 tempo travelers would be purchased and introduced on the specific routes to ensure comfortable journey to the commuters. Besides 250 diesel buses will be purchased in the near future, he remarked.

The BoD thanked the state government for providing adequate grant and said that the corporation was committed to provide salaries and pensions to its employees and since for the last five months the salaries were being paid well in time.

The Managing Director of HRTC, Rohan Chand Thakur conducted the meeting and assured that the corporation’s functioning will be improved in the coming time, providing better services to the people and increasing the revenue of the corporation.

Members Board of Directors, Ranjit Singh Rana, Ram Gopal Sharma, Mohinder Sandhu, Pradeep Surya, Nishant Thakur, and Manmohan Katoch, Managing Director D.C. Negi, Special Secretary Finance Vinay Kumar were also present on the occasion amongst others.

BSMD Meeting.

28 June 2024

Chaired the 69th meeting of the Board of Directors of the Transport & Bus Stand Management & Development Authority.

प्रेस विज्ञप्ति

28 जून 2024

350 बस चालकों की रूकी भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरूः मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 156वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने बेड़े में पुरानी बसों के स्थान पर 250 नई डीजल बसें और 50 टेम्पो ट्रैवलर खरीदने का निर्णय लिया है जिस पर लगभग 105 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित है। इसके अतिरिक्त, निगम इस वर्ष अपने बेड़े में 24 नई सुपर लग्जरी बसें एवं 50 टेम्पो ट्रैवलर शामिल करेगा। ये 50 टेम्पो ट्रैवलर प्रदेश के दूर-दराज एवं जनजातीय क्षेत्रों में पुरानी बसों के स्थान पर चलाए जाएंगे। इन बसों की खरीद निगम द्वारा अपने संसाधनों से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, निगम अपने संसाधनों से लगभग 25 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी करेगा।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम द्वारा टाइप-1 327 बसें और टाइप-3 विद्युत चलित बसों की खरीद के लिए 15 जून 2024 को निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बसों में यात्रियों द्वारा कैशलेस माध्यम से किराये का भुगतान करने के लिए परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए त्रैमासिक आधार पर मंडलीय स्तर पर तीन परिचालकों को पारितोषिक देने का निर्णय लिया गया है। यह योजना 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहेगी।
उन्होंने कहा कि 350 बस चालकों की रूकी हुई भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। निगम में चालकों के 600 पद रिक्त हैं और आने वाले दो वर्षों में लगभग 800 चालक सेवानिवृत हो रहे हैं इसलिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मियों को 18 जनवरी 2024 के बाद देय चिकित्सा प्रतिपूति, वेतन भोगियों तथा पेंशन भोगियों को 55.36 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।


श्री अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में रिसोर्स मोबिलाइजेशन समिति का गठन किया गया है। यह समिति निगम को हो रहे घाटे के कारणों का पता लगाकर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को प्रस्तुत करेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवहन के सीमित साधन हैं और लोग परिवहन सुविधा के लिए एचआरटीसी पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा महिलाओं तथा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को रियायती दरों पर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त निगम की बसें परिवहन सेवा से वंचित क्षेत्रो में भी सेवाएं दी रही हैं। उन्होंने बताया कि निगम सेवा भाव से कार्य करते हुए रोजाना लगभग 5 लाख यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने निगम की बसों की बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो बना कर भेजे थे उन्हें सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार जो कर्मचारी अपने रूट पर अच्छी आमदनी करेंगे उन्हें भी निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम द्वारा सभी कर्मचारियों की वार्षिक चिकित्सा जांच करवाई जाएगी ताकि उनका बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

बद्दी व फतेहपुर में बस अड्डा निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि आज बस अड्डा निगम की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें नए सदस्य शामिल रहे। प्रदेश में बस अड्डों की स्थिति का जायजा लिया और उनमें सुधार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला में बन रहे बस अड्डे के लंबित कार्य के दृष्टिगत प्रबंध निदेशक को कार्य कर रही एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी उन्हें अगली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए जाएं। इसी तरह मैक्लोडगंज और शिमला के बस अड्डों से संबंधित मामलों पर भी बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बद्दी और फतेहपुर में बस अड्डा प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निगम की लंबित राशि को जल्द जारी किया जाए ताकि निगम के कर्मचारियों के हित में और बेहतर निर्णय लिए जा सकें।
बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर ने किया और उप-मुख्यमंत्री तथा गैर-सरकारी सदस्यों को निगम द्वारा आगे भी बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
.0.

English

Recruitment process for 350 bus drivers to be resumed soon: Mukesh Agnihotri
· HRTC to fill up 600 vacant posts of drivers
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri chaired the 156th meeting of the Board of Directors of the Himachal Pradesh Road Transport Corporation (HRTC), here today.
He revealed that the HRTC had decided to purchase 250 new diesel buses and 50 tempo travelers to replace old buses in its fleet, which would cost around Rs 105 crore. The corporation would also induct 24 new super luxury buses and 50 tempo travelers into its fleet this year. Additionally, the corporation will purchase electric buses worth around Rs 25 crore. The process of purchasing Type-1 and Type-3 electric buses has also been initiated.
Mukesh Agnihotri said the corporation had also decided to encourage cashless transactions by providing incentives to conductors who promote digital payments. He announced that the recruitment process for 350 bus drivers, which was stalled, would be resumed soon.
He said the corporation would soon fill up the 600 vacant posts of drivers. He said that the HRTC was committed to providing better services to the people of Himachal Pradesh and had been working tirelessly to ensure that people in remote areas also had access to transportation facilities.
The meeting also discussed the formation of a resource mobilization committee to identify the reasons for the corporation’s losses and suggest ways to improve its financial condition.
It was also discussed that the pending medical reimbursement bills amounting to Rs 55.36 lakh to the employees of the corporation would be paid soon. The corporation has also decided to conduct annual medical check-ups of all its employees to ensure their better health.
-0-

YouTube
YouTube
Instagram