26 September 2024




















Mukesh Agnihotri
26 September 2024







































23 सितम्बर 2024








उप मुख्यमंत्री ने रेणुका विधान सभा क्षेत्र में किए 2.40 करोड के उदघाटन
माईना बाग में स्वर्गीय डाॅ. प्रेम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
1 करोड से होगा परषुराम तालाब का संवर्धन
नाहन, 23 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की तहसील ददाहू में 90 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत कोटि धीमान की हरिजन बस्ती भारसरथ रहिया खाला और कियार के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और ग्राम पंचायत ददाहू के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से तैयार उठाऊ जल आपूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधार कार्य का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री व विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने श्री रेणुका जी माता मंदिर में शीश नवाया और श्री रेणुका माता का आशीर्वाद लिया।
इसके उपरांत, उप मुख्यमंत्री ने माईना बाग स्थित डॉ प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं रेणुका विधान सभा क्षेत्र से विधायक स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर, उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर, उप मुख्यमंत्री ने कहा की स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह, पूर्व में हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र के छः बार विधायक रहे। उन्होंने स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह को इस अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा की श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के विधान सभा उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सरहाना की। उन्होंने कहा की यह भूमि स्वर्गीय डॉ यशवंत सिंह परमार की भूमि है और यहां के लोग बहुत भाग्यशाली है कि वह डॉ यशवंत सिंह परमार, डॉ प्रेम सिंह व वर्तमान में विनय कुमार के नेतृत्व में इस क्षेत्र के विकास के साक्षी है।
उन्होंने नौहराधार में बस अड्डा व संगडाह में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 करोड़ की जल जीवन मिशन योजना में से चार करोड़ रुपए की राशि तत्काल देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 110 करोड़ की 38 पेयजल और 23 सिंचाई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में ददाहू के साथ लगती पंचायतों को भी पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि संगडाह से चंडीगढ़ और शिमला को पुनः बस सेवा आरंभ करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने पशुराम मंदिर तालाब के संवर्धन के लिए एक करोड़ रुपए देने तथा स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम के संपर्क मार्ग में प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की।
डॉ प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित रक्तदान शिविर का निरीक्षण भी किया।
इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने उप मुख्यमंत्री का रेणुका विधान सभा क्षेत्र आगमन पर स्वागत किया और स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह की प्रतिमा के आवरण के लिए भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए रखी गई बसों, मंदिरों और जल आपूर्ति की योजनाओं संबंधी मांगों को तत्परता से स्वकृति प्रदान की है। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है और क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की, जिस कारण उनकी लोकप्रियता इस क्षेत्र में अत्याधिक रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विनोद जिंटा, प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य यश पाल चैहान और श्री रेणुका जी मंडल अध्यक्ष तिपेंदर चैहान ने भी अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर निदेशक परिवहन धर्मेंद्र धामी, मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
21 September 2024


21 September 2024






