उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास
हरोली-ऊना-शिमला बस सेवा को भी दिखाएंगे हरी झंडी
ऊना, 10 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकार्पित होने वाली चार पेयजल योजनाओं से क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा जबकि सिंचाई योजना से 1904 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पोलिया बीत में 2.36 करोड उठाऊ पेयजल योजना़, 10.30 बजे लालूवाल में 1.78 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना, 11 बजे नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और 11.30 बजे बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन करेंगे। उसके उपरांत, श्री अग्निहोत्री दोपहर 12 बजे पालकवाह में करीब 75 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेस-दो की आधारशिला रखेंगे तथा पालकवाह में राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4ः50 बजे हरोली बस स्टैंड से नई बस सेवा हरोली-ऊना-शिमला को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी। यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा, यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी। विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
उप-मुख्यमंत्री ने की विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 20वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा क्षेत्र में सुधार से टॉप फाइव में पहुंचा हिमाचल- मुकेश अग्निहोत्री कहा, शिक्षकों के 13 हजार पद भरेगी प्रदेश सरकार
बड़सू (मंडी), 3 अक्टूबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु में स्थित विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने इस संस्थान में नई इकाई का उद्घाटन व छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उप- मुख्यमंत्री ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सुपरिणाम है कि हाल ही में हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य का गौरव मिला है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन से हिमाचल टॉप फाइव राज्यों में शामिल हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पहले 21वें स्थान पर था। प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के बाद देश के राज्यों में तीसरा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान भी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध करवाएगा।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों करने वाले विद्यार्थियों को उप-मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार देने की घोषणा की। इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने कॉलेज कैंपस में पौधा रोपण भी किया।
इस अवसर पर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं जीवन की उपलब्धियों को वीडियो के माध्यम से दिखाया और श्रद्धांजलि दी।
विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन गौरव मरवाह ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, केशव नायक, हेमंत शर्मा, तरूण पाठक, चमन राही, अनिल शर्मा, अनुपमा शर्मा, जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ (परियोजना) धर्मेंद्र गिल, चीफ इंजीनियर मंडी उपेन्द्र वैद्य, एसडीएम स्मृतिका नेगी, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति मरवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। -0-
बैजनाथ में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण
बैजनाथ, 3 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज बैजनाथ में जल शक्ति विभाग (JSV) के नवनिर्मित डिवीजनल कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 1.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह दो मंज़िला आधुनिक भवन विभागीय कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने तथा आमजन को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग को मज़बूत करने और जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र के लोगों को नए कार्यालय भवन से सीधा लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 245 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें 153 करोड़ की सिंचाई, 91 करोड़ की पेयजल तथा 68 करोड़ की सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी प्रकार से धन की कमी सामने आएगी तो उसे पूरा किया जाएगा।
जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने बैजनाथ से राजगुंधा वाया बीड़ बिलिंग बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि हाल ही में 1500 जल रक्षकों को पंप अटेंडेंट बनाया गया है और पैरा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार आउटसोर्स भर्ती के पक्ष में नहीं है और नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत ही कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में 327 बस कंडक्टरों की भर्ती आयोग के माध्यम से की गई है।
इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गुलेरिया, एसडीएम संकल्प गौतम, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लोकार्पण के उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक किशोरी लाल के साथ बैजनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
उप-मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का भूमि पूजन
करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं भी जल्द करेंगे समर्पित
जयसिंहपुर, 2 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयसिंहपुर के काथला में 4.39 करोड़ की लागत से बस अड्डा और बस डिपो के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी में 2.48 लाख की लागत से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन और लंबागांव में 2.08 करोड़ रुपए की लागत से बहुद्देश्य भवन की आधारशीला भी रखी।
इसके पश्चात उन्होंने काथला जयसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एचआरटीसी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है। उन्होंने सब डिपो और बस अड्डा को तय सीमा के भीतर निर्माण करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में भूमि का हस्तातरण बस अड्डा प्राधिकरण के लिए हुआ है और करीब एक सप्ताह पहले इस निर्माण कार्य के लिए 4.39 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसकी पहली किश्त 1.20 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बस अड्डा प्राधिकरण की ओर से मामले पर एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सरकार तत्पर है।
उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के साथ बिलासपुर के भराड़ी में भी बस अड्डे का कार्य शुरु किया जाएगा।
उन्होंने एचआरटीसी के 51वें स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा में उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पथ परिवहन निगम प्रदेश में जनकल्याण के लिए लगातार समर्पित है और 94 फीसदी रूट घाटे में चलाकर भी निगम आम लोगों की सेवा के लिेए दिन रात कार्यरत है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र की करीब 34 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का कार्य 50 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा नाबार्ड और जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है जिनका एक माह के भीतर लोकार्पण संभावित है।
उन्होंने आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस मौके पर मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमुख्यमंत्री का उनके गृह क्षेत्र में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशीला रखने के लिए आभार भी जताया।
स्थानीय लोगों ने जनसभा से पहले गर्मजोशी के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और एचआरटीसी प्रबंधन और मंत्री यादविंद्र गोमा सहित कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनको सम्मानित भी किया। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने फूलों का हार पहनाकर उपमुख्यमंत्री का सत्कार किया।
इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी बीओडी सदस्य राम गोपाल शर्मा, जल शक्ति विभाग के धर्मशाला जोन के चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग, अधिशाषी अभियंता बस अड्डा प्राधिकरण कमल शर्मा, कांग्रेस नेता जसवंत ढढवाल, केसर कटोच, एस डी एम संजीव ठाकुर, स्थानीय जन प्रतिनिधी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री*
*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह में बोले मुकेश अग्निहोत्री…हरोली के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है हमारा हर प्रयास*
*हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत*
*हरोली कॉलेज में कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास*
ऊना, 29 सितम्बर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बेहतर शिक्षा और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।वे सोमवार को हरोली उपमंडल के पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह आयोजन प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री की विशेष भूमिका रही।समारोह के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र के तीनों कॉलेजों के विभिन्न संकायों के टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 5100-5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
*आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें युवा*
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उनका हर प्रयास हरोली के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है। उन्होंने युवाओं से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता से लेकर पढ़ाई और खेलों तक, उनका फोकस बच्चों को हर स्तर पर शिक्षित और प्रशिक्षित करने पर है। किसी भी छात्र-छात्रा की शिक्षा में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर योग्य विद्यार्थी की पढ़ाई और प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।
*प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का योगदान प्रेरणास्रोत*
उपमुख्यमंत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा, समाजसेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनकी प्रेरणा हमेशा साथ है। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और शैक्षिक कार्यों की उन्होंने सराहना की।*हरोली को विकास की नई सौगातें*मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली विस के लिए 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत हुई है। इससे क्षेत्र में सिंचाई सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। इससे पहले बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपये की एक अन्य सिंचाई योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बल्क ड्रग पार्क केंद्र से पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। यह परियोजना न केवल हरोली, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए आर्थिक विकास का नया अध्याय खोलेगी।इसके अलावा पंडोगा से त्यूड़ी पुल का निर्माण, सड़कों का जाल और अन्य आधारभूत ढांचे की परियोजनाएं हरोली को विकास के नए आयाम प्रदान करेंगी।
*एडीसी ने किया बच्चों का मार्गदर्शन*
इस अवसर पर 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं आयुक्त नगर निगम ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने प्रेरक संबोधन से बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जीवन के हर पड़ाव पर सीखने की ललक बनाए रखना सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, सोशल मीडिया से संतुलित दूरी बनाने और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के सुझाव दिए।इस अवसर पर क्षेत्र के तीनों कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।*मेधावियों का सम्मान*कार्यक्रम में हरोली विधानसभा क्षेत्र के तीनों राजकीय महाविद्यालयों प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली, संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन और पंडित मोहन लाल दत्त राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के अपने विभिन्न संकाय एवं कक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय गवर्नमेंट कॉलेज हरोली की मानविकी संकाय में बीए फर्स्ट ईयर में प्रथम रही मिस नैन्सी, सेकंड ईयर की टॉपर रिया ठाकुर, थर्ड ईयर में प्रथम रही इंदु वाला और वाणिज्य संकाय में। बीकॉम फर्स्ट ईयर की टॉपर पायल, सेकंड ईयर की टॉपर पायल तथा थर्ड ईयर से रोहन सैनी शामिल रहे।संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन में आर्ट्स संकाय में बीए फर्स्ट ईयर की टॉपर आकृति, सेकंड ईयर में प्रथम रहीं मानसी और थर्ड ईयर की टॉपर रिया और वाणिज्य संकाय में बीकॉम फर्स्ट ईयर से संजना कुमारी, सेकंड से सिमरन थर्ड ईयर से नाज़िया तथा विज्ञान संकाय में बीएससी फर्स्ट ईयर की टॉपर निधु वाला, बीएससी सेकंड ईयर के टॉपर चिराग और बीएससी थर्ड ईयर में प्रथम रहीं कंचन ठाकुर शामिल रहे।वहीं, पंडित मोहन लाल दत्त गवर्नमेंट कॉलेज खड्ड में आर्ट्स संकाय में बीए फर्स्ट ईयर की टॉपर तनु देवी, सेकंड ईयर में अव्वल रहीं सुनाली और थर्ड ईयर की टॉपर प्रियंका तथा वाणिज्य संकाय में बीकॉम फर्स्ट ईयर की टॉपर अनिता, सेकंड ईयर की टॉपर रिया कुमारी और बीकॉम थर्ड ईयर में प्रथम रही से महकप्रीत कौर शामिल रहीं।श्री अग्निहोत्री ने बरसात के दौरान बिजली की लाइन टूटने से हुए हादसे में पशुधन की क्षति झेलने वाले याकूब अली को 4.50 लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में चरवाहे याकूब अली की 10 भैंसों की मौत हो गई थी।इसी मौके पर ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी एवं उपप्रधान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 हजार रुपये का चेक उपमुख्यमंत्री को भेंट किया।
*हरोली कॉलेज में कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास*
इससे पहले, उप मुख्यमंत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। यह लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि नया छात्रावास ग्रामीण परिवेश की बेटियों के लिए शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। छात्राओं को अब सुरक्षित माहौल में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का नया भवन निर्माणाधीन है, जो इस वर्ष दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में कॉलेज में लगभग 350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनकी संख्या अगले सत्र में 500 तक पहुँचने की संभावना है। यहां एम.ए., स्नातक डिग्रियां, प्रोफेशनल कोर्सेज, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, ललित कला और संगीत जैसे विषयों की पढ़ाई उपलब्ध है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा का स्तर लगातार ऊँचाई छू रहा है। इस विस क्षेत्र में आज तीन डिग्री कॉलेज, ट्रिपल आईटी, नर्सिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, हिमकैप जैसी संस्थाएं कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोग हस्ताक्षर करने की जगह अंगूठा लगाते थे, लेकिन आज यही क्षेत्र डॉक्टर, जज, प्रोफेसर और नर्सें तैयार कर रहा है।उन्होंने बताया कि हरोली क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हरोली अस्पताल में 15 डॉक्टर तैनात हैं, जिनमें से 7 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। यहां सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा 7 करोड़ रुपये की पेयजल योजना भी पूरी हो चुकी है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, सतीश बिट्टू, प्रमोद कुमार, संदीप अग्निहोत्री, एसपी अमित यादव एसडीएम विशाल शर्मा, एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, हरोली कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।