प्रेस नोट

11 मार्च 2023

क्षेत्र विकास में पंडोगा-त्यूड़ी पुल मील का पत्थर साबित होगा – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया

हरोली विस में सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही उपलब्ध – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के किए शिलान्यास व उद्धघाटन 

ऊना, 11 मार्च – हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नए पंचायत सामुदायिक भवनों का निर्माण जा रहा ताकि हरोली हल्के की पंचायतों के लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए एक छत के नीचे सभी अच्छी पंचायत सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र में लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए जिसमें पंचायत घर बाथू, कुंगड़त, पंचायत घर समनाल, पंचायत घर लोअर खड्ड व पंचायत घर बढ़ेड़ा शामिल हैं। इन सभी पंचायत सामुदायिक केंद्र भवनों पर प्रति भवन 1.14 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पंडोगा-त्युडी ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने हरोली में नये पीडब्ल्यूडी डिवीज़न ऑफिस का शुभारंभ भी किया और लगभग 25 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित राजकीय प्राइमरी स्कूल केलुआ भवन का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में विकास के रथ को लगातार गति प्रदान की जा रही है ताकि लोगों को अपने घरद्वार पर ही हर प्रकार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र वर्तमान समय में एक विकसित क्षेत्र के रूप में उभर रहा है जिसमें लोगों की हर प्रकार की सहुलियत को मध्यनज़र रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भरसक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का नया डिवीज़न खोला गया है जिसका आज शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खुलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग का भी डिवीज़न भी खोला गया है। इसके अतिरिक्त बाथू में पुलिस थाना भी खोला गया है ताकि अवैध खनन व नशा माफिया सहित अन्य गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाई जा सके। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे लम्बा पुल हरोली विस क्षेत्र में है। इसी कड़ी में दूसरा पुल जोकि लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा से त्यूड़ी तक बनाया जाएगा जिसका विधिवत रूप से भूमिपूजन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्मित होने से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र विकास के लिए यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह पुल लगभग 1.5 से दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा तथा लगभग आसपास की 15 पंचायतों को लाभ मिलेगा और लोगों के समय में बचत के साथ-साथ दूरी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना  पड़ें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली शिक्षा का हब बन चुका है। हरोली के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्षेत्र में ही तीन राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं। हरोली कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। क्षेत्र में ट्रिपल आईटी, केंद्रीय विद्यायल तथा दो आईटीआई भी खोली गई हैं। यहां बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा इन संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चें प्रदेश व देश के बड़े-बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरोली में बस अडडा व सर्किट हाऊस बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पशुओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक बड़ा संस्थान बनाने की प्रक्रिया भी जारी है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए अस्पताल की 50 बैड की क्षमता को बढ़ाकर 100 बैड कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव को भी राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि बालीवाल में पीएचसी भी खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर लोगों ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए कहा कि एक माह पूर्व ही प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वह हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसती है। सिम्मी अग्निहोत्री हरोली विस क्षेत्र के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थी। वह हरोली को अपना घर-परिवार समझती थी तथा हरोली विकास के लिए हमेशा लोगों के बीच में रहती थी और अपनी हर छोटी-छोटी खुशियां लोगों के साथ बांटती थी। हरोली के लोगों को हमेशा प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की कमी महसूस होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर, ओबीसी सैल के प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद विट्टू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एसडीएम राजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा, मेहताब ठाकुर सहित अमित ठाकुर, अश्वनी सैनी, एसई लोक निर्माण विभाग जी एस राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -0-

प्रेस नोट

मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन से पहली वंदे भारत बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी बंदे भारत बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 9 मार्च– हिमाचल प्रदेश के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी की सुविधा से जोड़ने के लिए बंदे भारत बस सेवा शुरू की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अम्ब-अंदोरा रेलवे स्टेशन से बंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि बंदे भारत बस सेवा ऊना ज़िला के साथ-साथ पड़ोसी ज़िला काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली हाईटेक वोल्वो डीलक्स बस सेवा है जोकि टूरिज्म के माध्यम से चलाई जा रही है । उन्होंने बताया कि यह बस प्रातः 8 बजे पालमपुर से चलेगी तथा नगरोटा, कांगड़ा व देहरा होते हुए 11 बजे अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बंदे भारत ट्रेन से आने वाले यात्री ज़ोकि देहरा, कांगड़ा नगरोटा पालमपुर को जाएंगे वे इस बस सेवा के माध्यम से वापिस अपने गंतव्यों पर पहुँचेंगे।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों को बंदे भारत बस सेवा की सुविधा लगातार मिलेगी। इस बस सेवा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से कांगड़ा जिला के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन में जाने के लिए यह बस सेवा काफ़ी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन को पकड़ने के लिए निजी गाड़ी या टैक्सी लेकर अंब पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब इस बस के चलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी तथा टूरिज्म क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित ढंग से बसों का जाल बिछाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट्स व धार्मिक पर्यटन स्थलों को बस रूटों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में चिंतपूर्णी से खट्टूशाम, हमीरपुर से वृंदावन वि हमीरपुर से अयोध्या के लिए भी बस सेवा चलाई गई है। शीघ्र ही ऊना और शिमला से अयोध्या से एचआरटीसी की बस सेवा को शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के धार्मिक स्थलों को भी एचआरटीसी बस सर्विस के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और लोगों को धार्मिक स्थलों के साथ- साथ अपने गंतव्य स्थलों पर पहुँचने में आसानी हो सके।

इस मौके पर एमएलए चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू, एचपी टूरिज्म के एम डी डॉ राजीव कुमार, एजीएम ट्रांसपोर्ट रवींद्र संधु, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रणजीत राणा, ओबीसी सेल के चेयरमैन प्रमोद कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, एसडीएम विवेक महाजन, आरएम आरआरटीसी सुरेश धीमन, सीएमओ संजीव वर्मा, एसई आईपीएच नरेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रेस नोट

उपमुख्यमंत्री ने किया शटल बस सेवा, कैशलेस टिकटिंग प्रणाली और ऑनलाइन बस पास सुविधा का शुभारम्भ

एचआरटीसी कर्मियों के लिए की 4 प्रतिशत डीए की घोषणा


उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से 4 प्रतिशत दैनिक भत्ता जारी करने की घोषणा की। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के भी निर्देश दिए।
यह घोषणा मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहाँ पुराना बस स्टैंड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की विभिन्न सेवाओं का शुभारंभ करने के दौरान की।

कैशलेस प्रणाली का किया शुभारम्भ
उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कैशलेस टिकटिंग प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए बताया कि फ़िलहाल यह सुविधा तीन जिला में उपलब्ध होगी जिसमें शिमला, हमीरपुर और ऊना शामिल हैं। जल्द ही इस सुविधा को पूरे राज्य में शुरू किया जायेगा। इस सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ है। इस सुविधा के तहत अब यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। अब यात्रियों को बस में किराये के भुगतान के लिए खुले पैसों की समस्या से निजात मिलेगी और खुले पैसों को लेकर यात्रियों और परिचालक के बीच होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने स्वयं कैशलेस प्रणाली से बस टिकट ख़रीदा और सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया।

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारम्भ
मुकेश अग्निहोत्री ने पुराना बस स्टैंड शिमला से जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस सुविधा की शुरुआत हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से की गई है। इस शटल बस सेवा का किराया प्रति यात्री 200 रुपये है। इस बस इस पहली यात्रा पुराना बस स्टैंड शिमला से प्रातः 6:30 बजे शुरू होगी और प्रातः 7:30 बजे जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी तथा जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा से 8:30 बजे चलेगी और 9:15 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी यात्रा प्रातः 10:45 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला से शुरू होगी और 11:45 पर जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी तथा दोपहर 12 बजे जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा से चलेगी और दोपहर 01 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाने पर विचार किया जायेगा। विमानों के आने जाने के समय अनुसार समय सारणी में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसका विवरण हिमाचल पथ परिवहन निगम की वैबसाइट www.hrtchp.com पर उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 0177- 2658765 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा उस प्रतिबद्धता का हिस्सा जिसके तहत प्रदेश सरकार ने कहा था कि मंदिरों, अस्पतालों और हवाई अड्डों के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

ऑनलाइन बस पास सुविधा का शुभारम्भ
उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन बस पास सुविधा का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो कॉलेज छात्रों के ऑनलाइन बस पास जनरेट किए। अब छात्रों को बस पास बनवाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र कहीं से भी ऑनलाइन बस पास के लिए अप्लाई करेंगे और उसके बाद उनका संस्थान ऑनलाइन पुष्टि करेगा जिसके बाद निगम द्वारा छात्रों को ऑनलाइन पास जारी किया जायेगा। पास छात्रों के मोबाइल पर उपलब्ध होगा जिसे निगम के स्टाफ द्वारा चेक करके उन्हें यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ उनके अध्यापकों को भी उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रही है और इसी कड़ी में आज नई शुरुआत की गई हैं।

अयोध्या के लिए ऊना और शिमला से भी शुरू होगी बस सेवा
अयोध्या के लिए बस सुविधा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम का समझौता हुआ है जिसके तहत तीन बस का परमिट प्राप्त हुआ है। पिछले कल हमीरपुर से बस सेवा शुरू की गई है और एक बस ऊना से तथा एक शिमला से भी अयोध्या के लिए चलेगी। इन बसों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए आगे और परमिट के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा शुरू की जा चुकी है और उसकी ब्रांडिंग के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रबंध निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मानसी सहाय ठाकुर सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। -०-

प्रेस नोट

उप मुख्यमंत्री ने पंजावर में किया मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास

मियां हीरा सिंह ने जलाई सहकारिता आंदोलन की अलख – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में सहकारी क्षेत्र से संचालित स्वां वूमेन फेडरेशन से जुडी हैं 14 हज़ार महिलाएं

उप मुख्यमंत्री ने लगभग 21 करोड़ रूपये के किए शिलान्यास व लोकार्पण

ऊना, 8 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसे प्रोजेक्ट की शुरूआत की जा रही है जिसकी अलख पंजावर गांव से जली और उसका प्रकाश पूरे देश में फैला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात वीरवार को पंजावर में सहकारिता के जन्मदाता मियां हीरां सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि 132 वर्षों के उपरांत सहकारिता आंदोलन के जन्मदाता मियां हीरा सिंह जी को याद कर रहे है जिन्होंने पूरे देश सहकारिता की नीव रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुजरात व महाराष्ट्र राज्यों में सहकारी सोसाइटियां बडे़ स्तर पर कार्य कर रही हैं। इन राज्यों में सहकारिता को नम्बर एक विभाग माना जाता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन पंजावर से आरंभ हुआ और पूरे में फैला। लेकिन 1904 में तमिलनाडू में पहली सहकारी सोसाइटी पंजीकृत हुई थी और वहां के लोगों का मानना है सहाकारिता की शुरूआत यहां से ही हुई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सही अर्थों में सहकारिता की शुरूआत हरोली के पंजावर गांव से हुई है। उन्होंने कहा कि पंजावर में मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्र की आज बुनियाद रखी गई है जोकि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस सहकारी संस्थान को भूमिदान देने के लिए लोगों का धन्यावाद किया।

उन्होंने पंजावर के लोगों को आश्वसत किया कि इस सहकारी सम्पत्ति को अपनी सुविधा अनुसार प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा बाबा बाल पुरी मंदिर और आम लोग इसे अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे।प्रदेश में सहकारिता को गति प्रदान की जाएगीउप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में सहाकारिता से जुडे़ लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ लोग सहकारिता से दूर होते गए। लेकिन अब प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाइटियां लोगों की विश्वसनीयता का प्रतीक है और सहकारी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है तथा काफी लोगों को सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाईटियों से खिलावड करने वालों को बख्शा नही जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाईटियों का ऑडिट भी सही तरीके से करवाया जाएगा। प्रदेश की कुछ सहकारी सोसाईटियों ने देश में नाम कमाया है जिसमें कुल्लू की भुट्टी वीवर सेासाइटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कुल्लु की भुट्टी वीवर सोसाईटी की शाॅल व टाॅपी पूरे देश में विख्यात है। इसके साथ ही कांगड़ा, शिमला व जोगिंद्रा बैंक सहकारी क्षेत्र से संचालित किए जा रहे और बेहतर कार्य कर रहे हैं।

सहकारिता क्षेत्र से संचालित किया जा रहा बढे़ड़ा का हिमकैप्स काॅलेजउन्होंने कहा कि जिला ऊना के बढे़ड़ा में हिम्पकैप्स काॅलेज सहकारिता के क्षेत्र से ही संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के 106 सहकारी सेासाइटियों ने मिलकर इस संस्थान को स्थापित किया जोकि वर्तमान में काफी बड़ा आकार लेकर उभरा है। इस संस्थान से पढ़ाई करके निकल रहे बच्चें देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों व न्यायालयों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहकारिता क्षेत्र से ही जिला में स्वां वूमैन फेडरेशन बनाई गई है जिसमें वर्तमान में 14 हज़ार महिलाएं इस सोसाईटी से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना सहकारिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

स्वां तटयीकरण पर खर्च किए गए 13 सौ करोड़ रूपये पिछले दो दशकों में हरोली हल्के में आया क्रांतिकारी बदलावउप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वां तटीयकरण के लिए 13 सौ करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी की सुरक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में पिछले दो-ढाई दशकों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यह सब हरोली विस क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली देश का नम्बर एक विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए गए हैं जिनमें ट्रिपल आईटी, तीन डिग्री काॅलेज, दो आईटीआई, सेंटर स्कूल व औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। पालकवाह में चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक सुविधा से लैस भव्य ऑडिटोरियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में पार्क, तालाब, रेन शेल्टर व ओपन ऐयर जिम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे लम्बा हरोली-रामपुर पुल को भव्य बनाया गया है यहां पानी पीने के लिए प्याऊ, सौलर लाईटें व सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे भी लगाए गए हैं।

भगवान राम सबके अराध्य, मंदिरों में अटूट आस्था मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे अराध्य है

ईसपुर में एक करोड़ रूपये की लागत से शीतला माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त माता श्री चिंतपूर्णी जी का भी भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला शीघ्र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से चिंतूपर्णी तक एलइडी स्क्रिनें स्थापित की गई हैं। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की स्कीम और सीवरेज़ की स्कीम भी बनाकर तैयार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 75 करोड़ रूपये की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आॅनलाइन जागरण, हवन व यज्ञ करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।उन्होंने कहा कि मंदिरों में उनकी अटूट आस्था है। बाबा बाल जी महाराज आश्रम के लिए 25 लाख रूपये, भदसाली में गुरू रविदास मंदिर के लिए 50 लाख व बनौडे महादेव के लिए 25 लाख रूपये प्रदान किए गए है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधा मिल सके।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में पानी की योजनाओं पर एक हज़ार करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि हर घर को पानी तथा हर खेत को सिंचाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात की बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए पंडोगा-पंजावर सड़क निर्माण पर 14 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।दर्शन सेवा के तहत विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी बसेंमुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा प्रणाली के लिए प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थालों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए 50, अयोध्या के लिए 6 बसें दर्शन सेवा प्रणाली के तहत चलाई जा रही हैं। चिंतपूर्णी से खाटू श्याम, हमीरपुर से वृंदावन बसें चलाई गई है। इसके अतिरिक्त व्यास, गोल्डन टेम्पल व बाघा बाॅर्डर के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। उन्हांेने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में नशे के खिलाफ और अवैध खनन के खिलाफ निपटने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त व्यक्तियों और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लगभग 21 करोड़ रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 21 करोड़ रुपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उप मुख्यमंत्री ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लोअर पंडोगा के वार्ड नं 7 में मोहल्ला टालियां के लिए बनने वाली घरेलू जल निकासी प्रणाली, 6.16 करोड़ रुपये की लागत से खड्ड गांव में हरिजन बस्ती की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य, 60 लाख रुपये से खड्ड के मोहल्ला चक्क के लिए बनने वाले सिंचाई टयूबवैल, लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से पंजावर में बाबा बाल पुरी मंदिर के समीप बनने वाले मियां हीरा सिंह स्टेट कॉपरेटिव टेªनिंग सेंटर व सामुदायिक केंद्र, ग्राम पंचायत हीरां के थड़ा में 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिंचाई टयूबवैल बलियाल, 3.50 करोड़ रुपये की लागत लालूवाल से गोंदपुर जयचंद रोड़ के अपग्रडेशन कार्य व 3.50 करोड़ रुपये की लागत से टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ के अपग्रडेशन कार्य का भूमिपूजन तथा 25 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नव निर्मित राजीव सेवा केंद्र का लोकार्पण किया।निदेशक राज्य सहाकारी बैंक केशव नायक ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सहकारिकता की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, चेयरमेन हिमकैप्स विक्रमजीत व अध्यक्ष राज्य युनियन सचिव विजय ने भी सहकारिता पर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान हिमकैप्स काॅलेज की छात्राओं द्वारा भागड़ा, गिद्दा तथा सहकारिता पर आधारित लघु नाटक भी प्रस्तुत किया।ये रहे मौजूदइस अवसर पर निदेशक हिमको फेड दौलतराम, रघुबीर सिंह पठानिया, संतोष शर्मा, मेंबर सचिव गौरब जरियाल, डिप्टी रजिस्ट्रार गौरव चैहान, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, लीगल सेल के अध्यख वीरेंद्र मनकोटिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ब्लाॅक एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, राम प्रसाद, ब्लाॅक कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया, प्रधान मेहताब ठाकुर, मुक्ता देवी, चैधरी धर्म सिंह, सहायक पंजीकय राकेश कुमार, मियां हीरा सिंह के प्रपोत्र विशाल ठाकुर उपस्थित रहे।-0-

प्रेस नोट

उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा

बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद

दर्शन बस सेवा के तहत ऊना से वृंदावन के लिए भी चलाई जाएगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 5 फरवरी – बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिनों तक चलने वाले धार्मिक समागम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण की पालकों को कंधों पर उठाकर भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में माथा टेका और बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। जिला के काफी स्थानों पर भव्य मंदिर है जोकि स्थानीय जनता की आस्था के केंद्र है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा बाबा रूद्रा नंद जी महाराज आश्रम व बाबा बाल जी महाराज का आश्रम है जोकि काफी लम्बे से समय लोगों को धर्म के मार्ग पर ले जाकर प्रभु चरणों में जोड़ने के साथ-साथ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रहे हैं।

 बाबा बाल जी महाराज ने बाबा बाल आश्रम से वृंदावन तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त बाबा बाल जी ने कहा कि आश्रम में आयोजित होने वाले प्रत्येक धार्मिक आयोजनों को बेहतर ढंग व व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सरकार व प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलता है। 

बाबा बाल जी महाराज जी के आग्रह पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिलावासियों की सुविधा के लिए जल्द ही ऊना से वृंदावन के लिए एचआरटीसी का बस रूट संचालित किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतू 25 लाख रूपये राज्य सरकार की ओर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों को सौंदर्यीरण किया जा रहा है ताकि मंदिरों को वैभव व भव्यता बनी रही। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश व अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए दर्शन सेवा प्रणाली के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के 175 बस रूट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए एचआरटीसी के 50 बस रूट, अयोध्या के लिए 6 बस रूटों सहित अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए दर्शन सेवा प्रणाली के तहत विभिन्न बस रूट चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो ने भी राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी  महाराज आश्रम में माथा टेका। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, संजीव सैणी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। -0-

Prese Note

मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ के बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी किए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और उक्त कम्पनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समुचित कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कम्पनी के मालिकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आग के कारण पूर्ण कम्पनी परिसर कमज़ोर हो गया है और रसायनयुक्त कार्य होने के कारण ज़हरीली गैसों का प्रभाव भी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया और आस-पास के सभी क्षेत्रों सहित निजी कम्पनियों से भी उचित सहायता प्राप्त की गई।

उन्होंने कहा कि कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुःखद घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार है। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने एन.डी.आर.एफ की टीम से बातचीत कर पूरी घटना तथा राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने इस अवसर पर इस दुःखद घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परम पिता परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा, पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। .0.

Press Note 02-02-2024

*एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री*
*700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती*
*सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी।* उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में जल्द ही 700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इनमें 350 ड्राइवर और 350 कंडक्टर रखे जाएंगे। वहीं जल्द ही एचआरटीसी के बेड़े में 350 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। एचआरटीसी में भर्ती के अलावा अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार युवा रखे जाएंगे। इससे प्रदेशभर में जलशक्ति विभाग की प्रत्येक स्कीम पर कर्मचारी होगा।
*जनता की सरकार है कांग्रेस सरकार*
 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता की अपनी सरकार है। जनकल्याण हमारी प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि प्यार, सदभावना और विकास की राजनीति से जनता के सपनों का उन्नत हिमाचल बनाएं। इसके लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
*ओपीएस पर जयराम सरकार करती रही ना-नुकर, हमने दिया कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा*
*बीजेपी के शासन में अपमानित होते रहे कर्मचारी*
*बोले…विधानसभा में पास करेंगे पेंशन का विधेयक*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम सरकार अपने पूरे कार्यकाल में ओपीएस बहाली को लेकर इनकार करती रही। बीजेपी वाले कहते थे कि पेंशन देना संभव ही नहीं है। पिछली बीजेपी की सरकार में प्रदेश के सरकारी कर्मी अपमानित होते रहे। वे अपनी मांगों को लेकर शिमला जाते तो उन पर डंडे बरसाए जाते थे, मुकदमे बनाए जाते थे और ट्रांसफर के ऑर्डर थमाए जाते थे। हमने डंके की चोट पर कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही हम ओपीएस बहाल करेंगे। जनता ने हमें सेवा का मौका दिया और हमने 1.36 लाख लोगों को ओपीएस देकर अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग कहने लगे हैं कि सत्ता में आने पर बीजेपी पेंशन बंद कर देगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर काम पक्का करती है। सरकार विधानसभा में पेंशन को लेकर ऐसा पक्का विधेयक पास करेगी ताकि भविष्य में भी कभी ओपीएस बंद ना की जा सके।
*जरूरत हुई तो रात के अंधेरे में भी लगेंगे नल*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के हर घर को नल से जल देने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई लाभार्थी इससे वंचित रहा हो तो उन्हें बताएं। विभाग के अधिकारी बिना देरी किए उनके घर आकर नल लगा के आएंगे। यदि जरूरत हुई तो रात के अंधेरे में भी घर में नल लगेगा ताकि जन सुविधा में कोई विलंब ना हो।
*राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड देखे जनता*
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड इलाके में विकास के कार्यों, गरीब की सेवा से लिखा जाता है। जनता को नेताओं का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। उसी के आधार पर वोट देना चाहिए।
*राम राजनीति नहीं आराधना का विषय*
उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सभी भगवान राम को मानने वाले हैं। हम हर सुबह किसी न किसी मंदिर में होते हैं। राम हमारे आदर्श हैं। लेकिन हमारे लिए राम राजनीति नहीं बल्कि आराधना का विषय हैं। बीजेपी वाले सिर्फ हवाई बाते करते हैं, हमने अयोध्या के लिए एचआरटीसी की 6 बसें चलाईं ताकि प्रदेश के लोगों को सुविधा हो।
*25 लाख से होगा नबाही माता मंदिर के प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार*
उपमुख्यमंत्री ने सरकाघाट के नबाही माता मंदिर के प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रखोटा पंचायत के प्रांगण में बने मंच के सुधार के लिए 5 लाख तथा प्राचीन बताली माता मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने भदरोता क्षेत्र की सभी 16 पंचायतों के महिला मंडलों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने भदरोता क्षेत्र से प्रदेश के बाहर के धार्मिक स्थलों के लिए 2 नए बस रूट आरंभ करने की स्वीकृति दी।
इस दौरान पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने कहा कि सरकाघाट क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकारों की देन है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्रीत्व काल में क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया गया तथा विभिन्न विभागों के दफ्तर यहां खोले गए। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुआ।
कार्यक्रम मेंयूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुनील शर्मा, स्थानीय प्रधान सुरेश ठाकुर सहित भदरोता क्षेत्र की 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।
Part -2
*उप मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ की 3 पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
*उपमुख्यमंत्री ने 15 करोड़ की 3 पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही और रखोटा में जलशक्ति विभाग की 15 करोड़ रुपये की 3 पेयजल परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इससे नबाही और रखोटा समेत पूरे भदरोता क्षेत्र के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा निर्मित होगी. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को जल्द पूरा कर के जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि सभी को शीघ्र लाभ मिले।
रखोटा के पंचायत घर परिसर में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम से पहले उप-मुख्यमंत्री ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही में 2 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना नवाही, बैहल, जुकैण के पुनर्निर्माण तथा जल जीवन मिशन के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बलद्वाड़ा भदरोता व गोपालपुर के लिए 2.00 एम.एल.डी क्षमता के जल संशोधन सयंत्र का शिलान्यास किया । उन्होंने रखोटा में जल शक्ति उपमंडल भद्रवाड़ में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 7 करोड़ 95 लाख रुपये से निर्मित होने वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास भी किया।
*Part- 3*
*उपमुख्यमंत्री ने किया जनता से सीधा संवाद, निपटाई जनसमस्याएं*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद किया और मौके पर जनसमस्याएं निपटाई।
उन्होंने करीब 135 मांग प्रस्तावों और जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया. कार्यक्रम में अधिकतर आवेदन विकास मांगों से संबंधित थे. उपमुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति से सीधा संवाद किया और हर सम्भव मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया.
कार्यक्रम में भदरोता क्षेत्र की 16 पंचायतों को शामिल किया गया था. इनमें भद्रवाड़, समसौह, रखोटा, गौंटा, थौना, जमनी, गाहर, टिक्कर, रिस्सा, पिन्गला, चलहोग, खाहन,मसेरन,बाग, चौरी और कास पंचायतें शामिल थीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किया हर वादा पूरा करेगी.कांग्रेस सरकार जो कहती है वो करती है. ओपीएस बहाली के साथ हमने अपनी बात पूरी की है. महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी निश्चित पूरा किया जाएगा. प्रदेश में आपदा से उपजे हालात के कारण इसमें व्यवधान हुआ है। कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी करके प्रभावितों की मदद की है। सरकार जनता को दी अपनी हर गारंटी पूरा करेगी।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री और सांसद ने सरकाघाट के प्रसिद्ध नबाही माता मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।

YouTube
YouTube
Instagram