राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री ने ज्वाला जी मंदिर में नवाया शीश
राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी। इस दौरान उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री भी साथ मौजूद रहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।
प्रदेश सरकार बेहतर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठा रही पुख्ता कदम – मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री ने आईजीएमसी के सभागार में आयोजित रोड सेफ्टी सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेहतरीन तरीके से सड़क सुरक्षा के पुख्ता कदम उठाये जा रहे हैं।मुकेश अग्निहोत्री आज यहाँ इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के सभागार में परिवहन विभाग और चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग द्वारा एक प्रतिष्ठित दैनिक अख़बार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोड सेफ्टी सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
शिमला में 1655 करोड़ से बन रहा सबसे बड़ा रोपवे उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शिमला में 1655 करोड़ रुपए की लागत से सबसे बड़ा रोपवे बनाया जा रहा है, जिसके 24 स्टेशन शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पैदल चलने वालों के लिए अलग से मार्ग बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, शहर में विभिन्न स्थानों पर लगभग 5000 गाड़ियों के लिए पार्किंग सुविधा तैयार की जा रही है।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में रेलवे और हवाई मार्ग की सीमित सुविधा है लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की 3200 बसों के माध्यम से 05 लाख लोगों को प्रतिदिन बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रदेश के 70 लाख लोगों की जीवन रेखा है।
परिवहन विभाग द्वारा उठाये जा रहे विभिन्न कदम उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 12 बैरियर्स पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन कैमरा लगाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ऑटोमैटिक इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि वाहनों की ऑटोमैटिक टेस्टिंग और पासिंग हो सके। उन्होंने परिवहन विभाग को विदेश जाने वाले लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए अलग व्यवस्था तैयार करने की दिशा में कार्य करने को कहा।
शिमला मेडिकल कॉलेज से निकले छात्र पूरे देश में दे रहे सेवाएं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला मेडिकल कॉलेज से निकले छात्र आज देश के कोने-कोने में सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रकार, प्रदेश से निकली नर्सें भी हर राज्य में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल को बचाने में सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना बहुत मेहनत का काम है और उन पर लोगों की जान बचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है। उन्होंने कहा कि आज के सेमिनार का आयोजन मुख्य तौर पर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है ताकि मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राएं विभिन्न परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल सकें। इसी कड़ी में ऐसे आयोजन आगामी दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित मेडिकल कॉलेज में भी किया जाएगा। उन्होंने सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से वहां वाहन चलते समय सभी यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया।
रिसोर्स पर्सन ने विभिन्न विषयों पर की चर्चा कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण नरेश ठाकुर, आईजीएमसी से प्रोफेसर विनीत अग्रवाल, प्रिंसिपल आईजीएमसी डॉ सीता ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पर्यटन एवं रेलवे नरवीर राठौर ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
उपमुख्यमंत्री ने इन्हें किया सम्मानित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने निदेशक ट्रांसपोर्ट डि.सी. नेगी, निदेशक मेडिकल कॉलेज डॉ राकेश शर्मा, प्रिंसिपल आईजीएमसी डॉ सीता ठाकुर, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, प्रिंसिपल सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज संतोष मानटा, सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण नरेश ठाकुर, उपनिदेशक परिवहन ओंकार सिंह, डीएसपी परिवहन दुष्यंत सरपाल और प्रोग्रामर परिवहन शीतल को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन आईजीएमसी से प्रोफेसर विनीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पर्यटक एवं रेलवे नरवीर राठौर को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। -०-
350 बस चालकों की रूकी भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरूः मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 156वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपने बेड़े में पुरानी बसों के स्थान पर 250 नई डीजल बसें और 50 टेम्पो ट्रैवलर खरीदने का निर्णय लिया है जिस पर लगभग 105 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित है। इसके अतिरिक्त, निगम इस वर्ष अपने बेड़े में 24 नई सुपर लग्जरी बसें एवं 50 टेम्पो ट्रैवलर शामिल करेगा। ये 50 टेम्पो ट्रैवलर प्रदेश के दूर-दराज एवं जनजातीय क्षेत्रों में पुरानी बसों के स्थान पर चलाए जाएंगे। इन बसों की खरीद निगम द्वारा अपने संसाधनों से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, निगम अपने संसाधनों से लगभग 25 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी करेगा। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम द्वारा टाइप-1 327 बसें और टाइप-3 विद्युत चलित बसों की खरीद के लिए 15 जून 2024 को निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बसों में यात्रियों द्वारा कैशलेस माध्यम से किराये का भुगतान करने के लिए परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए त्रैमासिक आधार पर मंडलीय स्तर पर तीन परिचालकों को पारितोषिक देने का निर्णय लिया गया है। यह योजना 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि 350 बस चालकों की रूकी हुई भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। निगम में चालकों के 600 पद रिक्त हैं और आने वाले दो वर्षों में लगभग 800 चालक सेवानिवृत हो रहे हैं इसलिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मियों को 18 जनवरी 2024 के बाद देय चिकित्सा प्रतिपूति, वेतन भोगियों तथा पेंशन भोगियों को 55.36 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में रिसोर्स मोबिलाइजेशन समिति का गठन किया गया है। यह समिति निगम को हो रहे घाटे के कारणों का पता लगाकर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को प्रस्तुत करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवहन के सीमित साधन हैं और लोग परिवहन सुविधा के लिए एचआरटीसी पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा महिलाओं तथा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को रियायती दरों पर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त निगम की बसें परिवहन सेवा से वंचित क्षेत्रो में भी सेवाएं दी रही हैं। उन्होंने बताया कि निगम सेवा भाव से कार्य करते हुए रोजाना लगभग 5 लाख यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने निगम की बसों की बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो बना कर भेजे थे उन्हें सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार जो कर्मचारी अपने रूट पर अच्छी आमदनी करेंगे उन्हें भी निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम द्वारा सभी कर्मचारियों की वार्षिक चिकित्सा जांच करवाई जाएगी ताकि उनका बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।
बद्दी व फतेहपुर में बस अड्डा निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि आज बस अड्डा निगम की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें नए सदस्य शामिल रहे। प्रदेश में बस अड्डों की स्थिति का जायजा लिया और उनमें सुधार करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में बन रहे बस अड्डे के लंबित कार्य के दृष्टिगत प्रबंध निदेशक को कार्य कर रही एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी उन्हें अगली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए जाएं। इसी तरह मैक्लोडगंज और शिमला के बस अड्डों से संबंधित मामलों पर भी बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बद्दी और फतेहपुर में बस अड्डा प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम की लंबित राशि को जल्द जारी किया जाए ताकि निगम के कर्मचारियों के हित में और बेहतर निर्णय लिए जा सकें। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर ने किया और उप-मुख्यमंत्री तथा गैर-सरकारी सदस्यों को निगम द्वारा आगे भी बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया। .0.
English
Recruitment process for 350 bus drivers to be resumed soon: Mukesh Agnihotri · HRTC to fill up 600 vacant posts of drivers Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri chaired the 156th meeting of the Board of Directors of the Himachal Pradesh Road Transport Corporation (HRTC), here today. He revealed that the HRTC had decided to purchase 250 new diesel buses and 50 tempo travelers to replace old buses in its fleet, which would cost around Rs 105 crore. The corporation would also induct 24 new super luxury buses and 50 tempo travelers into its fleet this year. Additionally, the corporation will purchase electric buses worth around Rs 25 crore. The process of purchasing Type-1 and Type-3 electric buses has also been initiated. Mukesh Agnihotri said the corporation had also decided to encourage cashless transactions by providing incentives to conductors who promote digital payments. He announced that the recruitment process for 350 bus drivers, which was stalled, would be resumed soon. He said the corporation would soon fill up the 600 vacant posts of drivers. He said that the HRTC was committed to providing better services to the people of Himachal Pradesh and had been working tirelessly to ensure that people in remote areas also had access to transportation facilities. The meeting also discussed the formation of a resource mobilization committee to identify the reasons for the corporation’s losses and suggest ways to improve its financial condition. It was also discussed that the pending medical reimbursement bills amounting to Rs 55.36 lakh to the employees of the corporation would be paid soon. The corporation has also decided to conduct annual medical check-ups of all its employees to ensure their better health. -0-
फार्मास्युटिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का गवाह बनेगा हिमाचल-मुकेश अग्निहोत्री
हरोली हलके में 150 करोड़ रूपये की 4 विकासात्मक परियोजनाओं केे शिलान्यास के लिए जताया सीएम का आभार
ऊना, 20 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना के जरिए हिमाचल फार्मास्युटिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का गवाह बनेगा। उन्होंने इस परियोजना के अंतर्गत हरोली हलके में 150 करोड़ रूपये की 4 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने हरोली के पंजुआना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के साथ फार्मास्युटिकल क्षेत्र में परिवर्तनकारी यात्रा तेजी से रफ्तार पकड़ेगी। ये परियोजनाएं पंजुआना, बालीवाल समेत संपूर्ण क्षेत्र के विकास में प्रगति का अनूठा अध्याय जोड़ेंगी।
उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क परियोजना के लिए प्रदेश सरकार के कोष से 1 हजार करोड़ रुपये के निवेश के फैसले के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस परियोजना के संचालन का जिम्मा भी हिमाचल सरकार ही देखेगी।
बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हरोली के पंजुआना में 150 करोड़ रूपये की 4 विकासात्मक परियोजनाओं के नींव पत्थर रखे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने 73.84 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक बल्क ड्रग पार्क परियोजना और 42.04 करोड़ रूपये की लागत से प्रशासनिक और टाउनशिप ब्लॉक से कुठार बीत में बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने 14.44 करोड़ रुपये की लागत से पोलियां गांव में बल्क ड्रग पार्क स्थल के लिए 10 एमवीए बिजली आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 132/33 केवी सब-स्टेशन के समीप टाहलीवाल में 15.83 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी 100 एमवीए सब स्टेशन (50 एमवीए की अधिकतम सीमा के साथ) के नींव पत्थर रखे। इन बिजली संबंधी परियोजनाओं के पूर्ण होने पर संपूर्ण हरोली क्षेत्र में बिजली कट की समस्या से पूर्णतः निजात मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला के पेखूबेला में 220 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 32 मेगावाट क्षमता वाली पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना के बनने ये ऊना जिला अब बिजली पैदा करने वाला जिला बन गया है। मुख्यमंत्री ने आज इस पेखूबेला में इस परियोजना का लोकार्पण किया।
वायदे के मुताबिक सम्मान निधि दी ताकि सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकें महिलाएं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की लगभग 8 हज़ार महिलाओं को 3 महीने की सम्मान निधि के रूप में 45-45सौ रूपये एकमुश्त देकर सरकार ने अपने वायदे को पूरा किया है। हरोली हलके की लगभग 6 हज़ार महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि के साथ जोड़ा गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग राज्य की जनता को सम्मान निधि को लेकर गुमराह कर रहे थे। वे कहते थे फॉर्म मत भरो पैसे नहीं मिलेंगे। लेकिन अब बीजेपी के झूठ की पोल खुल गई है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं से किए गए वायदे को पूरा करते हुए पात्र महिलाओं के खाते में तीन माह की किश्तें एक साथ डाली हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रत्येक पात्र महिला को 15 सौ मिलेंगे ताकि दूसरों पर निर्भर होने की बजाय महिलाएं अपना खर्चा खुद करके सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकंे। -0-
हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री
बोले…बीजेपी करती रही गुमराह, हमने खाते में भी डाल दिए पैसे
ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने का अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही थी। बीजेपी वाले महिलाओं को कहते थे कि 1500 रुपये के लिए फॉर्म भरने में अपना समय बर्बाद ना करें। लेकिन जिला के जिन लोगों ने राज्य सरकार पर विश्वास जताया उनको आज जून की तिमाही के 4500-4500 रुपये एकमुश्त खाते में डाले गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने हरोली के कांगड़ में बुधवार को हुए सम्मान निधि वितरण के शुभारंभ समारोह में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने के अपने वायदे को पूरा किया है। उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में सम्मान निधि पाने वाली लाभार्थी महिलाओं को बधाई दी, वहीं महिला कल्याण के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में ऊना जिले की करीब सवा 7 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही हैंं, उन्हें 3 करोड़ 27 जाख 60 हजार रुपये वितरित किए गए हैं। बता दें, कांगड़ में हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल तथा चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी उपस्थित रहे। बोले…हम पहचान देख कर नहीं डालते पैसे जो भी हकदार, उन सभी को मिलेगी सम्मान निधि मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार पार्टी की पहचान देख कर पैसे नहीं डालती। महिला किसी भी पार्टी की हो प्रत्येक पात्र महिला 1500 रुपये की हकदार है और उनके खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जब 1 अप्रैल से प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये डालने का कार्य आरंभ किया था, तब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने इसमें अड़ंगा लगवा दिया और उनकी शिकायत पर चुनाव आयोग ने 15 सौ रुपये को महिलाओं के खाते में डालने पर रोक लगा दी थी। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने फैसला किया कि महिलाओं को किए गए वायदे के अनुरूप अप्रैल, मई और जून माह की किश्तें एक साथ दी जाएंगी। यह मुख्यमंत्री की जनहितैषी सोच को दिखाता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी ने सरकार को गिराने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनके सभी पैंतरे विफल रहे।
राजनेता की जुबान ही सबसे बड़ा भरोसा उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की लोकप्रियता का पैमाना उसका वायदा होता है और राजनेता की जुबान सबसे बड़ा भरोसा होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्रियों द्वारा किए गए वायदे पूर्ण होने पर जनता का विश्वास सरकार पर बनता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से जो दो बड़े वायदे किए थे, उन्हें पूरा कर लिया गया है। पहला वायदा पूरा करते हुए प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके उनके बुढ़ापे को सुरक्षित बनाया है। और अब महिलाओं को 1500 रुपये देने के बवायदे को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की डोर एक ऐसी ईमानदार सरकार के हाथ में है जो अपने राज्य की जनता के हित में किए गए वायदों को पूर्ण करती है।
हरोली की साढ़े 5 हजार महिलाओं को 2.50 करोड़ उप मुख्यमंत्री ने हरोली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि हरोली क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार 25 वर्षों से सेवा करने का मौका दिया है। हम कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हरोली की जनता ने 1500 रुपये की बात पर विश्वास जताया और सबसे आगे बढ़कर फार्म भरे । इसी का नतीजा है कि जिले की करीब सवा 7 हजार लाथार्थियों में से करीब साढ़े 5 हजार लाभार्थी महिलाएं अकेले हरोली विस क्षेत्र की ही हैं। उन्हें समारोह में 4500-4500 रुपये प्रदान करते हुए करीब 2.50 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। .0.
बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेगी हिमाचल सरकार – उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने ऊना के बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ
ऊना, 16 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रही महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी। परियोजना का कुल खर्च राज्य और केंद्र सरकार द्वारा 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी में वहन किया जाएगा। परियोजना के संचालन का जिम्मा भी हिमाचल सरकार ही देखेगी। उप मुख्यमंत्री ने रविवार को ऊना जिले के बढ़ेड़ा में एक जनसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले समेत पूरे प्रदेश के लिए विकास और रोजगार सृजन में मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हरोली के पंजुआणा में इस परियोजना के प्रशासनिक खंड का शिलान्यास किया जाएगा।
बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ इससे पहले, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा स्थित हिमकेप्स नर्सिंग कॉलेज में 40 बिस्तरों की सुविधा वाले मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ रहे। अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, आत्यायिक चिकित्सा एवं अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं समेत पंचकर्मा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां लोगों को रियायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की देशज चिकित्सा पद्धति है। सरकार प्रदेश में इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि यह अस्पताल अपनी विशिष्ट सेवाओं से प्रदेश और देश में ख्याति अर्जित करेगा। उन्होंने कहा कि हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है। उन्होंने आशा जताई कि सोसाइटी अब आयुर्वेद के क्षेत्र में भी उसी प्रकार से नाम बनाएगी। उन्होंने सोसाइटी सदस्यों की मांग पर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को संस्थान में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।
500 लोगों की स्वास्थ्य जांच इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का भी शुभारंभ किया। इस शिविर में आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला के वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
अब अपनी बिजली पैदा करेगा ऊना मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना अब बिजली पैदा करने वाला जिला बन गया है। हाइड्रो क्षेत्र में विद्युत उत्पादन के साथ साथ अब प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र के दोहन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ऊना जिला अग्रणी बना है। पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना बनकर तैयार हो गई है। 20 जून को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना के नींव पत्थर रखे जाएंगे।
प्रगति पथ पर अग्रसर ऊना उन्होंने कहा कि ऊना जिला आज औद्योगिक विकास का हब बनकर प्रगति पथ पर अग्रसर है। ऊना निवेशकों के लिए पूंजी लगाने का पसंदीदा जिला बन गया है। प्रदेश सरकार जिले के समग्र और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में करीब 1 हजार करोड़ रुपये की पानी की परियाजनओं के काम किए जा रहे हैं। कुटलैहड़ में करीब मंदली-लठियाणी पुल के निर्माण पर करीब 950 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। तमाम विकास परियोजनाओं के साथ साथ धार्मिक महत्व के स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के लिए काम किया जा रहा है। चिंतपूर्णी माता मंदिर के निर्माण पर सवा सौ करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
जिन्होंने फार्म भरे उन्हें 19 से मिलने लगेंगे 1500 रुपये
…जो महिलाएं वंचित रहीं वे बीजेपी वालों से जरूर लें उनके झूठ का हिसाब
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर दिया है। जिन्होंने हमारी बात मान कर फार्म भरे हैं, उन्हें 19 से यह लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा। जो महिलाएं अभी इससे वंचित रहीं हैं और बीजेपी के बरगलाने के कारण जिन्होंने फार्म नहीं भरे, वे अब बीजेपी वालों से यह सवाल जरूर पूछें कि उन्होंने झूठ बोल कर महिलाओं का अहित क्यों किया।
19 को कांगड़ से योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने महिलाओं को अप्रैल से 1500-1500 रुपये देने की बात कही थी, लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते तब इसे टालना पड़ा था। लेकिन अब यह राशि अप्रैल महीने से ही जारी की जा रहरी है। लाभार्थी महिलाओं को अप्रेल से जून की तिमाही की धनराशि 4500-4500 रुपये एकमुश्त प्रदान की जाएगी। 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ किया जाएगा। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। इसमें 7 हजार से अधिक लाभार्थी महिलाओं को एकमुश्त 4500-4500 प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार जनकल्याण और गरीबों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली क्षेत्र में हुए अतुलनीय विकास को एक मिसाल बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर कुटलैहड़ क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
हिमकेप्स के चेयरपर्सन विक्रमजीत सिंह ने अस्पताल के शुभारंभ के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हिमकेप्स ने साल 2002 से अपनी यात्रा आरंभ की थी, आज यहां नर्सिंग तथा लॉ कॉलेज में 700 बच्चे अध्ययनरत हैं। आने वाले समय में नर्सिंग कॉलेज में बीएएमएस डिग्री कोर्स आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा तथा हिमकेप्स के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा विकास की सौगातों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया।
कार्यक्रम में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के जिला प्रधान प्रमोद कुमार, स्थानीय प्रधान नीलम कुमारी सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, हिमकेप्स नर्सिंग तथा लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य, स्टाफ और बच्चे तथा शिविर में आए सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। -0-
मंत्रिमण्डलीय उप-समिति ने पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित मत्रिमण्डलीय उप-समिति की तीसरी बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस उप-समिति का गठन तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर के माध्यम से आयोजित विभिन्न भर्तियों के लंबित परीक्षा परिणामों से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं के परीक्षण के लिए किया गया है। उप-समिति ने पोस्ट कोड-817 के अनुरूप पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) और पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की है। हालांकि पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) के कुल 82 पदों में से 5 पद तथा पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के 295 पदों में से 11 पद रिक्त रहेंगे जिनपर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि मंत्रिमण्डलीय उप-समिति दोनों पोस्ट कोड के मामलों को अंतिम निर्णय के लिए मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर उप-समिति के सदस्य राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने भविष्य में विभिन्न परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए उपाय सुनिश्चित करने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रधान सचिव (कार्मिक) व मंत्रिमण्डलीय उप-समिति के सदस्य सचिव आर.डी.नजीम, सचिव विधि एस.के.लगवाल, एडीजी.एस.वी. और एससीवी सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अध्यक्ष एपीआरसीए आर.के.परुथी, एसपी (एसआईयू) सतर्कता डॉ. रमेश छाजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। .0.
जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया उस सरकार को परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
हिमाचल प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आक्रामक रूप से भाजपा पर, गग्रेट व कुटलैहड़ के बर्खास्त पूर्व विधायकों पर हमला बोला है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की मजबूत सरकार को गिराने के सपने देखने वालों को प्रदेश की जनता दिन में तारे दिखाएंगी।
उन्होंने कहा कि यह आपकी सरकार मजबूत है, सरकार के पास 34 विधायक है और विपक्ष के पास 25 है, कांग्रेस सरकार बढ़ जाएगी, ओर भाजपा 25 पर ही रह जायेगी। मुकेश ने कहा यह सरकार और मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बनाने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही है, जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया उसे सरकार को परिंदा भी पर नहीं मार सकता, कोई माई का लाल नहीं जो सरकार को गिरा दे।
उन्होंने कहा कि लूट करने वाले गग्रेट के बाप व बेटा की पेकिंग कर उत्तराखंड भेज दो। जमानत भेज जब्त करवा दो। उन्होंने कहा कि 14 माह में कुटलैहड़ के जनमत से बेईमानी करने वाले भुट्टों को घर बिठा दो। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में विकास का नया अध्याय कांग्रेस की सरकार ने शुरू किया है।उन्होंने कहा कि आपदा में मोर्चे पर कांग्रेस की सरकार फ्रंट फुट पर रही । 4500 करोड़ का पैकेज दिया, उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के नेता हिमाचल आकर आपदा में गबन की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आरोप लगाने के स्थान पर यह बताए कि आपदा में केंद्र ने क्या मदद की। उन्होंने कहा कि हम हर जांच के लिए तैयार है, केंद्र हिम्म्त करे जांच करवाने की।
उन्होंने कहा कि देश के किसानों का जवाब नहीं दे पा रही है, पूंजी पत्तियों का ऋण माफी का जवाब नहीं दे पा रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों पर जवाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि सोना 72 हजार रुपए तोला हो गया चांदी एक लाख से ऊपर किलो चली गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में लगातार महंगाई बढ़ रही है और जनता इस महंगाई बढ़ने वाली सरकार को सबक सिखाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार आते ही अग्नि वीर योजना रद्द होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार देने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि 400 पार नारे की हवा निकल गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अगले 3 दिन कांग्रेस पार्टी को दे- दे, घर-घर जाकर वोट मांगे, देश व प्रदेश को मजबूत करने के लिए,आगे बढ़ाने के लिए जनता का समर्थन प्राप्त करें।
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के हिमाचल दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि में हर प्रचारक का स्वागत है।
उन्होंने कहा कि लेकिन देवभूमि की मर्यादाओं को भाजपा के नेतृत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में देश का बड़ा नेतृत्व जो सरकार में रहा है और इस चुनाव के बाद जिसकी विदाई होने वाली है जिसके 400 पार के नारे की हवा निकल गई है, जिनको खुद सरकार में आने के लाले पड़ गए हैं, वह नेतृत्व अगर हिमाचल में आकर सरकार तोड़ने की बात करें तो यह हिमाचल वासी सहन नहीं करेंगे, जनमत का अपमान नहीं होने देंगे, अहंकार को चकनाचूर हिमाचल की जनता करेगी, बेइमानो व धोखेबाजों व गद्दारों को सजा देगी।
मुकेश ने कहा कि हिमाचल की सरकार को सपने में भी भाजपा के नेता तोड़ नहीं सकते, हकीकत में तो सरकार को उंगली लगाना भी दूर है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जिस प्रकार से हिमाचल के भाजपा के नेताओं का मैथमेटिक्स कमजोर है, उसी प्रकार राष्ट्रीय नेताओं का भी मैथमेटिक्स कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की 6 सीट कांग्रेस अच्छे मार्जिन से जीत रही है और यदि मान ले 6 सीट बीजेपी जीत जाए तब भी अंकगणित कांग्रेस के पक्ष में है, तब भी सरकार नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह सरकार तो 4 जून के बाद फेविकोल के जोड़ की तरह मजबूत हो जाएगी, लेकिन भाजपा के नेताओं की नींद उड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को नींद नहीं आएगी, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता नींद उड़ा रही है उपचुनाव तो भाजपा हार रही हैं, लोकसभा चुनाव में भी जनता ने भाजपा को अलविदा करने का मूड बना लिया है। उन्होंने कहा कि हम सम्मान करते हैं इसलिए चुप रहते हैं हमारा काम विकास करना है, हमारा काम इमानदारी से काम करना है ,लेकिन इस चुपी को कमजोरी भाजपा के नेतृत्व को नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ओपन चैलेंज देता हूं कि केंद्र की सरकार हिमाचल में आपदा में खर्च की गई राशि पीड़ितों को दिए गए मुआवजे की जांच करें, तय समय में जांच करें ,बड़ी से बड़ी एजेंसी से जांच करवाई ₹1 का गबन या हेरा फेरी नहीं मिलेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता गारंटीयों पर बोलकर गए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियां देना शुरू कर दिया गया है, इंग्लिश मीडियम स्कूल बनने शुरू हो गए हैं ,स्टार्टअप योजना को शुरू कर दिया गया है, कर्मचारियों को पेंशन दे दी गई है, महिलाओं को ₹1500 देने का वायदा पूरा कर दिया गया है। लाहौल स्पीति में ₹1500 महिलाओं को मिल गए हैं और जून महीने में 2 महीने के पैसे पूरे हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खाते में आ जाएंगे और महिलाएं फॉर्म भरे कल्याण विभाग के कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करें जिस-जिस की औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी सबको हर महीने ₹1500 मिलते रहेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री हम देंगे। वायदे पूरे करेंगे। भाजपा इसकी चिंता ना करें ।
काले धन,15 लाख, 2 करोड़ नोकरी, मंहगाई पर जबाब दे भाजपा
मुकेश ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व तो यह बताएं कि 15 लाख क्यों नहीं आए? काले धन का क्या हुआ ? 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ? पेट्रोल पिछले 4 सालों से ₹100 के आसपास क्यों है ?डीजल ₹80 के आसपास क्यों है ? उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता तो यह बताएं की रसोई गैस का सिलेंडर सस्ता क्यों नहीं हुआ ? उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता यह बताएं की इलेक्शन बांड मे किस-किस से पैसे लिए?
राहुल व प्रियंका कर फोबिया से ग्रस्त भाजपा नेतृत्व
अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस के नेतृत्व में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार से परेशान हो गए हैं, सवालों के जवाब दे नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा की हालत तो यह है कि प्रधानमंत्री अपने ही मित्रों के पैसों को चोरी का पैसा बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस के नेता योद्धा की तरह मैदान में है, जो हर संघर्ष कर रहे हैं, जनता के लिए देश के संविधान को बचाने के लिए देश के कानून को बचाने के लिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कांग्रेस को सफलता मिलेगी।
राम मंदिर का जशन हमने बनाया छुट्टी भी पूरे दिन की की
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राम मंदिर की बात भाजपा के नेता करके गए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में की। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास को सजाया, हमने अपने आवास को सजाया, धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया, कांग्रेस के हर नेता ने कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उसके बावजूद केवल राजनीति के लिए वोट के लिए कांग्रेस को राम मंदिर विरोधी कह रहे हैं भाजपा के नेता. उन्होंने कहा कि हमारे तो मंडी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह प्राण प्रतिष्ठा की कार्यक्रम में उपस्थित हुए, सभी लोग राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जाति, धर्म, आरक्षण के नाम पर झूठ बोल रहे हैं, उससे साफ है कि उनकी जमीन हिल गई है।