प्रेस नोट

16 अगस्त 2024

भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति तथा देश के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह एक उदारवादी नेता थे। उनका मानना था कि राजनीति में संवाद तथा चर्चा होनी चाहिए। वह कहते थे वी आर पॉलिटिकल ओप्पोनेंट नॉट एनिमी। सभी को मिल बैठ कर विकास से संबंधित फैसले लेने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसी सोच रखने वाली एक महान शख्सियत एवं प्रतिभा को आज उनकी पुण्यतिथि पर हम याद करते है और उन्हें नमन करते है।कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी ।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायक चौपाल बलवीर वर्मा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंदर श्याम, उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छाजटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।-०-

प्रेस विज्ञप्ति

15 अगस्त 2024

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रिज मैदान पर वीरवार को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उन्होंने दौरान मुख्यातिथि ठीक प्रातः 11:02 बजे ध्वजारोहण किया।। इसके पश्चात, आकर्षक परेड और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा पुलिस बंद व होम गार्ड बैंड शामिल रहे।
इस मौके पर उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आज का ऐतिहासिक एंव गौरवमयी दिन हमें उन सब की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आजादी हासिल हुई है। इसलिए आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों एव नायकों को नमन करते है। देश की विकास यात्रा पर नजर डाले तो भारत एक बड़ी शक्ति बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश के वीर जवान अपने अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान के लिए देश भर में जाने जाते है। याद रहें कि प्रदेश का पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने हासिल किया था । कैप्टन धन सिंह थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा, और सूबेदार मेजर संजय कुमार ने अदुभत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया था।
इस वर्ष अभी तक प्रदेश के 18 जवान शहीद हो चुके है। सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार नबांग टकपा, सुबेदार हरीश कुमार, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार कुलदीप कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार श्याम राणा, नायक कर्ण जीत सिंह, नायक विजय कुमार, नायक दिलवर खान, लांस नायक जसवीर सिंह, लांस नायक तनजीन थीले, लांस नायक प्रवीन शर्मा, सिपाही प्रकाश चन्द, गनर रोहित, सिपाही हैप्पी, सिपाही मनीष कुमार, अग्निवीर कार्तिक चम्बयाल मातृ भूमि की रक्षा करते शहीद हुए हैं। हमने केन्द्र से आग्रह करते है कि देश के प्रति जज्बे को देखते हुए हिमालयन बटालियन खड़ी की जाए।
इस साल स्वतंत्रता दिवस के महान पर्व से पूर्व प्रदेश में आई आपदा के कारण भंयकर मंजर देखा गया है। प्रदेश की नदियां लगातार उफान पर है और बादल फटने की घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। राज्य में आई आपदा में इस मानसून में करीब एक हजार करोड़ रूपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। इसके अलावा 200 लोग इस आपदा से अपनी जान गंवा चुके है। प्रदेश भर में 33 लोग अभी भी लापता है। शिमला के रामपुर से सटे समेज गांव में आई त्रासदी से 36 लोग काल का शिकार हुए हैं। अभी तक करीब 15 शवों को बरामद किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है और लापता लोगों को ढूंढने का सिलसिला युद्ध स्तर पर चला है। ऊना में हाल ही की बाढ़ में 14 लोगों ने अपनी जान गवाई और अद्यौगिक क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो गया।


उन्होंने कहा कि हम पूर्ण उम्मीद करते है कि संघीय ढांचे की मूल भावना का निवर्हन करते हुए केंद्र सरकार इस त्रासदी में आर्थिक मदद मुहैया करवाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय 95 हजार करोड़ रूपए के कर्जें में है। ऐसे संसाधन पैदा करने व खर्चें घटाने के लिए प्रदेश सरकार पूर्णरूप से वचनबद्ध है। इसी के चलते अनेकों कदम प्रदेश सरकार ने प्रदेश हित में उठाए है। इसके वावजूद प्रदेश सरकार अपनी सभी गांरटियों को पूरा करने की राजनीतिक इच्छा शक्ति रखती है।


उन्होंने कहा कि शिमला प्रदेश का दिल है। शिमला शहर में 1735 करोड़ रूपए की लागत से देश का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है जोकि करीब 14 किलोमीटर लंबा रोपवे होगा और अधिकांश शहर के हिस्सों को कवर करेगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में खासतौर पर मंदिरों के लिए रोपवे का जाल बिछाने की दिशा में प्रदेश सरकार प्रयासरत है। भविष्य में रोपवे के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।


शिमला के जाखू मंदिर में एस्केलेटर लगाया गया है। इस एस्केलेटर की कुल लंबाई 48 मीटर है जिसकी अनुमानित लागत राशि 7.33 करोड़ रूपए है। इस परियोजना को मार्च 2024 में जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसी तरह शिमला के विकासनगर में लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है। राज्य सरकार जनता के लिए विकासनगर से ब्रॉकहर्स्ट तक एलिवेटर और फुट ओवर ब्रिज की एक परियोजना विकसित कर रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत राशि 25 करोड़ रूपये है। इसके अतिरिक्त कार्ट रोड और रिज़ को जोड़ने केे लिए दो लिफ्ट प्रोजेक्टस (लक्कड बाजार बस स्टैंड से रिज एवं आक्लैंड क्षेत्र से पुलिस चौकी लक्क्ड़ बाज़ार तक) को भी स्मार्ट सिटी शिमला के तहत विकसित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत राशि 18 करोड़ रूपये है और इन्हें दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा प्रदेश सरकार दे रही है। वहीं सौर उर्जा के दोहन पर कई योजनाओं लागू की जा रही है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल वाहनों की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश के 55 सरकारी स्थलों पर पीपीपी आधार पर चार्जिंग स्टेशन के लिए टैंडर किए जा चुके है। प्रदेश में छह ग्रीन कॉरिडोर को पूरी तरह से संचालित करने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के 23 पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके है, जबकि 31 पंपों पर स्टेशन स्थापित करने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना 2023 के तहत ई-टैक्सी और ई-बस की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी समेत कई प्रावधान पहले ही लागू किए जा चुके हैं। अभी तक 114 लाभार्थियों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हिमाचल की जीवन रेखा है। इस वर्ष के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 210 डीजल बसें, 35 इलेक्ट्रिनक बसें, 11 सुपर डीलक्स बसें, कुल 256 बसें अपने बस बेडे़ में शामिल की हैं। अभी हाल ही में 357 कंडक्टरों को नियुक्ति दी गई है। निगम के दैनिक भोगियो का दैनिक वेतन 357 से बढ़ाकर 400 रूपए कर दिया गया है। निगम 297 इलैक्ट्रिक बसें, 24 वोल्वो, 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें अपने बेडे में शामिल करेगा। याद रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी सेवा के 50 साल पूरे कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के जल एंव सिंचाई क्षेत्र में निर्णायक प्रयास किए जा रहे है। इस पर सरकार करीब 850 करोड़ हर साल खर्च रही है। लंबे अरसे से लंबित पड़ी फीना सिंह सिंचाई योजना को केंद्र सरकार ने हाल ही में मंजूरी दे दी है। ये योजना एक दशक से लंबित पड़ी थी । ये योजना कांगड़ा जिले के लिए वरदान साबित होगी। जबकि कुल्लू जिला की व्यास नदी को चयनित करने के लिए हम केन्द्र से मामला उठाए हुए है। जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चली है।


उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के अंतर्गत शिमला में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 771 करोड़ रूपए की लागत से 231 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। मतियाना ठियोग क्षेत्र की सूखा प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी महत्वकांशी पेयजल योजना 315 करोड़ की कुरपण खडड योजना का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। हालांकि हाल की बाढ़ से इस योजना को धक्का लगा है। प्रदेश सरकार ने 32 करोड़ की राशि अधिगृहीत मंदिरों में विकासात्मक कार्यों के लिए प्रदान की है। प्रदेश के चिंतपुर्णी मदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन प्रणाली आरंभ की गई है। इसमंे घर बैठे ही श्रद्धालु दर्शन करते हैं। प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण एंव कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए हर जिले में बनने वाले अंतरंग सभागारों में से पांच सभागारों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश के बैंटनी कैसल में जल्द ही अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय स्थापना करने की प्रक्रिया चालू है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हो रहा है। जिला में योजना के अंतर्गत 2569 पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मासिक के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। इन महिलाओं को अप्रैल माह से जून माह तक की तीन महीने की किश्त एक मुश्त प्रदान की जा चुकी है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का कम्यूट्रीकरण किया चुका है। जबकि 919 और सभाओं को कम्यूट्रीकरण किया जाने का अनुमोदन हमें हाल में केन्द्र से मिल गया है। ताकि इनके कार्य में तीव्रता और गुणवता में वृद्धि हो सके और धांधलीयों को रोका जा सके। प्रदेश में जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में 1923 करोड़ की लागत से बल्क ड्रग पार्क बनने जा रहा है। इसे केन्द्र के साथ हिमाचल सरकार मिल कर बनाएगी।

इस मौके पर
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राकटा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, स्थानीय विधायक हरीश जनार्था, नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, हिमुडा वाइस चेयरमैन यशवंत छाजटा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा,
उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एडीसी अभिषेक, एडीएम प्रोटोकाल ज्योति राणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अजीत भारद्वाज , एसी टू डीसी गोपाल शर्मा, उप मंडलाधिकारी (ग्रामीण) कविता ठाकुर, उप मंडलाधिकारी (शहरी) भानु गुप्ता,

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने लुटा दिल
इसके अलावा समारोह में विभिन्न स्कूलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सेंट एडवर्ड स्कूल, संभोता तिब्बतन स्कूल, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, ऑकलैंड हाउस स्कूल, डीएवी न्यू शिमला, केंद्रीय विद्यालय जाखू और स्वर्ण पब्लिक स्कूल टूटीकंडी शामिल रहे। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियों बटौरी। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

प्रेस विज्ञप्ति

12 August 2024

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं


ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उनके साथ ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार का दिन ऊना जिला के लिए बेहद दुखदाई रहा, जब भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो अलग-अलग हादसों में जिले में लोगों की जान चली गई। इनमें से 11 लोगों की मौत जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से हुई। इनमें से 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चूंकि जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, इसलिए शवों का पोस्टमार्टम होशियारपुर में किया गया। ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और शवों को उनके पैतृक गांव लाने में सहायता की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद 9 शवों को देहलां और भटोलीकलां लाया गया, जिनमें 5 मृतक देहलां और 4 भटोलीकलां के निवासी थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हादसा पंजाब राज्य की सीमा में होने के चलते पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से राहत राशि प्रदान करने की बात कही है।


उपमुख्यमंत्री ने किया जैजों दुर्घटना स्थल का दौरा
इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों क्षेत्र में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां हादसे में 2 लापता लोगों की तलाश में जुटी पंजाब राज्य आपदा रिस्पांस बल की टीम से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जैजों में खड्ड पर पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह पुल हिमाचल के लोगों के लिए आवागमन के साथ-साथ हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रग पार्क के कनेक्शन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

.0.

प्रेस विज्ञप्ति

13 August 2024

उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का लिया जायजा

बोले…मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है हिमाचल सरकार


ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को अपने दौरे में उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों, विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों में हुई क्षति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रीतिका ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज, वर्धमान इस्पात और बाथड़ी में एक पेट्रोल पंप को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित औद्योगिक इकाइयों के संचालकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।


कारणों की होगी विस्तृत जांच, ताकि भविष्य में ना हो ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति
इस दौरान, उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि रविवार को हुई भारी बारिश के चलते हरोली के बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि खड्ड का रास्ता किसी कारण से बाधित होने के चलते ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। हरोली विधानसभा क्षेत्र, जो विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है, में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थितियों की विस्तृत जांच के लिए उपायुक्त ऊना को निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता
मुकेश अग्निहोत्री ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत कार्यों से वंचित न रहे। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागीय प्रमुखों को जल्द से जल्द बुनियादी ढांचे की मरम्मत करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि रविवार की बारिश और बाढ़ से हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, जल परियोजनाओं, और बिजली की स्कीमों को भारी क्षति पहुंची है। आपदा के चलते बिजली विभाग के 150 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे 25 प्रतिशत क्षेत्र बिजली की समस्या से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से निपटने के लिए खम्बे, तार और ट्रांसफार्मर मंगवाए गए हैं, ताकि लोगों के घरों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में जल शक्ति, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभागों के डिवीजन खोले गए हैं, इससे लोगों को बहुत सुविधा होगी तथा पुनर्निर्माण कार्यों को अधिक गति से पूरा किया जा सकेगा। सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों को तत्परता के साथ पूरा किया जाए। आपदा के चलते लोगों के घरों को हुए नुकसान का आकलन भी राजस्व विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
14 लोगों की मौत पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा


उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ के कारण ऊना जिले में अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें, रविवार को हुई भारी बारिश के कारण ऊना जिले में जान माल की व्यापक क्षति हुई है, जिसमें बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में तीन प्रवासी बच्चियों की बाढ़ की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इसके अलावा, जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया, इस हादसे में ऊना जिले के देहलां और भटोली के रहने वाले 11 लोगों की मौत हो गई।


पंजाब सरकार से करेंगे जैजों में पुल निर्माण को लेकर बात
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली की सीमा से लगता जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, ऐसे में वहां पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बातचीत की जाएगी। यह पुल हिमाचल के लोगों के आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है, खासकर हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ड्रग पार्क इससे कनेक्ट होगा। ऐसे में वहां पुल की स्वाभाविक आवश्यकता है।
उपमुख्यमंत्री के दौरे में उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा तथा अन्य पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उनके साथ रहे।
.0.

प्रेस नोट

01 अगस्त 2024

रोप वे में हिमाचल अन्य राज्यों के लिए बनेगा मार्गदर्शक – मुकेश अग्निहोत्री

रज्जुमार्ग रोव वे द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम होटल होलीडे होम में आयोजित

– उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

शिमला में दुनिया का दूसरा, भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग

रोपवे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत से 13.79 किलोमीटर दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रज्जु मार्ग बनने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश ने रज्जु मार्ग के क्षेत्र में तीव्रता से अपनी पहचान बना ली है। देश के अन्य राज्यों के लिए हिमाचल प्रदेश मार्गदर्शक के तौर पर आने वाले समय में भूमिका निभाएगा। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहाँ होटल होलीडे होम में रज्जुमार्ग द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई निवेशक रज्जुमार्ग के निर्माण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी और रोहतांग में प्रस्तातिव रज्जु मार्ग का निर्माण कार्य भी हिमाचली ही कर रहा है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रज्जू मार्ग तैयार करने में हिमाचली अहम भूमिका निभा रहे है। हिमाचल प्रदेश स्विट्जरलैंड और आस्ट्रिया की तरह रज्जु मार्गों का जाल प्रदेश में बिछाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोप के देशों में 25000 हजार के करीब रज्जु मार्ग प्रोजेक्ट है जबकि भारत में 20 के करीब ही अभी तक रज्जु मार्ग बन पाए हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश में रज्जुमार्ग की संख्या में इजाफा हो रहा है। बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में रोप वे बनाने को लेकर कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। बगलामुखी मंदिर में रज्जु मार्ग बन कर तैयार हो चुका है। इसका भी जल्द उदघाटन होगा जोकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला में भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ग्रीन राज्य की दिशा में धरातल पर कार्य कर रही है। छह ग्रीन कॉरिडोर हिमाचल में तैयार किए जा रहे है। हमारी सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। शिमला शहर में रज्जुमार्ग द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर होने वाले खर्च का 20 फीसदी खर्चा प्रदेश सरकार वहन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि शिमला के स्थानीय विधायक और नगर निगम मेयर की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रज्जु मार्ग बनेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास और सहयोग करने के लिए सक्रिय रहें। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक हरीश जर्नाथा, रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड से प्रतिनिधियों, आरटीडीसी निदेशक अजय शर्मा सहित कई हितधारक मौजूद रहें।

1 मार्च 2025 से आंरभ होगा कार्यशिमला रज्जु मार्ग का कार्य 1 मार्च 2025 से आरंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक एफसीए मंजूरी के लिए सारे दस्तावेज परिवेष पोर्टल पर 1 अप्रैल 2024 को अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही रूट के लाईनों के नाम मोनाल लाईन, देवदार लाइन और एप्पल लाईन रखे गए है। वही न्यू डेवलपमेंट बैंक की ओर से फैक्ट फाईडिंग मिशन के तहत 2 जून से 10 जून तक निरीक्षण किया जा चुका है। एनडीबी ने कान्सेप्ट नोट को 12 जुलाई 2024 को मंजूरी दी है। एनडीबी के दिसंबर में प्रस्तावित निदेशक मंडल की बैठक में प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद त्रिपक्षीय समझौते के बाद टेंडर अवार्ड होगा और 1 मार्च 2025 से कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

रज्जु मार्ग पर्यावरण हितैषी – सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि रज्जु मार्ग पर्यावरण हितेषी है। इससे जहां यातायात जाम की समस्या का निजात मिलेगा, वहीं पर्यटन के कारोबार को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लु में प्रस्तावित बिजली महादेव रज्जु मार्ग पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रही कंपनी को भूमि स्थानांतरित कर दी गई है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने रज्जु मार्गों को लेकर गंभीरता दिखाई है।

एचआरटीसी से भावानात्मक रिश्ता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के साथ एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ा हुआ है। इस वर्ष निगम गोल्डन जुबली मना रहा है। आज करीब 3200 के करीब एचआरटीसी की बसें प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों से जोड़ रही है। हमारी प्राथमिकता प्रदेश वासियों को सुविधा देना है। ऐसे कई रूट है जहां पर घाटा हो रहा है लेकिन लोगों की सुविधाओं के लिए ऐसे रूट भी आवश्यक है। इलेक्ट्रिक वाहनों से जहां हरित ऊर्जा का दोहन होगा, वहीं खर्च भी कम आएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम 327 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करने जा रहा है। आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में निगम की बसों की अग्रणी भूमिका हैा।

स्वच्छ और हरित राज्य बनाने रज्जु मार्गों की अहम भूमिका – आरडी नजीम प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक स्वच्छ और हरित राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। रज्जू मार्ग स्वच्छ और हरित राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। तारा देवी से शिमला रज्जु मार्ग के लिए प्रदेश सरकार और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) वित्तीय सहायता करेगी। 80 फीसदी ऋण एनडीबी और 20 फीसदी प्रदेश सरकार अनुदान करेगा। 1734.40 करोड़ रुपये के प्रस्तावित रज्जु मार्ग से शिमला शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रदेश 44 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके है जबकि 46 स्टेशन का क्रियानव्यन चला हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्वत माला प्रोजेक्ट के तहत अधिक से अधिक प्रोजेक्ट हिमाचल के लिए मांगे गए है।

हिमाचल की पहचान रज्जु मार्ग से – संजय गुप्ता रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में रज्जु मार्गों के लिए प्रदेश सरकार विशेष तौर पर कार्य कर रही है। देश दुनिया के हितधारकों ने हिमाचल में रुचि दिखाना शुरू किया है। हमें केवल रज्जु मार्गो को पर्यटन की दृष्टि से ही नही बल्कि यातायात की दृष्टि से भी देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिमला, धर्मशाला, किलाड़, नारकंडा- हाटु पीक, जाबली- कसौली, शिरगुल महादेव, पुंडरिक ऋषि मंदिर रज्जु मार्ग जिला मंडी में बनना प्रस्तावित है।उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जब धरातल में आंरभ हो जाएंगे तो हिमाचल की पहचान रज्जू मार्ग से होगी। स्थानीय और पर्यटकों के लिए भिन्न होगा किरायाउक्त रज्जु मार्ग के आंरभ होने से किराये की दरें स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अलग अलग होंगी। इस बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की गई कि किराया प्रदेश सरकार तय करेगी लेकिन किराया आम जनता की जेबों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगाएक घंटे में दो हजार लोग कर सकेंगे सफररज्जु मार्ग में एक तरफ से एक हजार लोगों की आवाजाही शुरूआती तौर पर रहेगी। वहीं दोनों तरफ से दो हजार लोग एक घंटे में सफर कर पाएंगे। वहीं 2059 तक रज्जु मार्ग में 3 हजार लोगों को एक तरफ से ले जाने की व्यवस्था तैयार हो जाएगी। ऐसे में 6 हजार लोग एक घंटे में सफर कर सकेंगे। दुनिया में सबसे लंबा रज्जु मार्ग बोलीविया में 32 किलोमीटर का है। शिमला का प्रस्तावित रज्जु मार्ग 60 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करेगा। गंढोले पर होंगे सोलर पैनलइस प्रोजेक्ट को हरित उर्जा के लिए जोड़ा जाएगा। जहां पर स्टेशन स्थापित होंगे वहां पर भी सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही गंढोले पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक ऊर्जा का दोहन किया जा सके।यहां बनेगें स्टेशनरज्जु मार्ग के तहत विभिन्न स्थानों पर स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसके लिए तारादेवी, चक्कर कोर्ट, टुटीकंडी पार्किंग, न्यू आईएसबीटी, 103 टनल, रेलवे स्टेशन, विक्ट्री टनल, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, संजौली, नवबहार, सचिवालय, लिफ्ट के पास रोपवे के बोर्डिंग स्टेशन चिन्हित किए गए हैं।-०-

प्रेस विज्ञप्ति 

 धर्मशाला, 27 जुलाई।

धर्मशाला बस स्टैंड से जुड़ेगा विकास पुरूष जीएस बाली का नाम: डिप्टी सीएम

 राज्य में युवाओं को स्वरोजगार दिलाने के लिए ई-टैक्सी स्कीम लागू

 नगरोटा बगबां में चार दिवसीय बाल मेले का हुआ समापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धर्मशाला बस स्टैंड का नाम विकास पुरूष स्व जीएस बाली के नाम पर रखा जाएगा। शनिवार को नगरोटा में विकास पुरूष स्व जीएस बाली की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जीएस बाली ने राज्य के विकास में अमूल्य योगदान दिया है तथा सरकार में काबीना मंत्री रहते हुए अपने से संबंधित विभागों के आधुनिकीकरण के लिए पहल की है जिसके चलते ही आज भी लोग जीएस बाली को याद करते हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना लागू की है। इस योजना के तहत परिवहन विभाग ने ई-टैक्सी स्कीम लागू की है जिसमें ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इन्हीं ई-टैक्सियों को कम से कम चार वर्षों के लिए सरकारी विभागों द्वारा अनुबंध पर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वाहन पंजीकरण के नंबरों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है, विभिन्न विशेष पंजीकरण नंबरों के लिए ई-नीलामी के माध्यम से 11 करोड़ से भी ज्यादा खजाने में जमा हुआ है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बसों के रखरखाव से संबंधित खर्चों को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीयकृत इनवेंटरी प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने गत वर्ष अपने बेड़े में 210 नई बसें, 11 वोल्वो बसें, 18 इनोवा क्रिस्टा तथा 12 टेंपों शामिल किए हैं ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है ताकि हिमाचल को पूरे देश के एक माॅडल राज्य के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी विकास पुरूष जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि जीएस बाली एक दूरदृष्टा नेता थे जो हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी जीएस बाली को नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया। इससे पहले कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, सीपीएस किशोरी लाल, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक मलेंद्र राजन, विधायक राकेश कालिया,विधायक भवानी पठानिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रेस नोट

20 जुलाई 2024

राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली की बीटन पंचायत में स्थित स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया के विविध निर्माण कार्यों के लिए दिए 25 लाख

बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा, कुटिया के लिए बनेगा 25 हजार लीटर का पानी का टैंक

58 लाख से निखरेगा बीटन खेल मैदान

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जन कल्याण ही उनका ध्येय है। लोगों के साथ और स्नेह के बूते वे पूरी तन्मयता से इसके लिए काम में लगे हैं।

श्री अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीटन पंचायत में स्वामी श्री अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में स्वामी जी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रखे 5 दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। 16 से 20 जुलाई तक हुए इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्थलों से पधारे साधु-संतोें तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने श्री अखंड पाठ तथा श्री गरीबदासी महायज्ञ जैसे दिव्य आयोजनों में भाग लिया।

मुकेश अग्निहोत्री ने समापन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। यहां लोगों में साधु संतों का बहुत सम्मान है। ऊना जिला भी महान संतों की पवित्र स्थली है। उन्होंने कहा कि बीटन में सम्मानित संत समाज और श्रद्धालुओं के इस महा समागम का हिस्सा बनकर वे धन्य हुए हैं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन स्थल जिस प्रकार सबके लिए धर्म-आस्था का प्रतीक और सद मार्गदर्शन का स्थान है, आगे इसकी ख्याति और फैलेगी, जिससे और भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने श्री अभेदानंद महाराज(ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने वहां 25 हज़ार लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में समाधि वाली कुटिया को अपनी ओर से 1.51 लाख रुपये भी भेंट किए। इस मौके उन्होंने बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा भी की। बता दें, इससे पूर्व में भी श्री अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में सामुदायिक भवन के निर्माण केे लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए थे।

इससे पहले श्री अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में शीश नवाया और सभी प्रदेश वासियों के सुखद जीवन और खुशहाली की कामना की।

ये रहे उपस्थित
इस मौके समाधि वाली कुटिया के स्वामी नित्यानंद रमताराम महाराज ने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाधि वाली कुटिया के स्वामी अतुल कृष्ण सहित तमाम संत समाज, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हारोली राजीव ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस पार्टी के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, एचआरटीसी के डीएम अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बीटन खेल मैदान के सुधार कार्य का लिया जायजा, पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का जायजा लिया। इस कार्य के लिए उन्होंने पहले ही 58 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। यह धनराशि मैदान के सुधार, चार दीवारी के निर्माण तथा वहां अन्य सुविधाएं विकसित करने पर खर्ची जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य आरंभ करने के लिए एनओसी समेत सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोंदपुर जयचंद में हरिजन बस्ती बस स्टॉपेज पर रेन शल्टर बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रेस नोट

19 जुलाई 2024

परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति: मुकेश अग्निहोत्री

एचआरटीसी दैनिक वेतन भोगियों का वेतन 375 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 रुपये से बढ़ाकर 400 रूपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही है। हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अपने लोगों ”सजग साधना सविनय सेवा’’ के साथ तत्परता से अपना काम कर रहा है। उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में नई 297 इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर अपने अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पूर्ववत् जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे कि भविष्य में 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने परिवहन निगम को मिल रहे अनुदान के लिए राज्य सरकार का अभार व्यक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निगम की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके।

निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य रंजीत सिंह राणा, राम गोपाल शर्मा, मोहिंद्र संधु, प्रदीप सूर्या, निशांत ठाकुर और मनमोहन कटोच, प्रबंध निदेशक डी.सी. नेगी, विशेष सचिव वित्त विनय कुमार बैठक में उपस्थित थे।
.0.

357 Conductors to be appointed soon: Deputy CM

BoD HRTC decides to increase honorarium of daily wagers from Rs. 375 to Rs. 400

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri while chairing a meeting of the Board of Directors of Himachal Road Transport Corporation (HRTC) here today, held a detailed discussion on reducing the expenditure and increasing the revenue of the corporation.

Sh. Agnihotri said that a decision has been taken in the meeting to increase the honorarium of the Daily wagers from Rs. 375 to Rs. 400 adding that the process of appointing 357 conductors has also been completed and soon they will be providing their services.

The Deputy Chief Minister stated that HRTC was going to complete 50 years of its existence and it was a matter of pride that the corporation’s buses were providing services to 70 lakh people in the state.

Mukesh Agnihotri announced that soon the HRTC will purchase 297 electric vehicles the tenders will be floated soon besides 24 old Volvo buses will be replaced with the new ones. The discount scheme on bus fares will continue as before.

He said that 100 tempo travelers would be purchased and introduced on the specific routes to ensure comfortable journey to the commuters. Besides 250 diesel buses will be purchased in the near future, he remarked.

The BoD thanked the state government for providing adequate grant and said that the corporation was committed to provide salaries and pensions to its employees and since for the last five months the salaries were being paid well in time.

The Managing Director of HRTC, Rohan Chand Thakur conducted the meeting and assured that the corporation’s functioning will be improved in the coming time, providing better services to the people and increasing the revenue of the corporation.

Members Board of Directors, Ranjit Singh Rana, Ram Gopal Sharma, Mohinder Sandhu, Pradeep Surya, Nishant Thakur, and Manmohan Katoch, Managing Director D.C. Negi, Special Secretary Finance Vinay Kumar were also present on the occasion amongst others.

Press Note

16 July 2024

Himachal and Punjab Taxi Operator Union delegation call on Deputy Chief Minister

Mukesh Agnihotri assures swift redressal of issues of taxi union

A delegation of the various Punjab Taxi Operator Unions, led by President Keval Krishan, met with the Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri today to discuss various pressing issues and demands faced by the union.

During the meeting, Sh. Krishan highlighted the ongoing rift between the taxi unions of Himachal Pradesh and Punjab and urged for immediate resolution to maintain harmony among taxi operators in both states. He also urged the Deputy Chief Minister to consider providing relief from the taxes imposed on tourist vehicles and to ensure the provision of necessary facilities and safety measures for taxi operators.

The Deputy Chief Minister gave a patient hearing to the concerns and demands presented by the delegation. He emphasized the importance of maintaining brotherhood among taxi operators and assured that the government is committed to supporting the taxi industry and improving the working conditions for operators. He also assured the union that their genuine demands would be addressed on priority and steps would be taken to resolve the issues swiftly.

पंजाब, हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

पंजाब की विभिन्न टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में यूनियन के प्रधान केवल कृष्ण की अध्यक्षता में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई घटनाओं के चलते पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों के बीच मतभेद चल रहे हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के टैक्सी चालकों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों से वसूल किए जाने वाले टैक्स में रियायत देने और टैक्सी चालकों के लिए उपयुक्त सुविधाएं देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल से पंजाब आने वाले टैक्सी चालक किसी भी तरह की दिक्कत व परेशानी होने पर यूनियन के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल में पंजाब के टैक्सी चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यूनियन के सभी मुद्दों और मांगों को विनम्रतापूर्वक सुना और हरसंभव मदद और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

.0.

YouTube
YouTube
Instagram