प्रेस नोट

11 नवम्बर, 2024

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत के बरनोग गांव के रहने वाले नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए किए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके अदम्य साहस और उनके अतुलनीय बलिदान को कभी नहीं भूला पाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

CM and Deputy CM mourn martyrdom of Naib Subedar Rakesh Kumar

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu and Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri expressed deep sorrow over the martyrdom of Naib Subedar Rakesh Kumar. He was a resident of Barnog village, Chhamyar Panchayat in Nachan Assembly Constituency of district Mandi. Naib Subedar Kumar lost his life in an encounter with terrorists at Kishtwar in Jammu and Kashmir.
Chief Minister said the nation will forever honour the ultimate sacrifice of this brave soldier. He extended heartfelt condolences to the grieving family members and prayed for the peace of the departed soul.
Deputy Chief Minister Agnihotri said that the nation and the state would always be indebted for the selfless and supreme sacrifice of this brave son.
He prayed the almighty to bless peace to the departed soul and strength to the bereaved family members to bear this irreparable loss.

Published
Categorized as Press Notes

प्रेस नोट

ऊना, 8 नवम्बर।

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कॉलेज का नामकरण खड्ड गांव के महान सपूत प्रख्यात समाज सेवी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहन लाल दत्त के नाम पर करने की घोषणा की। 60 के दशक में गगरेट-चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक रहे स्व. मोहन लाल दत्त का समाज जीवन में योगदान आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित है। उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव के महान सपूत के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और कॉलेज के नामकरण के साथ उनकी याद को शाश्वत बनाने की बात कही। स्व. श्री दत्त साल 1962 में गगरेट के विधायक रहे थे, उस समय गगरेट-चिंतपूर्णी एक ही विधानसभा क्षेत्र था तथा यह क्षेत्र होशियारपुर के तहत आता था।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने खड्ड कॉलेज में अगले अकादमिक सत्र से साईंस, फिजिकल एजुकेशन और सगींत की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने अपने सम्बोधन कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड एक ग्रामीण परिवेश को कॉलेज है। ऐसे में यहां मांग के अनुरूप शैक्षणिक स्ट्रीम आरंभ की जाएंगी। वर्तमान में यहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में ढांचागत विकास के साथ सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां 8 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। बता दें, उप मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा  है।
इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने अकादमिक तथा खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए।
फुटबॉल और आलू के लिए है खड्ड की ख्याति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव की फुटबॉल खेल और आलू की बंपर पैदावार के लिए पहचान है। उन्होंने इस बात की प्रसन्नता जताई कि गांव की बच्चियां फुटबाल खेल में देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। यह सबकेे लिए एक प्रेरणा है।
आलू उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि खड्ड क्षेत्र में आलू की बंपर पैदावार होती है। इस क्षेत्र के साथ साथ पूरे ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुरूप आगे कदम उठाए जाएंगे।


हरोली में शिक्षा क्षेत्र का क्रान्तिकारी दौर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का क्रान्तिकारी दौर देख रहा है। क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। शिक्षण संस्थानों में खेल मैदानों के सुधार और विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नही थे। लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं, एक केंद्रीय स्कूल है, वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं। हरोली में ट्रिपल आईटी ने देश में नाम बनाया है। इसके साथ ही हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पालकवाह में 25 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित कौशल विकास केंद्र युवाओं को कुशल बनाने की टकसाल बनेगा। हरोली के रोड़ा में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।


हरोली में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपराध करके अब बच नहीं सकेगा। 2 करोड़ रुपये व्यय करके पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार, मुख्य मार्गों, महत्वपूर्ण स्थलों, चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थानों को भी सीसीटीवी से लेस किया जा रहा है। यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है।


12 करोड़ से टोबों की रिर्चाजिंग
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में अनेक प्राचीन टोबे (तालाब) हैं। उनके संरक्षण और सौंदर्यकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। इसे देखते हुए टोबों की रिर्चाचिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, 2-2 करोड़ से पूबोवाल और दुलैहड़ में टोबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चौक-चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने इनके रखरखाव में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा स्थानीय लोगों से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और समितियां गठित कर इनके रखरखाव की मजबूत व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर  राजकीय डिग्री कॉलेज  खड्ड के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा  ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का  आभार  व्यक्त करते हुए  शाल व टोपी पहना कर सम्मानित  किया। उन्होंने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रशांत राय, कॉलेज स्टॉफ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-0-

प्रेस नोट

बीत क्षेत्र में किए जा रहे 250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं के काम – मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा


ऊना, 7 नवम्बर. उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली के जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय विशाल ईनामी दंगल (छिन्ज) का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया था। इस मौके श्री अग्निहोत्री ने हजारों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया । उन्होंने संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
बता दें, हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के सबसे बड़े दंगलों में से एक माना जाता है। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप जी महाराज जी द्वारा जारी रखा जा रहा है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत 250 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें से 72 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही, बीत क्षेत्र में 62 करोड़ रुपये की एक अन्य जल योजना का कार्य भी चल रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग के तहत 28 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से हो रहा है, जिनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं।
प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संत बाबा अनूप महाराज जी ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
इस अवसर पर होशियारपुर संसदीय क्षेत्र के सासंद डॉ राज कुमार, जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रशांत राय, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रेस नोट

05 नवंबर 2024

उप-मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की सहकारी समितियों का कम्प्यूटराइजेशन करने में हिमाचल देश का पहला राज्य 

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं उनकी आधारभूत सरंचनाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सहकारी समितियों का पूर्णतः कम्प्यूटराइजेशन किया जा रहा है। पहले चरण में लगभग 870 समितियों के कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल पहला राज्य है, जिसने समितियों के कम्प्यूटराइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया है। 

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ता से कार्य कर रही है। इस दिशा में विभाग द्वारा अनेक पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने का महत्त्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सहकारिता के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश की अनेक सहकारी समितियां सराहनीय कार्य कर रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बैठक में सचिव सी पॉलरासु, रजिस्ट्रार डॉ. राज कृष्ण प्रूथी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। .0.

प्रेस नोट

*उपमुख्यमंत्री ने की हरोली के बालीवाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता*

*बोले…समग्र विकास के लिए निर्णायक काम कर रही सरकार*

ऊना, 26 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निर्णायक काम कर रही है। इसमें हर गांव के आखिरी कोने तक विकास के लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस उद्देश्य को पूरा करने में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उपक्रम है।श्री अग्निहोत्री ने यह बात शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीवाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याओं का मौके पर निपटारा किया और जनता की मांगों तथा आग्रहों का समाधान किया।

*बालीवाल बनेगा विकास का अगुआ, बीत क्षेत्र के लिए 70 करोड़ की सिंचाई योजना*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बालीवाल क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाओं से यह क्षेत्र आने वाले समय में विकास का अगुआ होगा। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के मकसद से बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण किया जा रहा है। 70 करोड़ रुपये की इस योजना में बालीवाल क्षेत्र को भी सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त बीत क्षेत्र में 62 करोड़ की पानी की स्कीम का काम भी किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं।इसके अलावा बालीवाल क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 21 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का काम चल रहा है। इनमें बालीवाल के लिए 7.80 करोड़ रुपये लागत की एशियन विकास बैंक की योजना,10 करोड़ की हरोली-पंजुआणा योजना तथा नाबार्ड की 2.83 करोड़ रुपये की योजना शामिल है।बालीवाल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 बड़े भंडारण टैंक बनाए गए हैं। इनमें बालीवाल में 1 लाख लीटर तथा जोड़ियां, भानेवाल व पंजुआणा में 40-40 हजार लीटर और गुजरांवाला में 20 हजार लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक बनाए गए हैं।

*42 करोड़ से बनेगी पुंजुआणा-पोलियां सड़क*

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि पुंजआना से पोलियां वाया कुठारबीत सड़क के लिए 42 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 12.50 करोड़ की राशि सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण पर व्यय की जाएगी। वहीं, गिड़गिड़ासाहब से टाहलीसाहब वाया बाबा भरथरी मंदिर सड़क पर 4.65 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा बालीवाल में 35 लाख रुपये अलग अलग सड़क कार्याें पर खर्च होंगे। पंचायत में मनरेगा के तहत 52 लाख रूपये के कार्य किए गए हैं।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तारें तथा पोल बदलने के काम किए जा रहे हैं। बालीवाल क्षेत्र में इन कार्यों पर 25 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने लोगों की मांग पर सिंहां दा मुहल्ला और भानेवाल गुरुद्वारे में वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए 3 फेज बिजली लाइन के निर्देश दिए।

*तारू राम और नीलम कौर को मौके पर मिले मकान*

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के सामने जब बालीवाल के वार्ड नंबर 7 के तारू राम और वार्ड नंबर 5 की नीलम कौर के रहने को पक्का मकान ना होने की समस्या आई तो उन्होंने मौके पर ही दोनों मामलों में मुख्यमंत्री आवास योजना में उनके लिए आवास स्वीकृत कर दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए। आवास मिलने की खुशी से गदगद दोनों लाभार्थियों ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की खूब प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।श्री अग्निहोत्री ने बताया कि क्षेत्र में आवास योजना के तहत पात्र 42 लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

*प्राचीन टोबों (तालाबों) की रिर्चाचिंग पर खर्चे जा रहे 18 करोड़*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में अनेक प्राचीन टोबे (तालाब) हैं। उनके संरक्षण और सौंदर्यकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। टोबों की रिर्चाचिंग पर 18 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, 2-2 करोड़ से पूबोवाल और दुलैहड़ में टोबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है।

*बल्क ड्रग पार्क के ढांचागत निर्माण कार्यों को गति*

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना हिमाचल के औद्योगिक परिदृश्य को एक नई दिशा देने के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार प्रदान करने में मददगार होगी। परियोजना के ढांचागत निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 1405 एकड़ क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली वाली इस परियोजना में केंद्र और हिमाचल सरकार 1000-1000 करोड़ का पूंजी निवेश करेगी। इसके संचालन का जिम्मा हिमाचल सरकार ने अपने हाथ लिया है। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ ही फार्मास्यूटिकल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकेगी।

*हरोली में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर*

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपराध करके अब बच नहीं सकेगा। 2 करोड़ रुपये व्यय करके पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार, मुख्य मार्गों, महत्वपूर्ण स्थलों, चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है।

*हरोली में विकास के नए आयाम*

उन्होंने कहा कि हरोली के रोड़ा में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और 7 करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली में 6 करोड़ से बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टर तैनात किए गए हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है और अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।

*श्री गुरु रविदास मंदिर के लिए 25 लाख*

उपमुख्यमंत्री ने बालीवाल में श्री गुरु रविदास मंदिर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके उन्होंने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को सहायता राशि भी वितरित की। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई विकास प्रदर्शनियां का अवलोकन किया। इस मौके निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया था। मौके पर लोगों के आभा कार्ड भी बनाए गए।

*अंतिम व्यक्ति की संतुष्टि तक गांव में ही डटे रहेंगे अधिकारी*

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों का मकसद लोगों के जीवन में आसानी लाना है। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे पेयजल, सड़क और बिजली के कार्यों की लोगों से फीडबैक लेते हुए कहा कि जब तक इन कार्यों को लेकर सौ फीसदी लोग संतुष्ट नहीं हो जाते तब तक अधिकारी गांव में ही डटे रहेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को जन विकास के सभी काम प्राथमिकता पर करने के निर्देा दिए। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि उनका ध्येय क्षेत्र का पूर्ण विकास है। वे नाम पट्टिकाएं लगाने में यकीन नहीं रखते। बल्कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के कार्य से जनता के दिलों में नाम अंकित करने में विश्वास रखते हैं।इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिह, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस नेता धर्म चंद चौधरी, गुरदेव सिंह सहित स्थानीय पचांयतों के प्रतिनिधि विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।.0.

प्रेस नोट

*शिमला संगीत महोत्सव का आगाज, उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*

शिमला, 22 अक्टूबर भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थियेटर शिमला के गोथिक हॉल में आयोजित 3 दिवसीय ‘शिमला संगीत महोत्सव 2024’ का शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया गया।

उन्होंने इस अवसर पर पद्मश्री सोम दत्त बट्टू को सम्मानित किया। सोम दत्त बट्टू पटियाला घराने के शिमला स्थित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक हैं।

संगीत महोत्सव में प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार भाग ले रहे है। आयोजन के पहले दिवस आज अर्नव चक्रवर्ती द्वारा सरोद वादन एवं राग माल गूंजी, मंजरी चतुर्वेदी व मीता पंडित द्वारा ग्वालियर के राज दरबार का सूफी कत्थक व गायन प्रस्तुत किया गया।अर्णव चक्रवर्ती एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार और प्रसिद्ध सरोद वादक हैं।सरोद को एक गहरी, भारी, आत्मनिरीक्षण ध्वनि के लिए जाना जाता है। मंजरी चतुर्वेदी भारत की एक लोकप्रिय सूफी कथक नर्तक है। वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य को एक नई कला बनाने के लिए जानी जाती है जो सूफी कथक है। मंजरी चतुर्वेदी ग्वालियर घराने से लेकर शाही दरबारों की परंपराओं तक के गीत और कहानियाँ प्रस्तुत करती हैं। वे गीत जो वास्तव में शाही दरबारों में गाए जाते थे।

मीता पंडित ग्वालियर घराने के पंडित परिवार की छठी अखंड वंशावली। एक ऐसा परिवार जिसने 200 से अधिक वर्षों से शास्त्रीय संगीत को जीवित रखा है, वह भारत के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक अग्रणी और लोकप्रिय गायक है।

आयोजन के दूसरे दिन 23 अक्तूबर को पं. विद्याधर व्यास द्वारा गायन व इसके पश्चात् सुनंदा शर्मा व राजेद्र प्रसन्ना द्वारा गायन व बांसुरी की जुगलबंदी की प्रस्तुति होगी।आयोजन के अंतिम दिन 24 अक्तूबर को अभय सोपोरी द्वारा संतूर वादन तथा वारसी भाईयों नसीर अहमद वारसी व नजीर अहमद वारसी द्वारा पारम्परिक राग में नातिया कव्वाली की प्रस्तुति होगी।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैयर, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग डॉ पंकज ललित, संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा, सहायक सचिव ओशिन शर्मा, उपनिदेशक अलका कैंथला, अनुसंधान सहायक संतोष कुमार, जसविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। .0.

प्रेस नोट

शिमला 22 अक्तूबर, 2024

उप-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक

पोस्ट कोड 916, 977 के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की सिफारिश मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा अंतिम फैसलाउप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (पूर्ववत हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा पोस्ट कोड 916 फायरमैन और पोस्ट कोड 977 मार्केट सुपरवाइजर के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की सिफारिश की गई। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है और अब सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करने की संस्तुति की गई है। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, सचिव कार्मिक एम.सुधा देवी, विधि सचिव शरद कुमार लग्वाल, एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी, डीआईजी विजिलेंस राहुल नाथ और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डाॅ. विक्रम महाजन उपस्थित रहे।.0.

प्रेस नोट

उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता का शुभारंभ


ऊना, 15 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (मंगलवार) को राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों (लाहौल स्पीति को छोड़कर) और 5 स्पोर्ट्स होस्टल -नादौन, पपरोला, रोहडू, सुंदरनगर व ऊना के कुल 730 छात्र भाग ले रहे हैं। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने खिलाडियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारग सस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

शिक्षा क्षेत्र पर खर्चे जा रहे 9800 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी खलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई की वे आने वाले समय में खेल जगत में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में स्कूलों की संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवतायुक्त और जीवनोपयोगी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसी मकसद से सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बजट में 1 हजार करोड़ की बढोतरी की है। प्रदेश में इस बार शिक्षा क्षेत्र के सुदृढी़करण पर लगभग 9800 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं।

बीजेपी नेताओं को नसीहत
श्री अग्निहोत्री ने प्रदेश के आर्थिक दिवालिया होने की अफवाहें फैलाने वाले बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उनको यह पता होना चाहिए कि सरकार ने अकेेले शिक्षा क्षेत्र में ही जब इतनी बड़ी बढोतरी की है, तो यह प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति की ही बानगी है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में कुछ स्कूलों के बंद किए जाने पर स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे स्कूलों को बन्द किया है जिनमें बच्चों की जीरो एडमिशन है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी नए स्कूल खोले जाएंगे। ऊना विधान सभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में कॉलेज खोलने की प्रतिबद्धता दोहराई।

हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। पहले चरण में प्रदेश में 18 डे बोर्डिंग स्कूलांे को मंजूरी दी गई है, इनमें 8 लगभग बन कर तैयार होने को हैं।

खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटा
उन्होंने इस पर प्रसन्नता जताई कि आज खेलों को लेकर समाज के दृष्टिकोण में बदलाव आया है। अब बच्चे शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे एक नई खेल संस्कृति बलवती हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों में पदक विजेताओं और प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटे का प्रावधान किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊना के अंब के निषाद कुमार को सरकार ने 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की है।
इस दौरान सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा तिलक सिंह ने खेल सम्बंधी ब्यौरा दिया व उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उप निदेशक उच्च शिक्षा ऊना राजेंद्र कौशल ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोम पाल धीमान व अन्य गण मन उपस्थित रहे।.0.

उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस में किए 10.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया लोकार्पण

ऊना, 15 अक्तूबर। हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को 10.20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का लोकार्पण शामिल है जिससे क्षेत्र की लगभग 44,000 आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल टाहलीवाल में सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर 36 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 3.82 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर एक अन्य पुल का भूमि पूजन और 1.73 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर बने 34.55 मीटर लंबे आरसीसी पुल का लोकार्पण भी किया गया।

पूर्ण विकसित हरोली है लक्ष्य
हरोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र अब प्रदेश में प्रगति का एक आदर्श मॉडल बन चुका है। हम हरोली को आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जहां स्थायी और समग्र विकास का मेल होगा। विकास की यह यात्रा बिना किसी भेदभाव के जारी है और हम इसे व्यापक जन सहयोग से आगे भी जारी रखेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं। हरोली में पानी की योजना 6 महीनों के रिकॉर्ड समय में पूरी कर चालू की गई है, जबकि हरोली-पंजावर के लिए 10 करोड़ रुपये की एक और परियोजना प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि हरोली में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और 7 करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होने कहा कि हरोली में जल्द ही बस डिपो भी खोला जाएगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है और अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू होंगी।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में सोमभद्रा पुल के समीप एक पुलिस चेक पोस्ट खोली जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुल के पास एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पुल के आस-पास चाट-पकौड़ी जैसे खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

भेदभाव रहित विकास कार्यों पर जोर
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विकास कार्यों को दलगत राजनीति के चश्मे से देखता है, जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं, जिसका प्रमाण हर चुनाव में हमारी बढ़ती वोटों की संख्या है।
विद्युत बोर्ड के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा ने विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली और इसके लाभों से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता सतीश बिट्टू, विरेंद्र मनकोटिया, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत बलराज सांगड़, डीएफओ सुशील कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत हरोली की प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, हरोली औद्योगिक संघ के प्रधान राकेश कौशल सहित कांग्रेस पार्टी अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
.0.

प्रेस नोट

उपमुख्यमंत्री ने कुल्लू में 18.20 करोड़ की पेयजल योजनाएं की लोकार्पित

  • 6 पंचायतों की 11 हजार की जनसंख्या होगी लाभान्वित
  • जल शक्ति विभाग की चल रही परियोजनाओं के लिए 3 करोड़ की घोषणा

कुल्लू, 14 अक्तूबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज  कुल्लू प्रवास के दौरान सुमा में लगभग 18 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने पीज फाटी की करीब 16 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का  उद्घाटन किया, इससे फाटी, पीज व भुमतीर  के गांवों  के लगभग 8050 लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना  का भी उद्घाटन किया।  इस पेयजल योजना से  ग्राम पंचायत डुगीलग के  सुमा,  छुरला,  धाराबाग  व भालठा गांवों की  करीब 3000 आबादी लाभांवित होगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में पानी की समस्याओं से निजात मिलेगी।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने सुमा में आयोजित जनसभा में कहा कि विभाग की ओर से कुल्लू में   पेयजल की 708 योजनाएं पूरी कर दी गई है और 111 पर काम चल रहा है। सिंचाई की 89 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 49 योजनाओं पर काम चल रहा है। बाढ़ नियंत्रण की 29 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है और 7 योजनाओं पर काम चल रहा है। मल निकासी  की  4 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है और 5 योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कुल्लू   क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की चल रही योजनाओं के लिए तीन करोड़ जारी करने की घोषणा की।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुल्लू में नाबार्ड में 187 करोड़ की 38 पेयजल योजनाओं की स्वीकृत प्राप्त हुई है इनमें से 5 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है वह 33 पर कार्य प्रकृति पर है। इस वर्ष 2024- 25 में कुल्लू जिले में विभिन्न पेयजल सिंचाई  व मल निकासी योजनाओं पर कुल 38 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रण के तहत इस वर्ष कुल्लू जिला की 24 योजनाएं मंजूर हुई हैं। जिन पर कुल 158 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं इसके तहत व्यास नदी  के किनारे तटीकरण किया जाएगा। 158 करोड़ में से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 68 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भुंतर शहर के लिए 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना मंजूर की गई है जिस पर 22 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए जनता को संबोधित किया।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू भुट्टी चौक से पथ परिवहन की दो बसों की विधिवत   पूजा अर्चना करके हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल्लू से  बुआई वाया बागन बस में  लगभग तीन किलोमीटर का सफ़र  किया।

इस दौरान  मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद, जलशक्ति विभाग व परिवहन निगम के अधिकारी वह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रेस नोट

जयसिंहपुर में पेयजल योजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ रूपये: अग्निहोत्री

जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा, जल शक्ति का विश्राम गृह बनाने की घोषणा

कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम

13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर में बीते कल शनिवार शाम को राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपए पेयजल की विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च कर रहे हैं । उन्होने कहा अभी पिछले दिनों पंचरुखी में पानी की योजना के लिए 36 करोड रुपए दिया है इसके इलावा सिंचाई की दो नई योजनाएं लगभग 8-8 करोड रुपए की भी स्वीकृत किया है ताकि किसानों को खेतीबाड़ी के लिए प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयसिंहपुर में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह भी निर्मित किया जाएगा इस के लिए भी विभागीय अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।’जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा’उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर में नया बस अड्डा का निर्माण किया जाएगा ताकि इस के लिए दो करोड़ की राशि व्यय की जाएगी तथा बस अड्डे निर्माण तीव्र गति से किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयसिंहपुर से वोल्वो बस सेवा भी आरंभ की जाएगी।हिमाचल की कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदमउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में कला तथा संस्कृति के संवर्धन तथा संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा हिमाचली कलाकारों को उत्सवों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर मंच उपलब्ध करवाया जाएगा इस के लिए साथ पुरातन कला को संरक्षित करने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डॉ आस्था अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चैहान, ट्रांसपोर्ट बीओडी के सदस्य धर्मवीर धामी व एसडीएम संजीव ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।.0.

YouTube
YouTube
Instagram