Prese Note

मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ के बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी किए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और उक्त कम्पनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समुचित कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कम्पनी के मालिकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आग के कारण पूर्ण कम्पनी परिसर कमज़ोर हो गया है और रसायनयुक्त कार्य होने के कारण ज़हरीली गैसों का प्रभाव भी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया और आस-पास के सभी क्षेत्रों सहित निजी कम्पनियों से भी उचित सहायता प्राप्त की गई।

उन्होंने कहा कि कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुःखद घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार है। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने एन.डी.आर.एफ की टीम से बातचीत कर पूरी घटना तथा राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने इस अवसर पर इस दुःखद घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परम पिता परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा, पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। .0.

Press Note 02-02-2024

*एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री*
*700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती*
*सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी।* उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में जल्द ही 700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इनमें 350 ड्राइवर और 350 कंडक्टर रखे जाएंगे। वहीं जल्द ही एचआरटीसी के बेड़े में 350 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। एचआरटीसी में भर्ती के अलावा अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार युवा रखे जाएंगे। इससे प्रदेशभर में जलशक्ति विभाग की प्रत्येक स्कीम पर कर्मचारी होगा।
*जनता की सरकार है कांग्रेस सरकार*
 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता की अपनी सरकार है। जनकल्याण हमारी प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि प्यार, सदभावना और विकास की राजनीति से जनता के सपनों का उन्नत हिमाचल बनाएं। इसके लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
*ओपीएस पर जयराम सरकार करती रही ना-नुकर, हमने दिया कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा*
*बीजेपी के शासन में अपमानित होते रहे कर्मचारी*
*बोले…विधानसभा में पास करेंगे पेंशन का विधेयक*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम सरकार अपने पूरे कार्यकाल में ओपीएस बहाली को लेकर इनकार करती रही। बीजेपी वाले कहते थे कि पेंशन देना संभव ही नहीं है। पिछली बीजेपी की सरकार में प्रदेश के सरकारी कर्मी अपमानित होते रहे। वे अपनी मांगों को लेकर शिमला जाते तो उन पर डंडे बरसाए जाते थे, मुकदमे बनाए जाते थे और ट्रांसफर के ऑर्डर थमाए जाते थे। हमने डंके की चोट पर कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही हम ओपीएस बहाल करेंगे। जनता ने हमें सेवा का मौका दिया और हमने 1.36 लाख लोगों को ओपीएस देकर अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग कहने लगे हैं कि सत्ता में आने पर बीजेपी पेंशन बंद कर देगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर काम पक्का करती है। सरकार विधानसभा में पेंशन को लेकर ऐसा पक्का विधेयक पास करेगी ताकि भविष्य में भी कभी ओपीएस बंद ना की जा सके।
*जरूरत हुई तो रात के अंधेरे में भी लगेंगे नल*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के हर घर को नल से जल देने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई लाभार्थी इससे वंचित रहा हो तो उन्हें बताएं। विभाग के अधिकारी बिना देरी किए उनके घर आकर नल लगा के आएंगे। यदि जरूरत हुई तो रात के अंधेरे में भी घर में नल लगेगा ताकि जन सुविधा में कोई विलंब ना हो।
*राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड देखे जनता*
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनेताओं का रिपोर्ट कार्ड इलाके में विकास के कार्यों, गरीब की सेवा से लिखा जाता है। जनता को नेताओं का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। उसी के आधार पर वोट देना चाहिए।
*राम राजनीति नहीं आराधना का विषय*
उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सभी भगवान राम को मानने वाले हैं। हम हर सुबह किसी न किसी मंदिर में होते हैं। राम हमारे आदर्श हैं। लेकिन हमारे लिए राम राजनीति नहीं बल्कि आराधना का विषय हैं। बीजेपी वाले सिर्फ हवाई बाते करते हैं, हमने अयोध्या के लिए एचआरटीसी की 6 बसें चलाईं ताकि प्रदेश के लोगों को सुविधा हो।
*25 लाख से होगा नबाही माता मंदिर के प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार*
उपमुख्यमंत्री ने सरकाघाट के नबाही माता मंदिर के प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रखोटा पंचायत के प्रांगण में बने मंच के सुधार के लिए 5 लाख तथा प्राचीन बताली माता मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने भदरोता क्षेत्र की सभी 16 पंचायतों के महिला मंडलों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने भदरोता क्षेत्र से प्रदेश के बाहर के धार्मिक स्थलों के लिए 2 नए बस रूट आरंभ करने की स्वीकृति दी।
इस दौरान पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने कहा कि सरकाघाट क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकारों की देन है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्रीत्व काल में क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया गया तथा विभिन्न विभागों के दफ्तर यहां खोले गए। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुआ।
कार्यक्रम मेंयूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुनील शर्मा, स्थानीय प्रधान सुरेश ठाकुर सहित भदरोता क्षेत्र की 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।
Part -2
*उप मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ की 3 पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
*उपमुख्यमंत्री ने 15 करोड़ की 3 पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही और रखोटा में जलशक्ति विभाग की 15 करोड़ रुपये की 3 पेयजल परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इससे नबाही और रखोटा समेत पूरे भदरोता क्षेत्र के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा निर्मित होगी. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को जल्द पूरा कर के जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि सभी को शीघ्र लाभ मिले।
रखोटा के पंचायत घर परिसर में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम से पहले उप-मुख्यमंत्री ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के नबाही में 2 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना नवाही, बैहल, जुकैण के पुनर्निर्माण तथा जल जीवन मिशन के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बलद्वाड़ा भदरोता व गोपालपुर के लिए 2.00 एम.एल.डी क्षमता के जल संशोधन सयंत्र का शिलान्यास किया । उन्होंने रखोटा में जल शक्ति उपमंडल भद्रवाड़ में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 7 करोड़ 95 लाख रुपये से निर्मित होने वाली विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास भी किया।
*Part- 3*
*उपमुख्यमंत्री ने किया जनता से सीधा संवाद, निपटाई जनसमस्याएं*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद किया और मौके पर जनसमस्याएं निपटाई।
उन्होंने करीब 135 मांग प्रस्तावों और जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया. कार्यक्रम में अधिकतर आवेदन विकास मांगों से संबंधित थे. उपमुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति से सीधा संवाद किया और हर सम्भव मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया.
कार्यक्रम में भदरोता क्षेत्र की 16 पंचायतों को शामिल किया गया था. इनमें भद्रवाड़, समसौह, रखोटा, गौंटा, थौना, जमनी, गाहर, टिक्कर, रिस्सा, पिन्गला, चलहोग, खाहन,मसेरन,बाग, चौरी और कास पंचायतें शामिल थीं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किया हर वादा पूरा करेगी.कांग्रेस सरकार जो कहती है वो करती है. ओपीएस बहाली के साथ हमने अपनी बात पूरी की है. महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी निश्चित पूरा किया जाएगा. प्रदेश में आपदा से उपजे हालात के कारण इसमें व्यवधान हुआ है। कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी करके प्रभावितों की मदद की है। सरकार जनता को दी अपनी हर गारंटी पूरा करेगी।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री और सांसद ने सरकाघाट के प्रसिद्ध नबाही माता मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रेस नोट 30 जनवरी 2024

उप मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 19 लाख रूपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

बसाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

जिला ऊना का प्राथमिकता के आधार संतुलित विकास करना मुख्य ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 30 जनवरी – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ आम लोगों तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम बेहतरीन कार्यक्रम साबित हो रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैैहड विधानसभा के गाँव बसाल में आयोजित सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गरीब कल्याण की सेवा व जिला के संतुलित विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला में पानी की समस्याओं का स्थाई रूप से हल करने के लिए पूरे जिला में करोड़ों रूपये पानी की स्कीमों पर खर्च किए जा रहें ताकि जिला के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की। इस योजना को शुरू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश ने राज्य के 4 हज़ार अनाथ बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत अपनाकर उन्हें चिल्ड्रन आॅफ द स्टेट का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 238 बच्चों को इस योजना में चिन्हित किया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य को भारी नुक्सान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए 45 सौ करोड़ रूपये का विशेष पैकेज़ जारी किया। इस विशेष आपदा राहत पैकेज़ के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पुनः बनाने के लिए सात-सात लाख रूपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए लोगों के आशियाने पुनः स्थापित करने के लिए एक-एक लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई ताकि बेघर हुए लोगों को अपना खुद का आशियाना बनाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही कैबिनेट की पहली बैठक में राज्य के एक लाख 36 हज़ार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करके लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से जो भी वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत 10 हज़ार नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पानी की प्रत्येक स्कीम पर विभाग के कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी विभाग में 350 कंडक्टर व 350 चालकों की भी भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही दर्शन सेवा योजना के तहत 175 रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए 50 बसें और अयोध्या के लिए 6 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व जीरणोद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी व बिजली महादेव, बाबा बालक नाथ में रोप-वे स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को मंदिर तक जाने के लिए आसानी हो। उन्होंने बताया कि लोअर बंगाणा के लिए लगभग 44 करोड़ रूपये की स्कीम तैयार की है जिसकी शीघ्र आधाशिला रखी जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को सुचारू रूप से पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि यदि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला है जोकि नशे का व्यापार करता है तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे धन दोगुना करने वाले लोगों के झांसे में भी न आएं। उन्होंने आम जन से आहवान किया कि जिला के निरंतर प्रगति के लिए विकास कार्यों में अपना बहु मूल्य सहयोग प्रदान करें।

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 38 विभिन्न समस्याएं तथा 45 मांगे प्राप्त हुई।

सुख आश्रय योजना व आपदा राहत पैकेज़ के लाभार्थियों से किया संवाद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। सुख आश्रय योजना से लाभान्वित हुए अकाश शर्मा ने बताया माता पिता की मृत्यु होने के उपरांत उन्हें अपना गुजर बसर करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अकाश शर्मा बकरियां चरा कर अपना घर का गुजारा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से उन्हें सुख आश्रय योजना का लाभ मिला और तीन दिन के भीतर उनका दाखिला वैटरनरी की कोर्स में करवाया गया और तीन लाख रूपये की फीस अदा की गई तथा उन्हें चार हज़ार रूपये प्रति माह भी मिल रही है। अकाश शर्मा ने सुख आश्रय योजना से जोड़कर उन्हें बच्चों की प्रतिस्पर्धा के साथ जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। इसी योजना के दूसरे लाभार्थी मंदीप सिंह ने बताया कि बताया कि वर्तमान में वह आईटीआई की शिक्षा ग्रहण कर रहे तथा सुख आश्रय योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया।

इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा से अपने आशियाना खो चुकी कौशल्या देवी ने भी प्रदेश सरकार का धन्यावाद किया। उन्होंने बताया कि आपदा के चलते उनका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके लिए उन्हें राजस्व विभाग के माध्यम से एक लाख रूपये की त्वरित आर्थिक मदद प्रदान की गई जिसके लिए उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री व राज्य सरकार का धन्यावाद किया।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विशेष लोक अदालतों से लाभान्वित हुए शंकर चैधरी ने भी प्रदेश सरकार का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि काफी लम्बे समय से उनकी जमीन का इंतकाल संबंधी मामला लंबित चल रहा था। लेकिन इन विशेष लोक अदालतों से उनकी समस्या का स्थाई समाधान हुआ है।

 

सुख आश्रय योजना व बेटी है अनमोल के तहत प्रदान किए पात्रता प्रमाण पत्र व एफडी

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान जिला के 14 पात्र बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के तहत प्रथम चरण में 6 बच्चियों को 21-21 हज़ार रूपये की एफडी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के तहत आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए जिला की दस पंचायतों में स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत छः पंचायतों में गठित 12 स्वयं सहायता समूहों को फ्लोर मिल, सिलाई मिशन, स्प्रे पम्प, तिरपाल व कृषि उपकरण वितरित किए गए।

उपायुक्त राघव शर्मा ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्र में प्राप्त हुई समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि लोगों को प्रत्येक मूलभूत सुविधा घर द्वार पर मिले। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पानी की नई योजना स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही इस योजना का शिलान्यास किया जाएगा।

 

विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने लगभग 67 लाख रूपये की लागत से जलापूर्ति योजना झलेड़ा, लगभग साढे़ 71 लाख व 56 लाख 25 हज़ार रूपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग का सब डिविज़न कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में 2 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला भी रखी।

 

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 334 व आयुष विभाग द्वारा 212 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। जांच शिविर में 184 लैब टेस्ट, 12 मरीजों के छाती के एक्सरे व 76 आभा कार्ड भी बनाए गए।

कार्यक्रम में सूचना एवं सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा नाटय दल के कलाकारों के द्वारा गीत संगीत व नाटक के माध्यम से उपलब्धियों का व्याख्यान किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने बसाल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह खोलने की भी घोषणा की।

 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस विजय डोगरा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, ब्लाॅक कांग्रेस कुटलैहड़ अध्यक्ष राम आसरा, ब्लाॅक कांग्रेस हरोली विनोद बिट्टू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, जिला रेड क्राॅस पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, कामरेड जगत राम, वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश पंडित, देसराज पंडित, ग्राम पंचायत प्रधान लोअर बसाल संदीप कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।-0-

 

YouTube
YouTube
Instagram