12 March 2024

Amar Ujala

“Vikas Diwas”

Panchyat Ghar Badhera

11 March 2024

Foundation Stone of 5 Panchayat Community Centre Cum (Panchayat Ghar)

Amount:- 1.14 Crore

Opening of Newly Created PWD Division Haroli.

Bhumi Poojan of Pandoga-Teuri Bridge.

Amount:- 50.60 Crore

Inauguration of newly constructed Bulding of Govt. Primary School kelua (Bathu)

Amount:- 25 Lakhs

प्रेस नोट

11 मार्च 2023

क्षेत्र विकास में पंडोगा-त्यूड़ी पुल मील का पत्थर साबित होगा – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया

हरोली विस में सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही उपलब्ध – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के किए शिलान्यास व उद्धघाटन 

ऊना, 11 मार्च – हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नए पंचायत सामुदायिक भवनों का निर्माण जा रहा ताकि हरोली हल्के की पंचायतों के लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए एक छत के नीचे सभी अच्छी पंचायत सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र में लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए जिसमें पंचायत घर बाथू, कुंगड़त, पंचायत घर समनाल, पंचायत घर लोअर खड्ड व पंचायत घर बढ़ेड़ा शामिल हैं। इन सभी पंचायत सामुदायिक केंद्र भवनों पर प्रति भवन 1.14 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पंडोगा-त्युडी ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने हरोली में नये पीडब्ल्यूडी डिवीज़न ऑफिस का शुभारंभ भी किया और लगभग 25 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित राजकीय प्राइमरी स्कूल केलुआ भवन का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में विकास के रथ को लगातार गति प्रदान की जा रही है ताकि लोगों को अपने घरद्वार पर ही हर प्रकार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र वर्तमान समय में एक विकसित क्षेत्र के रूप में उभर रहा है जिसमें लोगों की हर प्रकार की सहुलियत को मध्यनज़र रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भरसक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का नया डिवीज़न खोला गया है जिसका आज शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी का डिवीजन खुलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग का भी डिवीज़न भी खोला गया है। इसके अतिरिक्त बाथू में पुलिस थाना भी खोला गया है ताकि अवैध खनन व नशा माफिया सहित अन्य गैर कानूनी कार्यों पर लगाम लगाई जा सके। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे लम्बा पुल हरोली विस क्षेत्र में है। इसी कड़ी में दूसरा पुल जोकि लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा से त्यूड़ी तक बनाया जाएगा जिसका विधिवत रूप से भूमिपूजन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्मित होने से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र विकास के लिए यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह पुल लगभग 1.5 से दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा तथा लगभग आसपास की 15 पंचायतों को लाभ मिलेगा और लोगों के समय में बचत के साथ-साथ दूरी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना  पड़ें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली शिक्षा का हब बन चुका है। हरोली के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए क्षेत्र में ही तीन राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं। हरोली कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। क्षेत्र में ट्रिपल आईटी, केंद्रीय विद्यायल तथा दो आईटीआई भी खोली गई हैं। यहां बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा इन संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चें प्रदेश व देश के बड़े-बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरोली में बस अडडा व सर्किट हाऊस बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पशुओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक बड़ा संस्थान बनाने की प्रक्रिया भी जारी है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए अस्पताल की 50 बैड की क्षमता को बढ़ाकर 100 बैड कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव को भी राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि बालीवाल में पीएचसी भी खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर लोगों ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए कहा कि एक माह पूर्व ही प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वह हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसती है। सिम्मी अग्निहोत्री हरोली विस क्षेत्र के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थी। वह हरोली को अपना घर-परिवार समझती थी तथा हरोली विकास के लिए हमेशा लोगों के बीच में रहती थी और अपनी हर छोटी-छोटी खुशियां लोगों के साथ बांटती थी। हरोली के लोगों को हमेशा प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की कमी महसूस होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर, ओबीसी सैल के प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद विट्टू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एसडीएम राजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा, मेहताब ठाकुर सहित अमित ठाकुर, अश्वनी सैनी, एसई लोक निर्माण विभाग जी एस राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -0-

10 March 2024

Amar Ujala

10 March 2024

प्रेस नोट

मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन से पहली वंदे भारत बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी बंदे भारत बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 9 मार्च– हिमाचल प्रदेश के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी की सुविधा से जोड़ने के लिए बंदे भारत बस सेवा शुरू की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अम्ब-अंदोरा रेलवे स्टेशन से बंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि बंदे भारत बस सेवा ऊना ज़िला के साथ-साथ पड़ोसी ज़िला काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली हाईटेक वोल्वो डीलक्स बस सेवा है जोकि टूरिज्म के माध्यम से चलाई जा रही है । उन्होंने बताया कि यह बस प्रातः 8 बजे पालमपुर से चलेगी तथा नगरोटा, कांगड़ा व देहरा होते हुए 11 बजे अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बंदे भारत ट्रेन से आने वाले यात्री ज़ोकि देहरा, कांगड़ा नगरोटा पालमपुर को जाएंगे वे इस बस सेवा के माध्यम से वापिस अपने गंतव्यों पर पहुँचेंगे।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों को बंदे भारत बस सेवा की सुविधा लगातार मिलेगी। इस बस सेवा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से कांगड़ा जिला के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन में जाने के लिए यह बस सेवा काफ़ी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन को पकड़ने के लिए निजी गाड़ी या टैक्सी लेकर अंब पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब इस बस के चलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी तथा टूरिज्म क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित ढंग से बसों का जाल बिछाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट्स व धार्मिक पर्यटन स्थलों को बस रूटों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में चिंतपूर्णी से खट्टूशाम, हमीरपुर से वृंदावन वि हमीरपुर से अयोध्या के लिए भी बस सेवा चलाई गई है। शीघ्र ही ऊना और शिमला से अयोध्या से एचआरटीसी की बस सेवा को शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के धार्मिक स्थलों को भी एचआरटीसी बस सर्विस के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और लोगों को धार्मिक स्थलों के साथ- साथ अपने गंतव्य स्थलों पर पहुँचने में आसानी हो सके।

इस मौके पर एमएलए चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू, एचपी टूरिज्म के एम डी डॉ राजीव कुमार, एजीएम ट्रांसपोर्ट रवींद्र संधु, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रणजीत राणा, ओबीसी सेल के चेयरमैन प्रमोद कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, एसडीएम विवेक महाजन, आरएम आरआरटीसी सुरेश धीमन, सीएमओ संजीव वर्मा, एसई आईपीएच नरेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।

08 March 2024

Punjab Kesari
YouTube
YouTube
Instagram