प्रेस नोट

16 मई 2024

प्रेस नोट 1

उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था ने रायजादा के पक्ष में किया प्रचार,बेटी का हौंसला बढ़ाने साथ रहे मुकेश


मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली को विकास का मॉडल बनाया है: आस्था
गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वीरवार को आस्था अग्रिहोत्री ने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू किया और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस पार्टी को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में हरोली हल्के से बढ़त दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर बेटी के चुनाव प्रचार का तरीका देखने के लिए पिता मुकेश अग्निहोत्री भी मैदान में उतरे। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने सेवा भाव से इस क्षेत्र के लोगों की हर जरूरत को पूरा किया है। इसी एजेंडे को लेकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वह चुनाव प्रचार करने उतरी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। आस्था ने कहा कि हमारा हरोली के साथ पारिवारिक नाता है, हरोली ने मेरे पिता को 25 वर्ष जीत के दिए, राजनीति का ऊंचाई का मुकाम हरोली ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिता ने हरोली के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हम हरोली के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, विकास ही हमारी पहचान है, विकास को लेकर के ही हम काम कर रहे हैं, विकास पर ही वोट वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, पानी हो ,सड़के हो हर क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री के द्वारा विकास करवाया गया है और यही विकास हरोली की पहचान है, जिसकी चर्चा प्रदेश में ही नही देश में होती है। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता सांसद बनने के लिए वोट सतपाल रायजादा को करें, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को मजबूत करें इसलिए जनता के बीच जाकर आग्रह किया जा रहा है।

मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौंसला:आस्था

आस्था अग्निहोत्री ने कहा की गत्त तीन महापूर्व मां का देहांत हुआ ,उन्होंने कहा कि मां प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का जाना बहुत बड़ी क्षति है, जिससे उभर पाने को समय लगेगा ।उन्होंने कहा कि जीवन बढ़ने का नाम है, मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौसला है। हरोली का स्नेह व प्यार ही आगे बढ़ा रहा है ।उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर मां का एहसास होता है ।उन्होंने कहा कि सेवा के भाव से आगे बढ़ना ही अब लक्ष्य है।

प्रेस नोट 2

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास गांव व गरीब की सेवा ही एजेंडा रहा है, यही एजेंडा आगे भी चलेगा ।उन्होंने कहा कि हरोली के विकास को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य और सब के सहयोग से हम हरोली से नई तस्वीर बना रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में सड़क, बिजली ,पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा,उधोग हर क्षेत्र में काम किया गया है। उन्होंने कहा कि चौक बनाए गए हैं ,रैन शेल्टर बने है,जनता की सुविधा के लिए काम किया जा रहा है ,ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है, धार्मिक स्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली हल्के में वोट मांगने का पैमाना विकास है और हम जनता के पास एक ही बात लेकर के जा रहे हैं कि विकास हरोली का करवाया है। हरोली के साथ सदैव हम खड़े हैं और हरोली ने पांच चुनाव में लगातार हमें सम्मान दिया है और लोकसभा के चुनाव में भी हरोली की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा को वोट करें।

उन्होंने कहा कि रायजादा सांसद के रूप में सफल होंगे और जनता के हित की आवाज को उठाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में शिक्षा का क्रांतिकारी परिवर्तन किया गया है ,तीन दर्जन के करीब स्कूल जमा दो हैं, तीन कॉलेज हैं ,ट्रिपल आईटी है व आईटीआई खोली गई है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान भी हरोली में है यहां वकील बन रहे हैं नर्स बन रही हैं ।उन्होंने कहा कि हमारे लिए हरोली का विकास प्राथमिकता है, गांव गरीब की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हरोली के विकास के विरोधी रहे हैं ,हरोली में जब बड़े-बड़े भवन बने तो यह कहकर के विरोध किया गया कि भ्रष्टाचार हुआ है, हरोली के भवनों के आगे बकरियां तो कभी भैंस बांधी है। हरोली के यही भवन कोरोना काल में इलाज के काम आए ।उन्होंने कहा कि आज जो लोग वोट मांग रहे हैं हरोली के विकास के विरोधी वह बताएं किस मुंह से वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा है कि हरोली- रामपुर पुल आकर्षक बना है यह लोग विरोधी रहे हैं ,अनेक चौक सुंदर किए गए हैं यह विरोधी रहे .उन्होंने कहा कि कॉलेज खोलने के विरोधी रहे ,थाने खोलने के विरोधी रहे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ विरोध करना है और वह विरोधी मानसिकता से ही काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास हरोली का किया गया है, युवाओं को रोजगार मिला है, भविष्य में और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नए औद्योगिक क्षेत्र। को बनाया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डेढ़ लाख मैट्रिक टन के पानी के टैंक हरोली में बना रहे हैं, हरोली में अद्भुत विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग हरोली के विकास के विरोधी हैं वह हरौली घूमें तो उन्हें विकास विकास नजर आएगा ।उन्होंने कहा कि हरोली की जनता विधायक कांग्रेस पार्टी से मुकेश अग्निहोत्री को बनॉएती है और हरोली की जनता कांग्रेस पार्टी से ही सांसद को भी बनाएगी

Media Coverages

Danik Savera

16 MAY 2024

Media Coverage

15 May 2024

प्रेस नोट

16 मई 2024

कुटलैहड़ व नालागढ़ में गरजे उपमुख्यमंत्री
लोकसभा चुनाव में बुरी तरह परास्त होगी बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

कहा, शिमला सीट पर विजय दर्ज करेंगे विनोद सुल्तानपुरी

कुटलैहड़ में विवेक शर्मा के विधायक बनते ही खुलेगा विकास का पिटारा।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रायबरेली व अमेठी में अपने दौरे के तुरंत बाद हिमाचल पहुंचते ही कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करना शुरू कर दिया है। शिमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए उन्होंने नालागढ़ में हरदीप बाबा द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लिया, तो वही ऊना पहुंच कर कुटलैहड़ क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में आयोजित चताड़ा की जनसभा में भाग लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस के पक्ष में माहौल हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को अनेक राज्यों में बड़ा नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 400 पर का नारा हवा हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम होंगे और बीजेपी चारों लोकसभा की सीट हार रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं कि क्या किया है? उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी शिमला क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाएंगे। सरकार विकास के काम करेंगी। वहीं उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र चताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए जिन्होंने ईमान बेच दिया उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक मै और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे ,यह भी इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विकास के ध्वजवाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के हर कार्य को किया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करेंगे। धार्मिक पर्यटन को मजबूत करेंगे। जल क्रीड़ा को मजबूत करेंगे। विकास के कार्य चरणबद्ध ढंग से करेंगे। मुकेश ने कहा कि कुटलैहड़ को भी आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अति उत्साह में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाए। उन्होंने कहा कि सभी का मान सम्मान कांग्रेस की सरकार व पार्टी द्वारा किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में तो ₹1500 मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला, युवा ,किसान, बागवान व कर्मचारी विरोधी है इसलिए हिमाचल की जनता हिमाचल का आपदा के समय में विरोध करने वाले नेताओं को सबक सिखाएं।

उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। उन्होंने कहा कि 11000 करोड रुपए का क्लेम केंद्र की सरकार को भेजा गया उसमें से कोई पैसा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आपदा का पिछले वर्षों का जो पैसा रुका था वही आया है, जो हिमाचल का हक था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दु:ख के दिनों में कौन आया कौन नहीं आया जनता यह सब याद रखें? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए जनता कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताये , कांग्रेस की सरकार आम आदमी की सरकार है, हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी, मुकेश ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ाएंगे।

प्रेस विज्ञप्ति

14 May 2024

रायबरेली के साथ गांधी परिवार का रिश्ता होगा और मजबूत: अग्निहोत्री

मोदी सरकार ने चंद पूंजीपतियों को किया अमीर, गरीब की नहीं हुई कोई पूछ

2 करोड़ रोजगार देने वाले युवाओं की बेरोजगारी पर है खामोश

राहुल तेज गति से रायबरेली के विकास को आगे बढ़ाएंगे: मुकेश

देश का विकास, रोजगार खुशहाली आगे बढ़ाना ओर तानाशाही को खत्म करना है लक्ष्य

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,कांग्रेस के स्टार प्रचारक, रायबरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार किया। रायबरेली पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया। मुकेश अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के समर्थन में अपने जनसंपर्क अभियान किया। मुकेश ने कहा कि विकास को आगे बढ़ाना, रोजगार देना, खुशहाली लाना यह कांग्रेस का लक्ष्य है। वही तानाशाही को खत्म करना हमारा प्रण है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली के साथ गांधी परिवार का दिल का रिश्ता रहा है राहुल गांधी इस रिश्ते को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी को रायबरेली में प्यार व स्नेह दिया। वही अपनापन राहुल गांधी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने लंबे समय तक रायबरेली का प्रतिनिधित्व किया लेकिन कभी पद की लालसा नहीं रखी, विकास करवाया, प्रधानमंत्री पद तक को त्याग दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं तानाशाही के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं और बिना किसी पद के अपने संघर्ष को देश के हित में आगे कर रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर पैदल यात्रा कर भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया, जनता की दुख तकलीफ को समझाम उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दरबार में चंद कदम पैदल चलने का साहस नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि चंद् पूंजीपतियों को अमीर करने वाले प्रधानमंत्री ने गरीबों की कोई सुध नहीं ली गरीब को और गरीब कर दिया, देश के हालात खराब किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का रुपया कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाले आज युवाओं की बेरोजगारी पर खामोश है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के सम्मान में ₹1लाख देने की बात कही है, कर्मचारियों को ओपीएस दी जा रही है, युवाओं को रोजगार देने की बात कही है, किसान का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश को खुशहाल बनाने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रचार से भाजपा के होश उड़े हैं, भाजपा ने जिस प्रकार से प्रचार को धर्म के आधार पर करने का काम किया है उसे साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डर के साए में हो गए हैं, सत्ता खोने का डर उन्हें सताने लगा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि काला धन क्यों वापस नहीं आया? उस पर क्यों भाजपा खामोश है? यह जवाब देना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने राम मंदिर के ताले खुलवाए थे आज भव्य मंदिर बना है सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह देश की आस्था का केंद्र है भगवान श्री राम सबकी आस्था का केंद्र है. उन्होंने कहा कि हताशा में जो लोग आज ताले की बात कर रहे हैं, उन्हें याद रख लेना चाहिए की जो ताले स्वर्गीय राजीव गांधी ने खुलवाये उन पर कोई ताला नहीं लग सकता।

आरक्षण कांग्रेस की देन, भाजपा चाहती है खत्म करना

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में आरक्षण कांग्रेस की देन है, कांग्रेस ने हर वर्ग के हित का ध्यान रखते हुए आरक्षण की सुविधा दी। उन्होंने कहा कि आज आरक्षण पर जिस प्रकार से धर्म विशेष को लेकर के बोला जा रहा है, उससे साफ है कि भाजपा में खलबली है। उन्होंने कहा कि आरक्षण जारी रहेगा, लेकिन भाजपा की मंशा कई बार सामने आ चुकी है कि आरक्षण को खत्म करने की इच्छा भाजपा रखती है।

भाजपा ने बरसाई किसान पर लाठी, कांग्रेस करेगी कर्ज माफ

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि किसान व बागवान खुशहाल हो इसके लिए कांग्रेस की सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश में किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं, उनसे कोई वार्ता नहीं हो रही है किसानों ने जब-जब आंदोलन किया भाजपा की सरकार ने उन पर डंडे बरसाए, गोलियां चलाई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर किसान जो अन्नदाता का कर्ज माफ कर उन्हें राहत प्रदान करेंगी।

मित्रों की हुई अरबों की कर्ज माफी

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कर्ज माफी पर सवाल उठाया है, भाजपा इसका जवाब नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि अरबों की कर्ज माफी की गई है। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा लुटाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को बताना चाहिए कि कितने लोगों का कर्ज माफ किया है और कितने ही गरीब लोगों ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली है।

महंगाई पर जनता को भाजपा मोदी जबाब दे

मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रायबरेली में अपने तेबरों को आक्रमक करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई पर जवाब दें कि किस प्रकार से महंगाई बड़ी है, देश की जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बहुत बढ़ रहा।

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुएं महंगी हुई है ,किराए महंगे हुए हैं ,देश की संपत्तियों को चंद लोगों को बेचा गया है, 10 वर्षो से पेट्रोल डीजल लगातार 100 के आसपास चल रहे हैं ,उन्होंने कहा कि जनता का जीना दुर्भर हुआ है।

अंग्रेजो से महात्मा गांधी लड़े, अब तानाशाही से राहुल गांधी लड़ रहे

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में बेखोफ लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज को उठा रहे हैं, ऐसे समय में जब तानाशाही काम कर रही है, जब विपक्ष को दबाने का काम हो रहा है, नेताओं को जेल में डाला जा रहा है ,एजेंसीयों का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान को तार-तार किया जा रहा है, कानून को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संविधान को बचाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने के लिए सभी शहीदों और देशभक्ति के साथ महात्मा गांधी ने लड़ाई लड़ी तो वहीं अब तानाशाही के विरुद्ध राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें जीत हासिल होगी।

लिखकर ले ले 400 पार नारे की हवा निकल गई है

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की हवा बता रही है कि भाजपा के 400 पर नारे की हवा निकल गई है। उन्होंने कहा की हालत यह है कि भाजपा को भी पूर्ण बहुमत नही मिलेगा, इसको लेकर के भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं। मुकेश ने कहा कि देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने की प्रबल संभावनाएं हो गई है। उन्होंने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिखकर ले ले भाजपा के 400 पर नारे की हवा निकल गई है।

Media Coverages

Divya Himachal

14 May 2024

YouTube
YouTube
Instagram