प्रेस नोट

25 मई 2024

प्रेस नोट:-

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के हिमाचल दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि में हर प्रचारक का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि लेकिन देवभूमि की मर्यादाओं को भाजपा के नेतृत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में देश का बड़ा नेतृत्व जो सरकार में रहा है और इस चुनाव के बाद जिसकी विदाई होने वाली है जिसके 400 पार के नारे की हवा निकल गई है, जिनको खुद सरकार में आने के लाले पड़ गए हैं, वह नेतृत्व अगर हिमाचल में आकर सरकार तोड़ने की बात करें तो यह हिमाचल वासी सहन नहीं करेंगे, जनमत का अपमान नहीं होने देंगे, अहंकार को चकनाचूर हिमाचल की जनता करेगी, बेइमानो व धोखेबाजों व गद्दारों को सजा देगी।

मुकेश ने कहा कि हिमाचल की सरकार को सपने में भी भाजपा के नेता तोड़ नहीं सकते, हकीकत में तो सरकार को उंगली लगाना भी दूर है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जिस प्रकार से हिमाचल के भाजपा के नेताओं का मैथमेटिक्स कमजोर है, उसी प्रकार राष्ट्रीय नेताओं का भी मैथमेटिक्स कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की 6 सीट कांग्रेस अच्छे मार्जिन से जीत रही है और यदि मान ले 6 सीट बीजेपी जीत जाए तब भी अंकगणित कांग्रेस के पक्ष में है, तब भी सरकार नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह सरकार तो 4 जून के बाद फेविकोल के जोड़ की तरह मजबूत हो जाएगी, लेकिन भाजपा के नेताओं की नींद उड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को नींद नहीं आएगी, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता नींद उड़ा रही है उपचुनाव तो भाजपा हार रही हैं, लोकसभा चुनाव में भी जनता ने भाजपा को अलविदा करने का मूड बना लिया है।
उन्होंने कहा कि हम सम्मान करते हैं इसलिए चुप रहते हैं हमारा काम विकास करना है, हमारा काम इमानदारी से काम करना है ,लेकिन इस चुपी को कमजोरी भाजपा के नेतृत्व को नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ओपन चैलेंज देता हूं कि केंद्र की सरकार हिमाचल में आपदा में खर्च की गई राशि पीड़ितों को दिए गए मुआवजे की जांच करें, तय समय में जांच करें ,बड़ी से बड़ी एजेंसी से जांच करवाई ₹1 का गबन या हेरा फेरी नहीं मिलेगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता गारंटीयों पर बोलकर गए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियां देना शुरू कर दिया गया है, इंग्लिश मीडियम स्कूल बनने शुरू हो गए हैं ,स्टार्टअप योजना को शुरू कर दिया गया है, कर्मचारियों को पेंशन दे दी गई है, महिलाओं को ₹1500 देने का वायदा पूरा कर दिया गया है। लाहौल स्पीति में ₹1500 महिलाओं को मिल गए हैं और जून महीने में 2 महीने के पैसे पूरे हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खाते में आ जाएंगे और महिलाएं फॉर्म भरे कल्याण विभाग के कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करें जिस-जिस की औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी सबको हर महीने ₹1500 मिलते रहेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री हम देंगे। वायदे पूरे करेंगे। भाजपा इसकी चिंता ना करें ।

काले धन,15 लाख, 2 करोड़ नोकरी, मंहगाई पर जबाब दे भाजपा

मुकेश ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व तो यह बताएं कि 15 लाख क्यों नहीं आए? काले धन का क्या हुआ ? 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ? पेट्रोल पिछले 4 सालों से ₹100 के आसपास क्यों है ?डीजल ₹80 के आसपास क्यों है ? उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता तो यह बताएं की रसोई गैस का सिलेंडर सस्ता क्यों नहीं हुआ ? उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता यह बताएं की इलेक्शन बांड मे किस-किस से पैसे लिए?

राहुल व प्रियंका कर फोबिया से ग्रस्त भाजपा नेतृत्व

अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस के नेतृत्व में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार से परेशान हो गए हैं, सवालों के जवाब दे नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा की हालत तो यह है कि प्रधानमंत्री अपने ही मित्रों के पैसों को चोरी का पैसा बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस के नेता योद्धा की तरह मैदान में है, जो हर संघर्ष कर रहे हैं, जनता के लिए देश के संविधान को बचाने के लिए देश के कानून को बचाने के लिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कांग्रेस को सफलता मिलेगी।

राम मंदिर का जशन हमने बनाया छुट्टी भी पूरे दिन की की

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राम मंदिर की बात भाजपा के नेता करके गए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में की। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास को सजाया, हमने अपने आवास को सजाया, धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया, कांग्रेस के हर नेता ने कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उसके बावजूद केवल राजनीति के लिए वोट के लिए कांग्रेस को राम मंदिर विरोधी कह रहे हैं भाजपा के नेता. उन्होंने कहा कि हमारे तो मंडी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह प्राण प्रतिष्ठा की कार्यक्रम में उपस्थित हुए, सभी लोग राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जाति, धर्म, आरक्षण के नाम पर झूठ बोल रहे हैं, उससे साफ है कि उनकी जमीन हिल गई है।

प्रेस नोट

23 मई 2024


हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव हो रहे हैं चुनाव में वोट मांगने के लिए नेतृत्व आ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव के लिए आएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में सबका स्वागत है । मुकेश अग्निहोत्री बहडाला में हमीरपुर के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अग्निहोत्री ने कहा कि लेकिन देवभूमि के कुछ सवाल हैं ,जिसके जबाब भाजपा के नेतृत्व को जनता के बीच देने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व प्रदेश में जब आपदा आई उस समय स्वयं दौरा करने पहुंचा ,प्रदेश सरकार को राहत तेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री , मैं स्वयं ,सभी मंत्री ,प्रशासन व कांग्रेस का नेतृत्व पूरी तरह से फील्ड में रहा ।उन्होंने कहा की एकमात्र सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष आवाज उठाई और कोई सांसद आवाज नहीं उठा पाया। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज प्रदेश की सरकार ने अपने संसाधनों से दिया और मुआवजा भी विशेष रूप से बढ़ाया ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज जब वोट के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आ रहा है, तो पीएम को यह बताना चाहिए कि जो 11000 करोड रुपए के नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई उसमें से कितना राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि जो पैसा आपदा के दौरान आया वह प्रदेश का हक रहा है, वह आपदा में मिलना ही है ,वह पिछले वर्षों का पैसा भी मिला है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर हिमाचल प्रदेश में हर सरकार ने अपनी ओर से मदद करने का प्रयास हिमाचल का किया। लेकिन केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई पैकेज नहीं दिया ।उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री दौरा तक करने नहीं आए। उन्होंने कहा कि जो हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, इस हिमाचल में 500 के करीब लोगों की मृत्यु हुई, दुखद मृत्यु हुई, जिस गम को भुला नहीं सकते ,उस पर दुख जताने का समय तक नहीं मिला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भी बताना चाहिए कि कर्मचारियों के एनपीएस का 10000 करोड़ से अधिक का पैसा प्रदेश की सरकार को क्यों नहीं दिया जा रहा ?जबकि प्रदेश की सरकार ने पेंशन योजना कर्मचारियों को दे दी है।उन्होंने कहा कि यह भी बताएं कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार आई है वहां पेंशन योजना क्यों बंद कर दी गई है ?उन्होंने कहा कि इसलिए कर्मचारियों को भी सवाल पूछना चाहिए ?उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए पैकेज देने की बात क्यों नहीं की गई? उन्हें कहा कि प्रदेश में कर्ज बढ़ गया है उसे कर्ज को कम करने के लिए कोई राहत पैकेज क्यों नहीं दिया गया ?उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सिर्फ वोट के लिए घर बताना ही काफी नहीं है बल्कि हिमाचल के मुद्दों को हल करने का काम क्या किया यह भी बताना चाहिए? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कभी भी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति में विश्वास नहीं किया है ,इसलिए प्रदेश की सरकार ने विकास और सेवा को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ में अपना हिस्सा मांग रहे हैं, हम शानन योजना को मांग रहे हैं। उन्होंने कहा की रॉयल्टी को मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनेक विषय हैं जिन पर हिमाचल स्पष्टीकरण चाहता है। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल प्रदेश में वाटर सेस लगाया । उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधन बढ़ाने के लिए हम इस पर और काम कर रहे हैं ,लेकिन केंद्र की सरकार ने इसको रोकने का काम किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता सोच समझकर के वोट करें। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से मजबूत है।मुकेश ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में चमत्कारी परिणाम आएंगे वहीं विधानसभा के 6 उपचुनाव कांग्रेस जीत रही है ,यह लिख करके रख ले और भाजपा का 400 पर का नारा भी फेल हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी सतपाल रायजादा को भारी बहुमत से जीताने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र की आवाज ऊना का सतपाल रायजादा जो दमदार नेता है वह बनेगा ,हिमाचल की आवाज भी उठेगा, हमीरपुर की आवाज को भी उठेगा, विकास को हम सब मिलकर के आगे बढ़ाएं।

प्रेस नोट

23 May 2024

विवेक की कुटलैहड़ से जीत पत्थर पर लिखी इबारत है: मुकेश

विवेक को विधायक बनाये पानी व पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम तय करेगा कुटलैहड़

भाजपा ने साजिश व षड्यंत्र किया जनता देगी करारा जवाब

महिलाओं को 1500 देंगे, कर्मचारियों को पेंशन दे दी है

ऊना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में विवेक शर्मा की जीत पत्थर पर लिखी इबारत है। कुटलैहड़ में विकास की झड़ी लगाऊंगा, पानी की हर समस्या को हल करूंगा, पर्यटन को नए मानचित्र पर अंकुरित करूंगा। कुटलैहड़ की जनता विवेक को विधायक बना दे, विकास में कोई कसर नहीं रखेगे, 4 जून के बाद भी लगातार के दौरे करूंगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि 4 जून तो भाजपा के नेताओं को हम याद करवाते रहेंगे।

उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र के घड़वासड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए जिन्होंने ईमान बेच दिया उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक मै और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे ,यह भी इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विकास के ध्वजवाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के हर कार्य को किया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करेंगे। धार्मिक पर्यटन को मजबूत करेंगे। जल क्रीड़ा को मजबूत करेंगे। विकास के कार्य चरणबद्ध ढंग से करेंगे। मुकेश ने कहा कि कुटलैहड़ को भी आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अति उत्साह में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाए। उन्होंने कहा कि सभी का मान सम्मान कांग्रेस की सरकार व पार्टी द्वारा किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में तो ₹1500 मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला, युवा ,किसान, बागवान व कर्मचारी विरोधी है इसलिए हिमाचल की जनता हिमाचल का आपदा के समय में विरोध करने वाले नेताओं को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। उन्होंने कहा कि 11000 करोड रुपए का क्लेम केंद्र की सरकार को भेजा गया उसमें से कोई पैसा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आपदा का पिछले वर्षों का जो पैसा रुका था वही आया है, जो हिमाचल का हक था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दुख के दिनों में कौन आया कौन नहीं आया जनता यह सब याद रखें? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए जनता कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताये , कांग्रेस की सरकार आम आदमी की सरकार है, हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी, मुकेश ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ाएंगे।

YouTube
YouTube
Instagram